फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी बनाकर बदनाम करने की साज़िश

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व सोशल मीडिया सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह परिहार के नाम की फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी का मामला सामने आया है। परिहार ने बताया कि आज सुबह कुछ मित्रों ने फ़ोन कर बताया कि आपके नाम और फ़ोटो का उपयोग कर एक नई फेसबुक आईडी से उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है और उसे एक्सेप्ट करने के तुरंत बाद फेसबुक मैसेंजर पर कोई बदमाश एक्सीडेंट का कारण बताकर 5 हज़ार रुपये मांग रहा है। परिहार ने बताया कि उसके बाद 1 घंटे में लोगों के फ़ोन आने की झड़ी लग गई और लोगों ने मैसेंजर में हुए संवाद के स्क्रीन शॉट उन्हें भेजे जिससे ये पता चला कि फेसबुक पर आज ही एक फ़र्ज़ी आई डी बनाई गई है जिससे लोगों से पैसों की मांग की जा रही है.

परिहार ने मामले को तुरन्त संज्ञान लेते हुए अलग अलग आईडी से फेसबुक को फेक आईडी की रिपोर्ट कराई जिससे लगभग 1 घंटे बाद फेसबुक ने फेक आईडी ब्लॉक कर दी। परिहार ने बताया कि बहुत सारे लोगों को इस आईडी के माध्यम से भद्दी भद्दी गालियां भी दी गई ये सरासर उनकी छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास है। परिहार ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के लिए तत्काल साइबर सेल को लिखित में शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में दो मोबाइल नम्बर (9088761945, 834629142) दर्शित किये हैं जिन नंबरों पर बदमाश गूगल पे के माध्यम से पैसे मांग रहे थे। श्री परिहार ने कहा कि अभी कुछ वर्षों में साइबर क्राइम की इस तरह की घटनाएं बढ़ी है और लगभग रोज़ ही कोई न कोई फर्जीवाड़े का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा ये तो उनसे जुड़े फेसबुक मित्रों की सजगता थी तो लोगों ने बिना पूछे बदमाशों को पैसे ट्रांसफर नही किये। साइबर पुलिस को ऐसे फर्जीवाड़ों की जड़ों तक पहुंचना चाहिए जिससे आम आदमी ऑन लाइन डकैती से बच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today