Category Archives: अन्य

MP यहां भी नंबर वनः साढ़े पांच हजार वर्ग किलोमीटर जंगल में अतिक्रमण

मध्य प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन, स्वच्छता में नंबर वन है लेकिन पर्यावरण के प्रति लापरवाही में भी देश में उसने नंबर वन का खिताब हासिल कर लिया है। जंगल में अतिक्रमण के मामले में एमपी देश में सबसे आगे है। यहां के करीब साढ़े पांच हजार वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र में अतिक्रमण हो चुका है। आपको हम बता रहे हैं केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में तथ्य।

श्री राजपूत करणी सेना संस्थापक लोकेंद्र सिह का निधन, मृत्यु पूर्व प्रेम सिंह साजू को बना गए उत्तराधिकार

राजस्थान में 2006 में श्री राजपूत करणी सेना संगठन की स्थापना करने वाले लोकेंद्र सिंह कालवी का रात को निधन हो गया। उन्होंने जो अपनी जात का नहीं, वो अपने बाप का नहीं का नारा दिया था और संगठन को 17 साल में 26 राज्यों तक पहुंचाया था। उनके निधन पर देशभर में शोक व्याप्त है और श्री राजपूत करणी सेना के सभी सदस्य शोकाकुल हैं। उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मध्य प्रदेश के IGNTU कैम्पस में केरल के छात्रों पर हमला, शशि थरूर से लेकर केरल के CM तक चिंतित

मध्य प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी नेशनल ट्रायबल यूनिवर्सिटी अमरकंटक में केरल के छात्रों पर हमले की घटना सामने आई है। जिसको लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर, केरल सीएम और कुछ सांसदों ने चिंता व्यक्त करते केंद्र सरकार से जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानिये किसने क्या कहा। बताया जाता है कि इस मामले में सुरक्षाकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

MP में लगातार दूसरे दिन मुखिया ने परिवार को खत्म कर खुदकुशी की, आज नेपानगर में पांच मौतें

मध्य प्रदेश में आज लगातार दूसरे दिन परिवार के मुखिया ने अपनी पत्नी व बच्चों को मारने के बाद खुद खुदकुशी कर ली। आज नेपानगर में एक घर में पांच लाशें मिलीं जिनमें से परिवार के मुखिया की लाश फांसी पर लटकी मिली। पुलिस दोनों घटनाओं में मुखिया के आत्महत्या करने तथा उसके पहले परिवार के सदस्यों को मारने की बात कह रही है।

कुमार विश्वास की चुटकीः CM के भाषण के अंदाज से लेकर MP के नेताओं के दलबदल पर तंज

जाने-माने व्यंग्यकार कवि कुमार विश्वास ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण के अंदाज और राज्य के नेताओं के दलबदल पर चुटकी ली है। मध्य प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र के कटनी शहर में एक आयोजन में यह हुआ जिसके आयोजकों नेता नहीं था और इसीलिए कुमार विश्वास बेहिचक नेताओं के अपने अंदाज में मजे लेते रहे। अब उनके कवि सम्मेलन के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

सिंधिया के मिशन में पन्ना टाइगर रिजर्व की लापरवाही, तीन महीने में नहीं ढूंढ पाए स्वस्थ बाघिन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अपने पिता की जयंती पर शिवपुरी के टाइगर विहीन माधव नेशनल पार्क को बाघों से आबाद करने के मिशन पर पन्ना टाइगर रिजर्व के वन अधिकारियों ने पानी फेर दिया है। वहां के अफसरों को तीन महीने में एक स्वस्थ बाघिन नहीं मिल सकी। हालांकि बांधवगढ़ और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बाघिन और बाघ माधव नेशनल पार्क पहुंच गए हैं जिन्हें आज छोड़ा जाएगा। जानिये पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन में कैसे हुई लापरवाही।

MP के नेताजी की गोवा में पेशेवर कॉल-गर्ल ने पिटाई की, बीयर की बोतल-सैंडल से मारा

मध्य प्रदेश के एक नेताजी अपने दो दोस्तों के साथ गोवा में होली पार्टी मनाने गए थे लेकिन वहां बॉलीवुड मंडली की हिस्सा कॉलगर्ल के साथ मौज मस्ती के बाद विवाद उन्हें भारी पड़ गया। कॉलगर्ल ने अपनी फीस मिलने में चालबाजी किए जाने पर नेताजी व उनके दोस्तों की खाली बीयर की बोतल व सैंडल से पिटाई कर दी। इस हंगामे की वजह से होटल प्रबंधन ने बदनामी से बचने के लिए बीच-बचाव कर महिलाओं की फीस चुकाई और बाद में नेताजी से फीस व तोड़फोड़ की भरपाई की राशि लेकर विदा किया। यह मामला गोवा से लेकर मुंबई तक के मीडिया में सुर्खी भी बना है।

हनुमानजी के सामने बिकनी में बॉडी बिल्डिंग मामले में अखिलेश यादव कूदे, संत की एंट्री

मध्य प्रदेश के रतलाम में हनुमानजी की प्रतिमा के सामने बिकनी में महिलाओं की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शरीर प्रदर्शन का विरोध करने वालों में अब समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी एंट्री ले ली है। वहीं, उज्जैन के एक संत ने भी आयोजकों व महिलाओं को कठोरतम दंड देने की मांग उठा दी है।

हनुमानजी के सामने बिकनी में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता, BJP के एक नेता विरोध में तो दूसरे खुलकर सपोर्ट में कूदे

रतलाम में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों के बिकनी में हनुमान प्रतिमा के सामने प्रदर्शन के मामले में राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री ऐसे आयोजनों के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर निंदा करते हैं तो दूसरे बीजेपी नेता विरोध करने वालों की बुरी नजर पर सवाल खड़े करते नजर आए। वहीं, प्रशासन का एक्शन भी सवालों के घेरे में है जिसमें आयोजकों पर कार्रवाई के बजाय उसकी टीम धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात करने वालों को ही आधी रात के बाद घर से उठाने पहुंच गई। देखना यह है कि यह मामला कहां तक जाता है लेकिन इस आयोजन से जुड़े भाजपा विधायक चैतन्य कश्यप को जरूर अपने क्षेत्र में नुकसान की संभावना दिखाई दे रही है।

अमिताभ बच्चन फिर एक्शन शॉट में घायल, डॉक्टर की सलाह पर मुंबई जलसा में कर रहे आराम

भारत के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन को हैदराबाद में एक एक्शन शॉट में फिर चोट लग गई है। उन्हें पसलियों में तकलीफ है और इसलिए डॉक्टरों की सलाह पर वे मुंबई के अपने निवास जलसा में आराम कर रहे हैं। उन्होंने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित व रद्द कर दिया है तथा अपने प्रशंसकों से क्षमा मांगी है कि वे आज शाम को उन्हें जलसा में अभिवादन के लिए दिखाई नहीं दे सकेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today