Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

आत्मनिर्भर मप्र बनाने लोकल का प्रयोग करें

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ बनाने के लिए यथासंभव ‘लोकल’ का प्रयोग करें। भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन को मध्यप्रदेश की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप चलाया जाए। विशेषज्ञों का समूह बनाए जाकर उनके सुझावों के आधार पर ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ की विस्तृत योजना बनाई जाए।

1743 स्व-सहायता समूहों को 20 करोड़ से अधिक का लोन

दीनदयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में स्व-रोजगार स्थापना के लिए 1743 महिला स्व-सहायता समूहों को विभिन्न वित्तीय संस्थाओं से जोड़ कर 20 करोड़ 75 लाख रुपये का लोन उपलब्ध करवाया गया है। प्रदेश में 52 जिलों के 120 नगरीय निकायों में अभी तक 25 हजार 478 स्व-सहायता समूह गठित किये जा चुके हैं।

मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भोपाल में डॉ. दुबे होंगी संचालक वित्त

राज्य शासन द्वारा वित्तीय सलाहकार, नगरीय विकास एवं आवास विभाग डॉ. सुषमा दुबे को वर्तमान कार्यों के साथ-साथ मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल में संचालक वित्त का प्रभार भी सौंपा गया है। प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास श्री नीतेश व्यास ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

रेत खदानों में मशीन नहीं, मजदूर काम करेंगे – मंत्री

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने आज मंत्रालय में जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में खनिज के उत्खनन के संबंध में खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेत खदानों में अधिक से अधिक मजदूरों को लगा कर उन्हें रोजगार दिया जाए। रेत खदानों में मशीन से कार्य कराया जाना प्रतिबंधित करें।

मध्यप्रदेश वापस आये श्रमिकों का सर्वे 6 जून तक

मध्यप्रदेश वापस आये श्रमिकों को रोजगार सुनिश्चित कराने के लिये किये जा रहे सर्वे की तिथि बढ़ाकर 6 जून कर दी गई है। यह सर्वे 27 मई से प्रांरभ हुआ था, जिसकी अंतिम तिथि 3 जून निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्य राज्यों से वापस आये सभी श्रमिकों का सर्वे कर रोजगार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें)

राज्यसभा चुनाव के पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक

राज्यसभा चुनाव के पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक 17 जून को कमल नाथ के सरकारी बंगले में दोपहर में रखी गई है। इसमें विधायकगणों को राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि उनका वोट अवैध नहीं हो, इसके लिए वे कैसे मतदान करें। व्हिप का पालन करने की समझाइश भी दी जाएगी।

छग के आईएएस जनक प्रसाद पाठक पर दुष्कर्म का मामला

छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी और आयुक्त भू अभिलेख जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। इसकी शिकायत महिला ने की है। इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने जांच शुरू कर दी है।

खुलेंगे धार्मिक स्थल, न मंदिर में घंटा बजेगा, न गुरुद्वारा में लंगर होगा न मस्जिद में वजु

मध्यप्रदेश में 8 जून से सभी धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं। लेकिन, कोरोना की मार के कारण सब बदला हुआ नज़र आएगा। मंदिर, मस्जिद, चर्च औऱ गुरुद्वारा में सीमित संख्या में लोगों को बारी-बारी से प्रवेश दिया जाएगा। अंदर जाने से पहले सैनेटाइज करना होगा। मंदिर में सिर्फ 30 सेकेंड दर्शन कर सकेंगे और गुरुद्वारा में अब लंगर नहीं होगा। मस्जिद में वजू की व्यवस्था बंद कर दी गई है। चर्च में एक बेंच पर एक बार में सिर्फ एक व्यक्ति ही बैठ सकेगा।

जहांगीराबाद थाने का हिस्सा नहीं रहेगा राजभवन, नया थाना खुलेगा

भोपाल में एक और थाना खुलने जा रहा है जो राजभवन के पास होगा। अब राजभवन जहांगीराबाद थाना का हिस्सा नहीं रहेगा। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि राजभवन,भोपाल के पास नए थाने की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी गई है। नया थाना राजभवन के पास एयरटेल तिराहा पर प्रारंभ किया जाएगा। यह तिराहा पर स्थित सरकारी भवन में खोला जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today