Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

ऊर्जा मंत्री निरीक्षण करने गोविंदपुरा बिजली दफ्तर पहुंचे

ऊर्जा मंत्री प्रद्मुम्न सिंह तोमर मंगलवार को अचानक भोपाल के गोविंदपुरा स्थित बिजली के दफ्तर पहुंच गए। यहां कॉल सेंटर पर उन्होंने बैठकर लोगों के शिकायती टेलीफोन कॉल को सुना और आश्वास्त किया कि जल्द ही समस्या को हल किया जाएगा।

राज्यपाल लालजी टंडन का निधन

मध्यप्रदेश के राज्यपाल और उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन का मंगलवार को सुबह निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे और इसकी वजह से मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को दिया गया था। टंडन के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

अधिक संक्रमण वाले जिलों में सप्ताह में 2 दिन लॉकडाउन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अब प्रदेश के अधिक संक्रमण वाले जिलों में सप्ताह में 2 दिन लगातार पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इसके दौरान आवश्यक सेवाएं छोड़कर सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। लॉकडाउन रविवार को रहेगा ही, दूसरा दिन शनिवार हो या सोमवार, यह जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के निर्णय अनुसार तय किया जाएगा। सभी जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 8 बजे से प्रात: 5 बजे तक रहेगा।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज से भोपाल में

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां तीन दिन रहेंगे और संघ के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे। चर्चा में शामिल होने के लिए संघ के करीब दो दर्जन वरिष्ठ पदाधिकारी यहां जमा हो रहे हैं।

वायरल वीडियो के बाद हटाए गए परिवहन आयुक्त के स्थान पर मुकेश जैन पहुंचे

मध्यप्रदेश परिवहन आयुक्त के रूप में मुकेश जैन की पदस्थापना की गई है। जैन के पहले उनके भाई उपेंद्र जैन भी परिवहन में रह चुके हैं। वी मधुकुमार के कथित रूप से अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से रूपए के लिफाफे लेने संबंधी वीडियो के वायरल होने के बाद रातों रात उन्हें हटा दिया गया था। इसके बाद दो दिन तक सरकार ने इस पद पर पदस्थापना नहीं की। परिवहन आयुक्त के रूप में इस पदस्थापना के साथ सरकार ने 10 आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना की है।

कांग्रेस विधायक दल में बरगी के एमएलए संजय यादव ने हाईकमान पर उठाए सवाल

कांग्रेस विधायक दल की रविवार को बुलाई गई बैठक में संजय यादव ने हाईकमान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा तो कुछ विधायकों ने अपने खिलाफ शासन-प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई को राजनीतिक दुर्भावनापूर्ण बताया। बैठक को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में जुट जाएं। सर्वे में कांग्रेस की अच्छी स्थिति है।

अवैध खाद भंडारण-परिवहन पर 14 प्रकरणों में FIR

राज्य शासन द्वारा उर्वरक के भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर सख्ती से निगरानी की जा रही है। सभी जिलों में खाद-यूरिया वितरण व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिये जिला कलेक्टर्स एवं विभागीय अधिकारियों को आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश भी दिये गये है। उक्त कार्यवाही के चलते प्रदेश में उर्वरक का अवैध भण्डारण करने वालों के खिलाफ पुलिस में 14 एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई, वहीं दूसरी ओर 9 प्रकरणों में लायसेंस निरस्त किये गये, 23 प्रकरणों में लायसेंस निलंबित कर 2 प्रकरणों में उर्वरक भण्डारण सीज किया गया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा शोक सेवंदनाएं व्यक्त करने तोमर के निवास पर पहुँचे

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने रविवार को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई स्व. श्री अजय प्रताप सिंह तोमर का निधन हो जाने पर उनके निवास स्थान पर पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। 

किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरको की उपलब्धता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में किसानों के लिए यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की सभी जिलों में सेवा सहकारी समितियों एवं विपणन संघ के गोदामों में पर्याप्त उपलब्धता है। किसान भाई अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक सेवा सहकारी समितियों अथवा विपणन संघ के केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी उर्वरक की कोई कमी नहीं है।

गरीबों के साथ छलावा बर्दाश्त नहीं : मंत्री

गृह, जेल, विधि-विधायी और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में  गरीबों के साथ नाइंसाफी काबिल-ए-बर्दाश्त नहीं है। डॉ. मिश्रा आज बड़ोनी में 3 करोड़ 66 लाख रूपये की लागत से बनने वाले दतिया मेडिकल कॉलेज के छात्रावास भवन के भूमिपूजन और अनुग्रह राशि वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र बुधौलिया, श्री विपिन गोस्वामी, प्रदीप अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today