Category Archives: अन्य

20 महीने बाद फिर सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति की बैठक में बीस महीने बाद सोनिया गांधी को दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया। उन्हें नया अध्यक्ष बनने तक अंतरिम अध्यक्ष बनाए की घोषणा की गई। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्रकार वार्ता में उनके अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले के बारे में जानकारी दी।

स्‍वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे पदक अलंकरण

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लाल परेड मैदान पर आयोजित होने वाले पदक अलंकरण समारोह में मुख्‍यमंत्री कमल नाथ द्वारा पुलिस, जेल व होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र‍पति द्वारा प्रदत्त पदक प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही जीवन रक्षा पदक भी मुख्यमंत्री प्रदान करेंगे। समारोह में कुल 63 विभूतियों को पदक सौंपकर सम्मानित किया जायेगा।

उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार

राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवम्बर को अमरावती (आन्ध्रप्रदेश) होने वाले समारोह में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार दिये जायेंगे।

मप्र के विदिशा की पूर्व सांसद व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन

मध्यप्रदेश के विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद रहीं पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी कीवरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार को निधन हो गया। वे कुछ महीनों से बीमार थीं। इस कारण उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। सुषमा स्वराज आखिरी बार लोकसभा चुनाव के बाद शपथ ग्रहण के दौरान नजर आई थीं। सुषमा स्वराज ने 67 साल की उम्र में दिल्ली स्थित AIIMS में आखिरी सांस लीं।

लोकसभा में 370 समाप्त करने वालों ने 370 वोट दिए

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के लिए लोकसभा में भी 370 सदस्यों ने साथ देकर उसे पारित कर दिया। इसके विरोध में केवल 70 वोट डाले गए। अनुच्छेद 370 को समाप्त करने को लेकर कांग्रेस ने अधिकृत तौर पर दूसरे दिन भी मत स्पष्ट नहीं किया लेकिन नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से यह जरूर कहा कि 370 को हटाय़ा राष्ट्र हित में अच्छा है लेकिन इसकी प्रक्रिया संवैधानिक नहीं है।

लोगों को ठगकर हवेली में रहने और मर्सडीज में चलने वाला हरमन प्रीत पक़ड़ाया

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में जन्मे हरमनप्रीत सहानी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया सहित 23 देशों के लोगों को करते हुए 250 करोड़ रुपए की ठगी की. भारत में व्यापारिक नुकसान होने के बाद आस्ट्रेलिया में सुरक्षा एजेंसी चलाने वाले साहनी ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराकर फर्जीवाड़ा किया। मध्यप्रदेश एसटीएफ ने उसे दिल्ली में गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया।

उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू 8 अगस्त को इंदौर आएंगे

उप राष्ट्रपति वैकेंया नायडू 8 अगस्त को इंदौर आएंगे। उपराष्ट्रपति के इंदौर आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नायडू इंदौर में श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कुठियाला को फरार घोषित होने पर आज देगी अदालत फैसला

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला के खिलाफ आर्थिक अनियमितताएं और नियमों के विपरीत भर्ती व अन्य काम करने के मामले में भोपाल जिला अदालत मंगलवार को अपना फैसला दे सकती है। इस मामले में कुठियाला के वकील ने अदालत में यह दलील दी है कि हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका निरस्त होने के बाद वे सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं लिहाजा तब तक के लिए उन्हें समय दिया जाए।

दिल्ली चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई में अध्यक्ष सहित दर्जनों इस्तीफे

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष व दिल्ली के मुुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कॉलेज के साथी आप की मप्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल और उऩके साथियों ने सामूहिक इस्तीफे दे दिए हैं। आप की मप्र इकाई के ये विरोधी तेवर पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय की कार्यप्रणाली को बताया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में आप का मप्र में खराब प्रदर्शन रहा था और तब से ही गोपाल राय की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ पटरी नहीं बैठ रही थी।

रीवा से लापता व्यक्ति लाहौर जेल में बंद, रिहाई का मुद्दा राज्यसभा में उठा

मध्यप्रदेश के रीवा जिले का एक व्यक्ति साढ़े चार साल से लापता था लेकिन अब पता चला है कि वह पाकिस्तान के लाहौर जेल में बंद है। उसकी रिहाई का मुद्दा मध्यप्रदेश के राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने राज्यसभा में उठाया है। पटेल ने अविलंबनीय लोक महत्व के विषयों के नियम 180 के तहत यह बात सदन में उठाई गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today