Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

कलेक्टर के बाद देवास सोनकच्छ तहसीलदार के बिगड़े बोल, चूजे हैं अंडे से निकले नहीं

मध्य प्रदेश में कलेक्टर शाजापुर द्वारा ड्राइवर की औकात पूछने के बाद अब देवास जिले की एक महिला तहसीलदार से ग्रामीणों को चूजे कहा। एक प्रोजेक्ट में ग्रामीण के मुआवजे के मामले में समझाइश देने पहुंची तहसीलदार ने ग्रामीणों को अंडे से निकले नहीं, ये चूजे कह डाला। पढ़िये रिपोर्ट।

सीजेआई पर राम मंदिर फैसला बेचने का आरोप लगाने वाले शायर मुनव्वर राना नहीं रहे

मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन हो गया। उन्हें अयोध्या के राम मंदिर पर अदालत के फैसले के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश पर सीधे तौर पर फैसला बेचने का आरोप लगाने वाले व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता रहा है। पढ़िये रिपोर्ट।

उमा भारती को गुस्सा क्यों आता है, जानें किसने बनाई ऐसी इमेज

मध्य प्रदेश की फायर ब्रांड नेता कही जाने वाली पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके बारे में मीडिया ने ज्यादा प्रचार किया कि वे गुस्सैल हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस में भाई-भाई के विचार, दिग्विजय पार्टी लाइन में तो अनुज लक्ष्मण हाईकमान पर उठा रहे सवाल

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जहां पार्टी लाइन के भीतर अपने आपको रखने का प्रयास कर रहे हैं तो उनके अनुज लक्ष्मण सिंह लगातार पार्टी के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने अधूरे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर भाजपा और राम मंदिर से जुड़े लोगों के फैसलों पर सवाल खड़े किए हैं तो लक्ष्मण सिंह कांग्रेस हाईकमान द्वारा राम मंदिर आमंत्रण ठुकराने के फैसले को ही गलत साबित करने पर अड़े हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

वन भवन में IFS अफसरों से लेकर बाबूओं के बीच इस घटना की चर्चा….

बात छोटी सी थी किंतु बड़े साहब ने ऐसी फटकार लगाई की रक्तचाप तेजी से घट गया और उन्हें उपचार के लिए सिद्धांता अस्पताल के लिए भर्ती होना पड़ा।अस्पताल से छुट्टी होने के बाद अब पीड़िता महिला अफसर मेडिकल लीव पर चली गई है। हमारे लिए वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

नेता प्रतिपक्ष सिंगार ने IFS अधिकारी गौरव चौधरी की पदोन्नति पर उठाए सवाल, CS को लिखा पत्र

भारतीय वन सेवा के एक अधिकारी गौरव चौधरी के प्रमोशन को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सवाल उठाए हैं। चौधरी के खिलाफ लोकायुक्त की जांच चलने के बावजूद प्रमोशन दिए जाने को लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पढ़िये रिपोर्ट।

फॉर्मर चीफ मिनिस्टर हैं रिजेक्टेड नहीं, पुणे में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर खुद को फार्मर चीफ मिनिस्टर बताया लेकिन कहा कि वे रिजेक्टेड नहीं हैं। चौहान ने यह बात पुणे में एमआईटी के भारतीय छात्र संसद कार्यक्रम में कही। पढ़िये रिपोर्ट।

देश में इंदौर लगातार सातवीं बार सबसे स्वच्छ शहर, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

देश में एकबार फिर सबसे स्वच्छ शहर के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर को चुना गया है ो भोपाल को देश में सबसे स्वच्छ राज्यों की राजधानी माना गया है। इसी तरह केंटोमेंट में महू तो पश्चिम जोन में बुदनी को स्वच्छ छोटा शहर चुना गया है। अमरकंटक को भी स्वच्छता में पुरस्कार दिया गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

कौन बनेगा करोड़पति के सवाल जैसा प्रश्न बना नए CS का नाम, अनुराग जैन की ना-ना के बीच बंदोपाध्याय की प्रदेश वापसी

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक मुखिया के रूप में अप्रैल में वीरा राणा की जगह कौन मुख्य सचिव बनेगा, यह सवाल कौन बनेगा करोड़पति के सवाल की तरह मंत्रालय के गलियारों में गूंजने लगा है। 1989 बैच के अनुराग जैन की ना-ना की चर्चाओं के बीच 1988 बैच के वरिष्ठतम अधिकारी संजय बंदोपाध्याय की प्रदेश वापसी से यह सवाल फिर तेजी से गलियारों में गूंजना शुरू हो गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

विधानसभा का दूसरा सत्र सात से 19 फरवरी तक, चार अवकाश होंगे

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का दूसरा सत्र सात फरवरी से शुरू होगा जो 19 फरवरी तक रहेगा। इसके लिए नौ बैठकें होंगी जिसमें राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा। सात से 19 फरवरी के सत्र में चार दिन अवकाश रहेगा। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today