Category Archives: अन्य

कन्‍हैया की जमानत याचिका पर सुनवाई 29 फरवरी तक स्‍थगित कर दी है।

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने देशद्रोह के आरोपी कन्‍हैया की जमानत याचिका पर सुनवाई 29 फरवरी तक स्‍थगित कर दी है।

वकीलों के साथ बहस के बाद जस्टिस दलीप सिंह को ह्रदयाघात हुए

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के जस्टिस दलीप सिंह को आज सुबह हार्ट अटैक अचानक ह्रदयाघात की शिकायत हुई तो तुरंत बसंल अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन किया गया।

जिला अदालत पर वकीलों ने जेएनयू के खिलाफ निकाली रैली

राष्ट्र भक्त अधिवक्ता मंच के बैनर पर राजधानी के वकीलों ने आज प्रदर्शन किया। वकीलों ने जिला अदालत के मुख्य द्वार से प्रदर्शन शुरू किया और इसके बाद रैली के रूप में अदालत के चारों तरफ चक्कर लगाए।

दूध में मिलावट का पता लगाने के लिए एक नई प्रौद्योगिकी विकसित

भारतीय वैज्ञानिकों ने दूध में मिलावट का पता लगाने के लिए एक नई प्रौद्योगिकी विकसित की है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने नई दिल्ली में एक समारोह में इसे समर्पित करते हुए कहा कि यह प्रौद्योगिकी स्वस्थ भारत अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जेएनयू के तीन आरोपी छात्रो के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

जेएनयू में देश विरोधी गतिविधियों से जुडे मामले में दिल्‍ली पुलिस ने तीन आरोपी छात्रो के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया। यह नोटिस इसलिये जारी किया गया है कि आरोपी छात्र देश छोड कर भाग नहीं पाए।

जेएनयू का मुद्दा संसद में उठाया जाएगा: शरद यादव

जेडीयू के चीफ और समाजवादी नेता शरद यादव ने एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के पहले इटारसी में रुकने पर पत्रकारों से चर्चा की और कहा कि जेएनयू का मुद्दा काफी संवेदनशील है। इसे संसद में उठाया जाएगा।

उच्‍चतम न्‍यायालय ने नेशनल हेरल्‍ड मामले में आपराधिक सुनवाई को रद्द करने से इंकार कर दिया

उच्‍चतम न्‍यायालय ने आज एक याचिका पर सुनवाई करते हुए नेशनल हेरल्‍ड मामले में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को सुनवाई अदालत के सामने व्‍यक्‍तिगत रूप से पेश होने से छूट दे दी है।

कन्हैया कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उस पर देशद्रोह और भारत विरोधी आयोजन के षड़यंत्र का आरोप लगाया गया है।

दिल्‍ली में सम विषम योजना का दूसरा चरण 15 अप्रैल से लागू होगा

दिल्‍ली में कारों की सम विषम योजना का दूसरा चरण इस वर्ष 15 अप्रैल से लागू होगा। हाल के सर्वेक्षण का हवाला देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी के लगभग 81 प्रतिशत लोगों ने इस योजना का समर्थन किया है।

भोजशाला में कोई मूर्ति नहीं फिर क्यों हो रही पूजा: दिग्विजय सिंह

धार की भोजशाला के गरमाए हुए मुद्दे पर आज एआईसीसी के महासचिव और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान दिया कि भोजशाला में कोई मूर्ति नहीं है तो फिर वहां पूजा क्यों की जा रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today