इंडिया आइडल का फाइनल भोपाल की वजह मुम्बई में ही होगा। 20 फरवरी को फ़ाइनल भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में होने वाला था
सोनी टीवी ने पर्यटन विभाग को पत्र लिख जताया खेद।
इंडिया आइडल का फाइनल भोपाल की वजह मुम्बई में ही होगा। 20 फरवरी को फ़ाइनल भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में होने वाला था
सोनी टीवी ने पर्यटन विभाग को पत्र लिख जताया खेद।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन में रन फॉर स्वच्छता एवं पोलिथिन मुक्त शहर कार्यक्रम के समापन पर नागरिकों से स्वस्थ जीवन के लिये स्वच्छ वातावरण बनाये रखने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि संत रविदास महाराज के विचार और उनके समाज को दिये गये संदेश के कारण ही आज हमारा भारत एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जवाबदेह सरकार है। हमने अपने ग्यारह माह के कामकाज का ब्यौरा दिया है। आने वाले हर साल में सरकार बतायेगी कि कृषि के क्षेत्र में किसानों के साथ न्याय हुआ है, नौजवानों को रोजगार मिला है, भूमिहीनों को पट्टा मिला है और प्रदेश के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास हुआ है।
राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि हस्तशिल्प भारतीय अर्थ-व्यवस्था का मुख्य आधार है। हस्तशिल्प के क्षेत्र में हुनर आने से कलाकारों को रोजगार के अवसर के साथ सम्मान भी मिलता है। बाजारवाद तथा मशीनीकरण के युग में हस्तशिल्प का संरक्षण एवं संवर्धन अत्यंत जरूरी
है ।
जनसम्पर्क, विधि-विधायी कार्य मंत्री पीसी शर्मा ने आज शिवाजी नगर के माचना कालोनी में हाई मास्क लाइट और ओपन जिम का लोकर्पण किया। मंत्री शर्मा ने कहा कि रात्रि में पर्याप्त रोशनी रहे और खासतौर से सड़क के चौराहों आवागमन में असुविधा न हो इसके मद्दे नजर हाईमास्क लाइट लगायी जा रही है।
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि पेयजल योजनाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए और उनके क्रियान्वयन के लिए वित्तीय संसाधन जुटाए जाएं। नाथ ने आज मंत्रालय में मध्यप्रदेश जल निगम के संचालक मंडल की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल एवं नगरीय विकास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह उपस्थित थे।
एसडीएम अनिल सपकाले के ऊपर पांच फरवरी को नकाबपोश लोगों के हमला करने के मामले में सपकाले तथा उनके अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सपकाले के सहयोगियों में कृष्णा यूनिवर्सिटी के मालिक पुष्पेंद्र सिंह गौतम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री जावेद अख्तर और तीन हमलावर शामिल हैं l
भोपाल में क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर ललवानी प्रेस रोड पर दो होलसेल की दुकानों पर कार्रवाई की। इन दुकानों पर खिलौनों की आड़ में नकली सिगरेट बेटी जा रही थी। ये विदेशी सिगरेटें महंगी कीमत पर बेची जा रही थीं।
मध्यप्रदेश की वरिष्ठ भाजपा नेता और शिवराज सरकार की मंत्री कुसुम मेहदेले ने आज की भाजपा की जीत को अटलबिहारी बाजपेयी-लालकृष्ण आडवाणी की देन बताया। उन्होंने नाराजगी जताई कि सवा साल से भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक नहीं हुई जबकि हर तीन महीने में ये बैठक होना चाहिए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार के कोयला खान मंत्री श्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखकर एम.एम.डी.आर. एक्ट 1957 के तहत मुख्य खनिजों की रायल्टी दरों को तीन वर्ष की अवधि के पश्चात पुनः संशोधित करने का अनुरोध किया है।
Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today