Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

कोविड-19 प्रभावित गर्भवती महिलाओं के प्रसव में सावधानी के निर्देश

कोविड पॉजिटिव अथवा संभावित संक्रमित गर्भवती महिलाओं के प्रसव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। कोविड-19 पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड में और शासकीय मेडिकल कॉलेज वाले जिलों में मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में रखने को कहा गया है।

आदिवासी महिलाएं ग्रामीणों, वनकर्मियों के लिये बना रहीं होम मेड मास्क

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुरूप वन विभाग ने नोवेल कोरोना वाइरस के संक्रमण के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में लोगों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिये ग्रीन इंडिया मिशन अंतर्गत नई पहल की है। वनमंडल उत्तर बैतूल के परिक्षेत्र भौंरा में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त आदिवासी महिलाओं के ‘अरण्य स्व-सहायता समूह’ द्वारा वन विभाग के सहयोग से भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार कॉटन के कपड़े से मास्क निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

कोविड-19 के विरूद्ध युद्ध में शामिल हुए 27 हजार 241 वालेंटियर

कोरोना महामारी के इस संकट में प्रदेश के लोगों की मदद करने के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार का सहयोग करने के इच्छुक 27 हजार 241 वालेंटियर ने स्वयं को वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत किया है।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें) 

कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के निवास के एक किमी एरिया कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित

भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने शुक्रवार को जे. विजय कुमार के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उनके घर फार्चून प्राईड कॉलोनी त्रिलंगा, पंजाब नेशनल बैंक स्ट्रीट, भोपाल को इपिक सेंटर घोषित कर उसके आसपास के एक किलोमीटर क्षेत्र को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है । इसके साथ ही भोपाल में 9 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये जाने पर उनके निवास स्थान से एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को कंटेंटेमेंट क्षेत्र बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि जे विजयकुमार मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

टाटपट्टी बाखल में भीड़ के दुर्व्यवहार सहने वाली महिला चिकित्सकों राज्यपाल ने बढ़ाया हौंसला

इंदौर की टाटपट्टी बाखल में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने वाली टीम में शामिल आयुष की दो महिला चिकित्सकों डॉ. जाकिया व डॉ. तृप्ति से राज्यपाल लाल जी टंडन ने टेलीफोन पर बात की और उन्हें बेटी कहकर संबोधित कर आशीर्वाद दिया। उनकी कर्त्तव्यपरायणता के लिए हौंसला अफजाई की।

लकवा पीड़ित महिला ने जमा पूँजी प्रधानमंत्री राहत कोष में दान की

कोरोना संक्रमण को परास्त करने एवं पीड़ितों के सहायतार्थ देश के छोटे- बड़े कारोबारी, उद्यमी, जनप्रतिनिधि, अभिनेता व शासकीय मुलाज़िम तो आगे आ ही रहे हैं, पर वो भी पीछे नहीं हैं जो खुद असहाय हैं, मगर उनका हौसला बहुत बड़ा है। राजगढ़ जिले में निवासरत लकवा ग्रस्त 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उसने अपनी जमा पूँजी प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दान कर दी है।

भोपाल में एक और कोरोना प़ॉजिटिव मिला, अब नौ कोरोना पॉजिटिव हुये

भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या नौ हो गई है जो दो अप्रैल तक आठ थी। आज 52 सेम्पल की रिपोर्ट आई जिनमें से 51 निगेटिव पाए गए। अब तक 376 सेम्पल में से 196 निगेटिव पाए गए हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जेलों से अंतरिम जमानत संख्या बढ़ी, अब तक 5251 बंदी रिहा

मध्यप्रदेश की जेलों में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जेलों में बंद विचाराधीन बंदियों की रिहाई के लिए अदालत में अंतरिम जमानत की सुनवाई हो रही है। अब तक मप्र की जेलों से 5251 विचाराधीन बंदियों की रिहाई हो चुकी है जिनमें अंतरिम जमानत पर रिहा होने वाले बंदियों की संख्या 2476 है।

रामायण ने बनाया टीआरपी का नया रिकॉर्ड

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन में दूरदर्शन के धार्मिक सीरियल रामायण और महाभारत को एकबार फिर से जबरदस्त दर्शक मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि रामायण ने टीआरपी के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए नये रिकॉर्ड बनाया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today