Category Archives: अन्य

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में सिंधिया तय करेंगे कांग्रेस के टिकट

आने वाले दिनों में महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव होने वाले और कांग्रेस ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। टिकट वितरण के लिए दावेदारों की दिल्ली तक की दौड़ को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने स्क्रीनिंग कमेटी बना दी है। इसके अध्यक्ष मध्यप्रदेश के प्रभावी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बाबूलाल गौर का निधन, हजारों की भीड़ उमड़ी

1974 के बाद से लगातार 10 बार भोपाल से विधानसभा में जीत हासिल करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का बुधवार की सुबह निधन हो गया। गौर दो जून 1929 को जन्मे और युवा अवस्था में भोपाल आ गए थे। यहां कपड़ा मिल में मजदूर नेता रहे और 1972 में पहली बार चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। कोर्ट में चुनौती देने पर उनकी जीत हुई लेकिन उन्हें उप चुनाव लड़ना पड़ा। इसमें जीत के बाद वे फिर कभी नहीं हारे। आज उनकी सीट से बहू कृष्णा गौर विधायक हैं।

बिजली मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल हुई

पीसीसी में बिजली मंत्री प्रियव्रत सिंह जब पत्रकार वार्ता ले रहे थे तभी अचानक बिजली गुल हो गई। इससे वे पत्रकारों के सवाल देते-देते थक गए। चंद मिनिट में बिजली आ जाने प मंत्री की जान में जान आई लेकिन वे सवालों से घिर चुके थे।

कमलनाथ ने कहा सरकार संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही

सीबीआई द्वारा धोखाधड़ी के एक मामले में मंगलवार को सुबह रतुल पुरी की गिरफ्तारी किए जाने को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताया है। उन्होंने बताया कि सरकार सभी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

माण्डू को विश्व विरासत सूची में शामिल करने का आग्रह

पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल आज नई दिल्ली में पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्यों के पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। श्री बघेल ने केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल को मध्यप्रदेश में संचालित पर्यटन परियोजनाओं, गतिविधियों और सुविधाओं की जानकारी दी। पर्यटन मंत्री बघेल ने प्रदेश के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मांडवगढ़ (माण्डू) को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल कराने का आग्रह किया।

एम्स दिल्ली में आग, एक घंटे में काबू पाया जा सका

दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में शनिवार को आग लग गई। पहली और दूसरी मंजिल पर लगी आग देखते ही देखते तीसरी मंजिल पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 34 दमकलों का इस्तेमाल किया गया।

22 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक

मध्यप्रदेश पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ 22 अधिकारी व कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2019 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। पु‍लिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने अधिकारी व कर्मचारियों को पदक मिलने की घोषणा होने पर हार्दिक बधाई दी है। पदकों का वितरण अगले साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह यानि 15 अगस्त 2020 को किया जाएगा। वहीं, सीबीआई मेें संयुक्त निदेशक और मप्र कैडर के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव तथा जबलपुर सीबीआई में एसपी प्रशांत कुमार पांडे को भी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र को पुनर्जीवित करने पर मंथन

केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में रियल एस्टेट क्षेत्र को पुर्नजीवित करने के उपायों पर गहन-विचार विमर्श के लिये एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में आवास शहरी विकास मामलों के विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी तथा कारर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद थे।

स्मार्ट पुलिसिंग के लिए मप्र पुलिस को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

मध्य प्रदेश पुलिस को  राष्ट्रीय स्तर के तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं। देश के व्यापार एवं उद्योग जगत की प्रमुख संस्था फिक्की (  फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंम्बर ऑफ कॉमर्श एंड इंडस्ट्रीज) ने स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड्स- 2019 की तीन श्रेणियों में मध्यप्रदेश पुलिस को एवार्ड देने की घोषणा की है । देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित फिक्की के ऑडीटोरियम में22 अगस्त को ये पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार होंगे

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार होंगे. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व ने राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए सिंह को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today