Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

मोटर बोट-क्रूज पर झील में पुलिस अफसरों के परिवारों ने की मस्ती

बड़ी झील में पुलिस अधिकारियों के परिवारों ने मोटरबोट-पैडल बोट और क्रूज पर मस्ती की। झील के पानी पर बोट में लाइफ जैकेट पहनकर पुलिस अधिकारियों के परिवार जनों ने उठती लहरों के बीच नाव चलाई। सेल्फी ली।

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन 26 मई को

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिये फोटोयुक्त मतदाता-सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदाता-सूची का पुनरीक्षण एक जनवरी, 2020 की संदर्भ तारीख के आधार पर किया जायेगा। फोटोयुक्त मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन 26 मई, 2020 को होगा।

मंत्री तोमर ने किया ग्रामीण राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण

खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रायसेन जिले के ग्रामीण अंचल में पहुँचे। उन्होंने राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। ग्रामीणों से मिलकर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री तोमर ने ग्राम बनगंवा में राशन वितरण में लापरवाही पाये जाने पर दुकान को निलंबित करने तथा संबंधित दो कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों और एक नापतौल निरीक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये।

हर पंचायत मुख्यालय में खुलेंगी गौ-शालाएं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि गौ-वंश के संरक्षण के साथ ही गौ-शालाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आय वृद्धि का साधन बनें, सरकार इस लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हर पंचायत मुख्यालय में गौ-शालाओं का निर्माण किया जा रहा है। सरकार बनते ही हमने वचन-पत्र के इस वादे को पूरा किया है। कमल नाथ आज छिंदवाड़ा जिले के ग्राम उमरहर में 30 लाख रुपये लागत की आदर्श गौ-शाला का लोकार्पण कर रहे थे।

सामाजिक मूल्यों की रक्षा का दायित्व निभाएं बेटियां : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने छिंदवाड़ा में राजमाता सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में कहा कि मध्यप्रदेश के विकास की जवाबदारी मेरी है। उन्होंने बेटियों का आव्हान किया कि सामाजिक मूल्यों की रक्षा का दायित्व निभाएं। आने वाली पीढ़ी को भी सामाजिक मूल्यों से जोड़ने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष की जोड़ने की संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का सम्मान की सबसे बड़ी शक्ति है। इस संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना बेटियों की जिम्मेदारी है।

बच्चों को स्वस्थ्य रखने के लिये गुणवत्तापूर्ण स्वच्छ भोजन जरूरी – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने छिंदवाड़ा जिले के भरतादेव चंदनगाँव में प्रदेश के पहले केन्द्रीयकृत रसोई घर ‘अक्षय पात्र मेगा किचन’ का भूमि-पूजन करते हुए कहा कि बच्चों को स्वस्थ्य रखने के लिये गुणवत्तापूर्ण स्वच्छ भोजन पहली आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा देश में लगभग 19 लाख बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा से इस व्यवस्था की शुरूआत हुई है। कमल नाथ ने कहा कि दूसरे अक्षय पात्र मेगा किचन की आधारशिला भोपाल में रखी जाएगी।

भविष्य की पुलिस हथियारों के बजाए प्रौद्योगिकी से सुसज्जित होगी

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि प्रौद्योगिकी के अधिकाधिक उपयोग से भविष्य की पुलिस फोर्स हथियारों के बजाए प्रौद्योगिकी उपकरण से सुसज्जित होगी। इसलिए अभी से पुलिस को नई-नई प्रौद्योगिकी से परिचित होना होगा और उन्हें अपनाना सीखना होगा। राज्य सरकार पुलिस बल को इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में मध्यप्रदेश की पुलिस प्रौद्योगिकी के उपयोग की दृष्टि से इतनी दक्ष होगी कि अन्य प्रदेशों के लिए आदर्श होगी।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आईटी, बायोे फ्यूल, टेक्सटाईल, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेरिका प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क में कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया में यूएस इण्डिया स्ट्रेटिजिक पार्टनरशिप फोरम के साथ एक बिजनेस मीटिंग में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में आईटी, इलेक्ट्रानिक्स, बायोे फ्यूल, टेक्सटाईल, फार्मा, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं मौजूद है। उन्होंने राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कांसुलेट जनरल श्री संदीप चक्रबर्ती ने मीटिंग की औपचारिक शुरूआत की।

फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी बनाकर बदनाम करने की साज़िश

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व सोशल मीडिया सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह परिहार के नाम की फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी का मामला सामने आया है। परिहार ने बताया कि आज सुबह कुछ मित्रों ने फ़ोन कर बताया कि आपके नाम और फ़ोटो का उपयोग कर एक नई फेसबुक आईडी से उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है और उसे एक्सेप्ट करने के तुरंत बाद फेसबुक मैसेंजर पर कोई बदमाश एक्सीडेंट का कारण बताकर 5 हज़ार रुपये मांग रहा है। परिहार ने बताया कि उसके बाद 1 घंटे में लोगों के फ़ोन आने की झड़ी लग गई और लोगों ने मैसेंजर में हुए संवाद के स्क्रीन शॉट उन्हें भेजे जिससे ये पता चला कि फेसबुक पर आज ही एक फ़र्ज़ी आई डी बनाई गई है जिससे लोगों से पैसों की मांग की जा रही है.

नाथ की पहल परवैकल्पिक वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला 18 फरवरी

मुख्यमंत्री कमल नाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन से गड़बड़ाई अर्थ-व्यवस्था के सुधार के लिये हरसंभव कदम उठाये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत राज्य सरकार विकास परियोजनाओं के लिये बजट के परम्परागत आय स्रोतों पर निर्भर न रहकर वैकल्पिक वित्तीय स्रोत तलाश रही है। इसके अलावा परियोजनाओं को स्व-वित्त पोषित करने के तरीकों पर भी विचार होगा। इसके लिये देश में मुख्यमंत्री कमल नाथ की पहल पर पहली बार वैकल्पिक वित्तीय प्रबंधन पर 18 फरवरी को भोपाल के मिन्टो हॉल में ऐतिहासिक कार्यशाला की जा रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today