Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

पुरुषोत्तम शर्मा के जवाब से गृह विभाग संतुष्ट नहीं, माना घरेलू हिंसा का मामला

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा के पत्नी के साथ मारपीट के वायरल वीडियो से प्रशासनिक गलियारों में मचे हंगामे के बाद गृह विभाग ने शर्मा से मंगलवार तक जवाब मांगा था लेकिन विभाग ने उनसे मिले उत्तर को संतोषजनक नहीं माना है। गृह विभाग ने उनके मामले को घरेलू हिंसा का मानते हुए कार्रवाई है और निलंबित कर दिया है।

मध्यप्रदेश के उपचुनाव 3 नवंबर को मतदान

मध्यप्रदेश विधानसभा के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है जिसके तहत तीन नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना की जाएगी। उपचुनाव की अधिसूचना नौ अक्टूबर को जारी की जाएगी तथा 16 अक्टूबर तक नामांकन पर्चे दाखिल किए जा सकेंगे।

हमारी सरकार आने पर बचे किसानो का भी क़र्ज़ माफ़ होगा: कमलनाथ

“ हर चुनाव में जेब में एक नारियल लेकर चलने वाले शिवराज इन उपचुनावों में दो-दो नारियल लेकर चल रहे है रोज़ झूठ , झूठी घोषणाएँ इनकी आदत बन चुका है। कुछ लोग बिकाऊ हो सकते है लेकिन प्रदेश के मतदाताओं को बिकाऊ समझने की भूल ना करे भाजपा व शिवराज “ उक्त सम्बोधन आज अपने रायसेन दौरे पर एक विशाल जनसभा में देते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज यहां उपस्थित भारी जनसैलाब को देखते उन्हें बल व शक्ति मिल रही है।

एआईकेएससीसी का 26-27 नवंबर को दिल्ली चलो अभियान

एआईकेएससीसी ने कहा कि देशभर के किसानों, कृषि मजदूरों, व आमजनों को 25 सितम्बर को भारत बंद कर किसान विरोधी कानून और नीतियों के खिलाफ प्रतिरोध जताया था। अब दो अक्टूबर को जनप्रतिनिधि बहिष्कार दिवस और 14 अक्टूबर को एमएसपी अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके बाद देशभर के लोग 26-27 नवंबर को दिल्ली चलो अभियान में दिल्ली पहुंचेंगे।

गांधी जयंती पर बूथ स्तर तक स्वच्छता अभियान

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में आज प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। पचौरी ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर बूथ स्तर तक स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा, जिसमें जनप्रतिनिधि से लेकर राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों के साथ बूथ स्तर तक आमजन तक पहुंचकर गांधी का संदेश देंगे।

कंप्यूटर बाबा की लोकतंत्र रक्षा यात्रा 1 अक्टूबर को सागर संभाग पहुंचेगी

लोकतंत्र की रक्षा के लिए साधु संतों द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही लोकतंत्र रक्षा यात्रा 1 अक्टूबर से सागर संभाग में 3 दिन तक भ्रमण करेगी। संभाग में इस यात्रा का मुख्य पड़ाव सुरखी एवं बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र रहेगा। महामंडलेश्वर संत कंप्यूटर बाबा समेत करीब डेढ़ सैकड़ा साधु संत इस यात्रा में शामिल रहेंगे।

कला विविधताओं का प्रदर्शन ‘गमक’

संस्कृति संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के  मुक्ताकाश मंच पर सीमित दर्शकों की उपस्थिति में आज कला विविधताओं के प्रदर्शन ‘गमक’ समारोह का शुभारम्भ संचालक, संस्कृति संचालनालय अदिति कुमार त्रिपाठी द्वारा दर्शक, श्रोताओं की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया |

महाराष्ट्र में खुली सिगरेट-बीड़ी पर प्रतिबंध

मुम्बई स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जब लोग खुली सिगरेट-बीड़ी खरीदते हैं, तो वे पैकेट पर लिखी चेतावनी नहीं देख पाते, इसलिए सरकार ने खुली सिगरेट-बीड़ी की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

वरिष्ठ आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा पर एक और महिला से संबंध के आरोप

हनी ट्रेप में एसआईटी पर सवाल खड़े करने वाले डीजी पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ एकबार फिर एक अन्य महिला से संबंधों के आरोप लगे हैं जो उनकी पत्नी ने लगाए हैं। एक इलेट्रॉनिक चैनल की एंकर के घर पर कथित रूप से शर्मा की पत्नी ने उन्हें पकड़ा तो यह मामला घरेलू हिंसा के रूप में सामने आया।

नाबालिग के साथ सामूहिक दृष्कृत्य के पांच आरोपियों को आजीवन कारावास

नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के आरोपियों सूफियान उर्फ भैया उर्फ कबूतर, शाहरूख , फैजल उर्फ फैसल , अल्‍ताफ , अरूण यादव उर्फ गांगूली को जीवन पर्यन्‍त आजीवन कारावास तथा अर्थदण्‍ड एवं महिला आरोपी प्रियंका चौहान, अंकित महेश्‍वरी, प्रकाश कजौरिया को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्‍ड से दंडित किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today