Category Archives: अन्य

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने निचली अदालत के आदेश को खारिज कर दिया है।

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने पिछले वर्ष दिसम्‍बर में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के प्रधान सचिव के कार्यालय पर छापे के दौरान जब्‍त दस्‍तावेजों को लौटाने के निचली अदालत के आदेश को खारिज कर दिया है। न्‍यायमूर्ति पी एस तेजी ने सीबीआई की अपील को स्‍वीकार करते हुए कहा

लांसनायक हनुमनतप्‍पा की हालत बिगड़ी।

लांस लायक हनुमनतप्‍पा की हालत बेहतर इलाज के बावजूद बिगड़ती जा रही है। रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि मस्तिष्‍क में ऑक्‍सीजन की कमी के कारण उनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। उनके दोनों फेफड़ों में न्‍यूमोनिया के लक्षण मिले हैं।

पंकज भुजबल मनीलॉड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय में पेश हुए।

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता छगन भुजबल के पुत्र पंकज भुजबल मनीलॉड्रिंग मामले में  प्रवर्तन निदेशालय में पेश हुए। दिल्‍ली में नये महाराष्‍ट्र सदन के निर्माण और एक अन्‍य मामले में पंकज और अन्‍य पर मनीलॉड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मुम्‍बई में जांच एजेंसी के कार्यालय में जांचकर्ता मनीलॉड्रिंग रोकथाम कानून के तहत उनका बयान दर्ज कर रहे हैं।

क्‍या यू ट्यूब पर डाले गए सरकार के कंटेंट से पैसा कमा रहा है।गूगल

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने गूगल से पूछा है कि क्‍या वह यू ट्यूब पर डाले गए सरकार के कंटेंट से पैसा कमा रहा है। न्‍यायमूर्ति बदर दुरेज अहमद और संजीव सचदेव की पीठ ने गूगल इंक और गूगल इंडिया के वकील को इस संबंध में शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया।

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने कीर्ति आजाद की याचिका खारिज कर दी

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने  पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद की याचिका खारिज कर दी जिसमें उन्‍होंने दिल्‍ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन में कथित अनियमितताओं की जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग की थी।

दिल्‍ली नगर निगम के अध्‍यापकों और डॉक्‍टरों की हड़ताल समाप्‍त

नगर निगम शिक्षकों ने कल अपनी हड़ताल खत्म कर दी। शिक्षक एक फरवरी से हड़ताल पर थे। उपराज्यपाल नजीब जंग के आश्वासन और छात्र हितों को देखते हुए नगर निगम शिक्षक संघ ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। नगर निगम के डॉक्टर, पैरा-मेडिकल स्टाफ और नर्सिंग यूनियन ने भी अपनी हड़ताल समाप्त कर दी थी। इस बीच निगम की कर्मचारियों की हड़ताल अभी भी जारी है।

टी- 29 एशिया और वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

क्रिकेट के टी 20 फारमेट के एशिया कप और वर्ल्ड के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें पवन नेगी को भी शामिल किया गया है। एशिया कप पहली बार टी 20 फारमेट मेंे खेला जाएगा।

सीएम ने कहा शेरपुर में आ रहा है हिंदुस्तान का शेर

सीहोर में 18 फरवरी को आयोजित किसान महा सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश के किसान सम्मान करने वाले हैं। आज इसको लेकर बीजेपी ऑफिस में आयोजित पार्टी की जिला अध्यक्षों, सांसद, विधायकों व निगम-मंडल अध्यक्षों की बैठक में सीएम ने कहा कि शेरपुर में हिंदुस्तान का शेर आ रहा है।

अमेरिकी मोटरसाइकिल ब्रांड यूएम मोटरसाइकल्स का भारत में प्रवेश

प्रसिद्ध अमेरिकी मोटरसाइकिल ब्रांड यूएम मोटरसाइकल्स ने रेनगैड कमांडो, रेनगैड स्पोर्ट एस और रेनगैड क्लासिक को भारत में उतार दिया। अमेरिकन मोटरसाइकिल निर्माता यूएम इंटरनैशनल, एलएलसी की भारतीय इकाई यूएम मोटरसाइकल्स ने लोहिया आटो के साथ मिलकर आखिरकार आज भारत में कदम रख दिया।

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल बलराम जाखड़ का निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल और लोकसभा के नौ साल तक स्पीकर रहे डॉ. बलराम जाखड़ का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today