Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

आदिवासी क्षेत्र की और अधिक आर्थिक मदद मिले

आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय द्वारा बुलाई गयी वीडियो कांन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में आदिवासी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। इन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये केन्द्र की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद को बढ़ाये जाने की जरूरत है। उन्होने “बंधन” योजना में 15 से 20 महिलाओं के समूह को मिलने वाली डेढ़ लाख रूपये की राशि को बढ़ाकर ढाई लाख रूपये करने की बात कहीं।

उप्र के मजदूरों को 100 बसों से किया गया रवाना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा ‘मध्यप्रदेश की सीमा पर जो भी मजदूर पैदल चलता हुआ प्रवेश करेगा, उसे खाना-पानी-छाया की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाते हुए वाहनों से उनके राज्य की सीमा तक निःशुल्क पहुंचाया जायेगा”, के प्रथम दिन ही महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश की सीमा में बड़ी बिजासन से प्रवेश करने वाले हजारों मजदूरों को 100 बसों से देवास भिजवाया गया। अब ये मजदूर देवास प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का लाभ लेते हुए अपने प्रदेश, उत्तर प्रदेश की सीमा तक पहुंचेंगे।

अन्य प्रदेशों से अभी तक 2 लाख 34 हजार श्रमिक आये

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि अब तक विभिन्न प्रदेशों में फँसे करीब 2 लाख 34 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस आ चुके हैं। इसमें से ट्रेन से करीब 60 हजार और सड़क मार्ग से लगभग एक लाख 74 हजार श्रमिक वापस आये हैं। गुजरात से 12 मई को करीब 7 हजार लोग मध्यप्रदेश आये हैं। विभिन्न प्रदेशों से प्रतिदिन लगभग 4 से 5 हजार लोग पैदल आ रहे हैं। इनमें सर्वाधिक उत्तर प्रदेश के लोग हैं।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

पैदल जा रहे मजदूरों के भोजन, पानी की व्यवस्था करे भाजपा: विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि लॉकडाउन के दौरान जो मजदूर पैदल अपने घरों की ओर जा रहे है उनके भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और उनके लिए जूते, चप्पलों की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता करे। क्योंकि इस विकट समय में हाईवे और रेल पटरियों के आसपास जो मजदूर निकले है वे हमारे ही भाई है।

भोपाल में आज कोरोना संक्रमण से 35 व्यक्ति स्वस्थ

भोपाल में आज चिरायु हॉस्पिटल से 35 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर रवाना हुए। अब तक भोपाल में 489 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है।

श्रम विभाग की 18 सेवाएँ मिलेंगी अब एक दिन में

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसारउद्योगों को सहूलियत देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम में श्रम विभाग द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की अवधि में संशोधन किया गया है। अब श्रम विभाग की 18 सेवाओं को एक दिन में देने का प्रावधान किया गया है। पूर्व में इन सेवाओं को 30 दिन में देने का प्रावधान था। इसकी अधिसूचना जारी की जा चुकी है।

घर आकर रिपोर्ट लिखेगी डायल 100: मंत्री

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज ‘एफ.आई.आर-आपके द्वार’ योजना का शुभारंभ किया। पाँच दिवस पूर्व डॉ. मिश्रा द्वारा इस संबंध में निर्देश दिये गये थे। पुलिस द्वारा मात्र पाँच दिवस में योजना को अमलीजामा पहनाकर प्रदेश में लागू किया गया है। इस प्रकार की योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश बन गया है।

टंडन ने नैक वैधता अवधि बढ़वाने भिजवाया पत्र

राज्यपाल लाल जी टंडन ने प्रदेश में नैक ग्रेडिंग प्राप्त विश्वविद्यालयों के लिए नैक के वर्तमान मार्च से नवम्बर 2020 के चक्र को 6 माह के लिए आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई है। उन्होंने नैक के संचालक को पत्र भिजवा कर ग्रेडिंग चक्र की अवधि बढ़ाने को कहा है। पत्र में नैक की वर्तमान वैधता अवधि को भी चक्र अनुसार बढ़वाने का आग्रह किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today