Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

हमीदिया अस्पताल में तीन प्रवेश निर्गम द्वार शुरू करने के निर्देश

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मरीजों की सुविधा के मद्देनजर हमीदिया अस्पताल में तीन प्रवेश एवं निर्गम द्वार की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सबसे पहले फतेहगढ़ वाला पुराना गेट आमजन के लिये जल्द खोलने के निर्देश दिये।

अभी कोरोना गया नहीं है, निश्चिंत न हों: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अभी कोरोना गया नहीं है, निश्चिंत न हों। पूरी तरह सावधान एवं सजग रहें। कहीं भी भीड़ न लगाएं। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा अन्य सभी सावधानियां बरतें। जरा-सी लापरवाही भी खतरनाक हो सकती है।

कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर भी भाजपा में गईं

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की टूूट रुक नहीं रही है। शुक्रवार को एक और विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। दिन में उन्होंने विधानसभा पहुंचकर इस्तीफा दिया तो शाम को वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ले ली।

विधायक राकेश गिरी, पत्नी व बेटा कोरोना पॉजिटिव निकले

टीकमगढ़ से भाजपा विधायक राकेश गिरी, पत्नी और बेटे सहित कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विधायक की पत्नी लक्ष्मी गिरी टीकमगढ़ की नगर पालिका अध्यक्ष हैं। टीकमगढ़ से भोपाल के चिरायु अस्पताल रेफर किया गया है।

उज्जैन में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उज्जैन में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। इसके लिए प्रशासकीय अमले सहित सभी बधाई के पात्र हैं, परंतु संकट अभी टला नहीं है, कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। थोड़ी भी असावधानी संकट का कारण बन सकती है। पूरे आत्मानुशासन का पालन करें। घर से अनावश्यक रूप से न निकलें, मास्क पहनें, फिजिकल डिस्टेंसिंग रखें, कहीं भी भीड़ न लगाएं। आगामी त्यौहारों को घर पर रहकर ही मनाएं, सार्वजनिक स्थलों पर त्यौहार मनाने की अनुमति नहीं होगी। धार्मिक स्थानों पर एक बार में 5 से अधिक व्यक्ति एकत्रित न हों। शादी समारोह में 20 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो सकेंगे।  जन्मदिन समारोह आदि में 10 व्यक्ति ही एकत्र हो सकेंगे। यदि इन सब बातों का कड़ाई से पालन कर लिया गया तो हम जल्दी ही कोरोना पर पूर्ण नियंत्रण पा लेंगे।

कलेक्टर्स को अंतर्राज्यीय सीमाओं पर विशेष निगरानी के निर्देश

गृह विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये हैं कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत अंतर्राज्यीय सीमा पर विशेष निगरानी रखी जाये और प्रदेश में आने वालों की ट्रेसिंग सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कोरोना समीक्षा बैठक में उक्त आशय के निर्देश दिये हैं।

गरीबों-मजदूरों के हित में संवेदनशीलता से कार्य करें : सुश्री ठाकुर

पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने भदभदा मार्ग स्थित पर्यटन भवन में अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने म.प्र. पर्यटन विकास निगम के मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों से कहा कि कोरोना के इस संक्रमण काल में गरीबों एवं मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की हमारी कोशिश होना चाहिए। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता से उनकी मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने मजदूरों के वेतन का भुगतान भी समय पर कराने के निर्देश दिए।

कांवरे ने बालाघाट में किया कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण

आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन राज्यमंत्री राम किशोर कांवरे ने बालाघाट में कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण किया और वहां कि व्यवस्थाएँ देखी। कांवरे ने संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कोरोना संक्रमण रोकने में नगरीय निकाय निभायें महत्वपूर्ण भूमिका

शहरों में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में नगरीय निकाय महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। राज्य स्तर पर एक नोडल अधिकारी बनायें, जो मॉनीटरिंग और प्लान बनाने का कार्य करे। इसकी डेली रिपोर्टिंग हो। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह निर्देश विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये।

मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान महाकालेश्वर के दर्शन नन्दी हाल से किये। दर्शन उपरान्त मन्दिर के पुजारियों द्वारा स्वस्तिवाचन और शान्तिपाठ किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today