Category Archives: अन्य

दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर खतरे के निशान को पार कर गया है

दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर खतरे के निशान को पार कर गया है। आज सुबह लोहे के पुराने पुल पर जलस्‍तर 205 दशमलव चार-चार मीटर पहुंच गया।  निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है। सेना और राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल को सतर्क कर दिया गया है।

प्रिंटर से नकली नोट छापने वाला गिरोह धराया

भोपाल में प्रिंटर से नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। गिरोह स्कैन कर नकली नोट छापता था। इसे पचास के नकली नोट छापते हुए गिरफ्तार किया गया।

एयरपोर्ट एविएशन सेकेटरी पर अभद्रता का आरोप

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर सिविल एविएशन के सेकेट्री पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है। उनको लेकर यह कहा जा रहा है कि उन्होंने बैठक से एयरपोर्ट ऑथोरिटी के कर्मचारी को निकाला। इसको लेकर एयरपोर्ट ऑथोरिटी एम्प्लाइज यूनियन ने आंदोलन की धमकी दे डाली है।

मध्यप्रदेश 18 बड़े राज्यों में 16 स्थान पर

देश में सबसे बेहतर तरीके से शासित 18 बड़े राज्यों की सूची में केरल ने टॉप किया है। मध्यप्रदेश का 16 वां स्थान रहा है और उससे नीचे केवल बिहार और झारखंड राज्य हैं।

आंख मारने की घटना ने सोशल मीडिया में फिर छाये रहे राहुल

लोकसभा में अविश्वा प्रस्ताव के समय राहुल गांधी जब अपना भाषण समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गए तो सभी चौंक गए। गांधी ने करीब पहुंचने के बाद मोदी को गले लगा लिया।

महाकवि गोपालदास नीरज नहीं रहे

महाकवि और सदी के महानायक गोपालदास नीरज का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के AIIMS में शाम सात बजकर 38 मिनट पर अंतिम सांसद ली। उनका पूरा नाम गोपालदास सक्सेना था लेकिन उनका परिचय गोपालदास नीरज के रूप में था।

मोदी सरकार करेगी अविश्वास प्रस्ताव का सामना

चार साल में शुक्रवार को पहली बार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा स्पीकर सुमित्र महाजन ने टीडीपी और विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकार किया था। बुधवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने, महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों, और दलितों व अनुसूचित जातियों के लिए कमजोर कानून के मुद्दे को लेकर नोटिस स्वीकार किया।

स्वामी अग्निवेश की पिटाई, आदिवासियों को भड़काने का आरोप

बंधुआ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक व पूर्व राज्य सभा सांसद स्वामी अग्निवेश की मंगलवार को झारखंड के पाकुड़ के मुस्कान पैलेस होटल के सामने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई की। कार्यकर्ता पाकिस्तान व ईसाई मिशनरी के दलाल स्वामी गो बैक के नारे लगा रहे थे।

पूर्व हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद की पत्नी मोदी से मिलेंगी

भारतीय हॉकी को नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पद्मश्री मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन ने सरकारी उपेक्षा के विरोध में पति को मिले सभी मेडल वापस करने का फैसला किया है। 21 जुलाई को मोहम्मद शाहिद की पुण्यतिथि पर परवीन दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेडल और कई पुरस्कार लौटाएंगी।

भारतीय रेलवे के लोको पायलट करेंगे 48 घंटे ON DUTY व OFF DUTY उपवास

भारतीय रेलवे के लोको पायलट 17 जुलाई सुबह 9 बजे से 19 जुलाई सुबह 9 बजे तक 48 घंटे ON DUTY व OFF DUTY उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। लोको पायलट RAC 1980 के सुस्थापित और समय परखे हुए फॉर्मूले से किलोमीटर की दर की मांग, जो कि सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद से 01.01.2016 से देय है, को घोषित करने में अनुचित देरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today