Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

स्कूल शिक्षा का ई-बुलेटिन “अब पढ़ाई नहीं रुकेगी

स्कूल शिक्षा विभाग के ई-बुलेटिन ‘अब पढ़ाई नहीं रुकेगी” का विमोचन गुरुवार को मंत्रालय में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने किया। प्रमुख सचिव ने कहा कि इस ई-बुलेटिन के माध्यम से अब विभागीय कार्य वैश्विक पटल पर प्रदर्शित होंगे एवं इन कार्यों के संपादन में जुटे हुए मैदानी सहयोगियों का उत्साहवर्द्धन होगा।

कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, 2 गज की दूरी रखकर संक्रमण से करें सुरक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए पूरी सावधानियां रखें  अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, जरूरत के लिए बाजार और अन्य गतिविधियां शुरू कर दी गई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन यापन की दृष्टि से अनलॉक वन में कई तरह की छूट दी गई है, लेकिन छूट के बाद  कहीं-कहीं ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जहां गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा।

कोरोना संक्रमण सुधार में मप्र एक पायदान आगे बढ़ा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण में निरंतर कमी के चलते मध्यप्रदेश अब देश में 7वें स्थान पर आ गया है। पहले मध्यप्रदेश देश में 6वें स्थान पर तथा उत्तरप्रदेश 7वें स्थान पर था। पूरे देश की तुलना में मध्यप्रदेश में लगभग 2 प्रतिशत नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि पहले ये 8 प्रतिशत तक थे। प्रदेश में कोरोना के 174 नए पॉजीटिव प्रकरण आए हैं, वहीं देश में यह संख्या 9304 है। हमारी कोरोना रिकवरी रेट 64.3 प्रतिशत है, जबकि भारत की 47.9 प्रतिशत है।

गेहूँ के शत प्रतिशत सुरक्षित भंडारण का कार्य सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिला कलेक्टरों और कमिश्नर्स से विभिन्न जिलों में हुई बारिश के संदर्भ में गेहूँ के शतप्रतिशत सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा एक तरफ कोविड-19 और अब निसर्ग तूफान की वजह से तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण कुछ स्थानों पर खुले में रखे गेहूँ का सुरक्षित भंडारण एक चुनौती है। हालांकि बहुत कम मात्रा में गेहूँ गोदामों तक न पहुंचने की बात सामने आई है, लेकिन किसानों को उनके उपार्जित गेहूँ का पूरा भुगतान किया जाएगा। चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

उपार्जित गेहूँ का सुरक्षित भंडारण, किसानों का भुगतान होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया है कि वे चिंतित न हों उनके द्वारा उत्पादित पूरा अनाज खरीद कर भुगतान भी समय पर किया जाएगा। उपार्जित गेहूँ को सुरक्षित रखने का दायित्व सरकार का है। यह कार्य किया भी जा रहा है।

बिजली बिलों में राहत देना सरकार की संवेदनशीलता

कोरोना संक्रमण की वैश्विक महामारी के कारण समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है। लॉकडाउन अवधि में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होने व अस्वस्थ सही पर पड़ा है। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी वर्गों अर्थात श्रमिकों से लेकर उद्योगपतियों तक की केवल चिंता ही नहीं की बल्कि उन्हें हर संभव मदद भी की है। इसी कड़ी में उन्होंने सभी वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने का एलान किया है।

शेष हायर सेकेण्डरी परीक्षा के नए प्रवेश-पत्र जारी

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2020 की स्थगित हायर सेकेण्डरी की शेष विषयों की परीक्षा एवं जिला परिवर्तन किये गये छात्रों के नवीन प्रवेश-पत्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 4 जून को जारी कर दिये गये हैं, जिन्हें संबंधित संस्था या छात्र एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल से एवं मोबाइल एप के माध्यम से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ग्रामीण अंचलों में घर-घर पहुंची बैंक-सखियां

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (म.प्र.) के अंतर्गत ग्रामीण अंचल में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार-मूलक गतिविधियों से जोड़ा गया है। वर्तमान में प्रदेश में 2 लाख 87 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों से 32 लाख 27 हजार महिलाऐं सदस्य के रूप में जुड़ी है।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें) 

लॉकडाउन खुलने का मतलब असावधानी नहीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लॉकडाउन खुलने का मतलब असावधानी नहीं है। हर व्यक्ति को पूरी सावधानी रखनी है, नहीं तो हम संक्रमण को रोक नहीं पायेंगे। हमें आर्थिक गतिविधियाँ करनी हैं, जीवन को सामान्य बनाना है, परन्तु पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ। इस संबंध में जनता को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। यदि हम जागरूक रहे तो शीघ्र ही कोरोना को पूरी तरह परास्त कर देंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today