Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता “खबरे आंगन” की न्यूज ग्रुप से हितग्राहियों को दे रही समझाईश

कोरोना लॉकडाउन के इस दौर में सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग मंदसौर जिले के सुलतानपुर सेक्टर की आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने ‘खबरे आंगन की’ न्यूज ग्रुप के माध्यम से हितग्राहियों तक आवश्यक जानकारी पहुँचाने के लिए किया है।

लॉकडाउन में चाचा-भतीजे ने 3 दिन में खोदा 20 फीट कुआँ

कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में जहाँ लोग अपने घरों में समय गुजार रहे हैं। वहीं ऐसे युवा भी है जो लॉकडाउन में प्रेरणादायक और जनहितैषी कामों को पूरा कर न केवल अपने लिये अपितु पूरे गाँव के लोगों की मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रख रहे हैं।

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट

कोविड-19 की विश्लेषणात्मक डेली रिपोर्ट….(क्लिक करें)

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

भोपाल में 54 नए मरीज पॉजिटिव पाये गए

भोपाल में आज चिरायु हॉस्पिटल से 39 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर रवाना हुए। इनमें चार व्यक्ति रायसेन के है। अब तक भोपाल में 517 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है।

हम सब भारत माँ के लाल, भेदभाव का कहाँ सवाल: शिवराज

कोरोना के विश्‍वव्‍यापी कहर ने भारत में दस्‍तक दी ही थी कि हमारे युगदृष्‍टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसके संकट को पहचान कर पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया। इससे कोरोना का फैलाव रुका, लोगों में जागरूकता आई और स्‍वास्‍थ्‍य सुवि‍धाओं में सुधार के लिए समय मिल गया। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि समय पर लॉक डाउन न हुआ होता तो अब तक लाखों लोग संक्रमित हो गये होते और न जाने कितने हजार अपने प्राणों से हाथ धो बैठते। इसके अलावा कोई चारा ही नहीं था। जान है तो ही जहान है।

मुख्यमंत्री ने सहरिया, भारिया एवं बैगा महिलाओं के खातों में दो-दो हजार अंतरित किये

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज मंत्रालय से प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजातियों सहरिया, बैगा तथा भारिया की 2 लाख 26 हजार 362 महिलाओं के खातों में 44 करोड़ 60 लाख 77 हजार रूपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह और विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन गोविल आदि उपस्थित थीं।

श्रम सुधार करने वाला प्रथम राज्य, मंत्रियों ने देखे प्रजेंटेशन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में संपन्न बैठक में तीन प्रेजेंटेशन हुए। मध्यप्रदेश में श्रम सुधार, मंडी अधिनियम और नियमों में बदलाव और निवेश प्रोत्साहन के प्रयासों पर मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं मंत्रियो ने प्रेजेंटेशन देखे।

आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. खाडे ने किया कार्यभार ग्रहण

नव-नियुक्त आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम पी. खाडे ने आज जनसम्पर्क संचालनालय में पदभार ग्रहण किया। नव-नियुक्त आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम पी. खाडे ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और संचालनालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन भी किया।

कोरोना से लड़ाई में जन अभियान परिषद से जुड़े 14369 कार्यकर्ता, 7805 गाँवों में दे रहे योगदान

कोरोना से लड़ाई में जन अभियान परिषद द्वारा गाँव-गाँव में गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों और स्वैच्छिक संगठनों के सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जन अभियान परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों से चर्चा कर उनसे कोरोना से लड़ाई में योगदान देने का आव्हान किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today