Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

प्रदेश के सिनेमा घर आगामी आदेश तक बंद रहेंगे

राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित सभी सिनेमा घरों को आगामी आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

5 लाख 82 हजार श्रमिकों की वापसी

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल रूम आईसीपी केशरी ने जानकारी दी है कि अब तक करीब 5 लाख 82 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये जा चुके हैं। इनमें से ट्रेनों से करीब एक लाख 73 हजार और बसों से लगभग 4 लाख 9 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। आज तक गुजरात से 2 लाख 16 हजार, राजस्थान से एक लाख 30 हजार और महाराष्ट्र से एक लाख 38 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से भी श्रमिक आए हैं।

7 विवि के 597 परीक्षा केंद्रों पर 4 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों में स्नातक अंतिम वर्ष तथा स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएँ पेन-पेपर मोड पर 29 जून से 31 जुलाई के मध्य आयोजित होंगी। इसके तहत 7 विश्वविद्यालयों में लगभग 4 लाख विद्यार्थी स्नातक अंतिम वर्ष तथा स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएँ देंगे।

राज्यसभा चुनाव 19 को, भाजपा-कांग्रेस की सीटें यथावत रहेंगी

नौ अप्रैल को मध्यप्रदेश से दो भाजपा और एक कांग्रेस सांसद का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने से रिक्त हुई तीन सीटों पर 19 जून को चुनाव घोषित किया गया है। इस चुनाव में भी भाजपा और कांग्रेस को उतनी ही सीटें मिलेंगी जितने उनके सांसद रिटायर हुए हैं। इस प्रकार भाजपा को दो और कांग्रेस का एक प्रत्याशी चुनाव में जीतेगा।

मनरेगा में रोजगार से मजदूरों का जीवनयापन आसान

मजदूरों को अपने गाँव में ही काम मिलता रहे तो उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दमोह जिले की ग्राम पंचायत सेमरा लखरौनी के निवासी हरिदास पाल और उनके भाई झलकन की कहानी कुछ इस तरह की है। इन दोनों को परिवार सहित मनरेगा में रोजगार मिलने से जीवन यापन अब आसान हो गया है।

प्रदेश में संचालित हो जागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना नियंत्रण केप्रयासों में निरंतर मिल रही कामयाबी के बाद भी पूरे प्रदेश में रोग नियंत्रण के लिये पूरी सावधानी रखने की आवश्यकता है। कोरोना से जंग को हर हालत में जीतना है। इस संबंध में जागरूकता अभियान का संचालन पूरे प्रदेश में किया जाये। इसमें एनसीसी, एनएसएस, जन अभियान परिषद और कम्युनिटी लीडर्स को शामिल किया जाये। एक ऐसी फौज तैयार हो जो लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के सभी उपायों की सरल तरीके से जानकारी देते हुये जागरूक करें। जून के महीने में निरंतर जागरूकता के लिये भी सब्जी विक्रेताओं से लेकर अन्य सभी दुकानदारों को शिक्षित और जागरूक बनाने की आवश्यकता है।

कंटेनमेंट मुक्त हुआ राजभवन

राजभवन कंटेनमेंट मुक्त क्षेत्र हो गया है। कंटेनमेंट क्षेत्र के सभी कोविड-19 से संक्रमित 10 व्यक्ति चिकित्सालयों में उपचाराधीन है। कंटेनमेंट क्षेत्र के अन्य सभी 10 परिवारों के समस्त सदस्यों को कोरेनटाइन क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।

वेब मीडिया में रोजगार की असीम संभावनाएं: कर्णिक

वेब मीडिया के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में युवा पत्रकार एक उद्यमी के रूप में अपना करियर बना सकते हैं। कोरोना संकट ने वेब मीडिया के महत्व को और अधिक प्रतिपादित कर दिया है। पत्रकारिता में अब ‘वर्क फ्रॉम होम’ की संस्कृति विकसित हो रही है।

जावद एसडीएम के निलंबन को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध

नीमच जिले के जावद में कोरोना महामारी के बढ़ते मामले को लेकर निलंबित किए गए जावद एसडीएम के पक्ष में राजपत्रित अधिकारी संघ ने विरोध का बिगुल बजा दिया है।

होटल, लॉज, धर्मशाला एवं मैरिज गार्डन अधिग्रहण मुक्त

कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी तरुण कुमार पिथोड़े के निर्देश पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सतीश कुमार एस ने आज आदेश जारी कर पूर्व में अधिग्रहित किये गए होटल, लॉज, धर्मशाला और मैरिज गार्डन को अधिग्रहण से मुक्त कर दिया हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today