Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

कमल नाथ-कांग्रेस ने आतंक- अत्याचार का राज कायम किया: शिवराज

प्रदेश में 15 माह तक विकास कार्य पूरी तरह ठप्प रहे, भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं पर ताला लगा दिया। वल्लभ भवन में अधिकारियों से सौदेबाजी होती रही, बड़े अधिकारियों की पोस्टों को नीलाम किया गया। कमलनाथ-कांग्रेस ने वल्लभ भवन को दलालों की मंडी बना दिया। उन्होंने प्रदेश में आतंक और अत्याचार का राज कायम किया है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।

28 विधानसभाओं में संकल्प-पत्र जारी

उपचुनाव को लेकर गठित भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, चुनाव प्रबंध समिति की संयोजक एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

कांग्रेस के पूर्व विधायक राहुल लोधी ने ली भाजपा की सदस्यता

कमलनाथ जी को आत्मचिंतन करने की जरूरत है कि कांग्रेस की यह दुर्गति क्यों हो रही है? मुझे गाली देने से काम नहीं चलेगा। मुझे तो कांग्रेस के लोग इतने विशेषण दे रहे हैं, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता। कोई कहता है ये ट्रक भरकर नारियल लेकर चलता है, कोई कहता है भूखा-नंगा है। लेकिन मैंने कमलनाथ जी से उद्योगति कहा, तो बुरा मान गए। कह रहे हैं मैं उद्योगपति नहीं हूं। कमलनाथ जी की इस बात से एक सवाल मेरे मन में आया है कि अगर कमलनाथ जी उद्योगपति नहीं हैं, तो फिर ये अरबों की संपत्ति कहां से आई, जिसकी उन्होंने घोषणा की है? बिना उद्योग-धंधे के कमाई का अगर कोई तरीका है, तो कमलनाथ जी को उसे प्रदेश की जनता को भी बताना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक राहुल लोधी के सदस्यताग्रहण समारोह में  कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं पूर्व विधायक श्री राहुल लोधी ने भी संबोधित किया।

राष्ट्र की मजबूती के लिए गहोई समाज भाजपा को जिताएंः नरेंद्र सिंह

वैश्य समाज की प्रेरणा भामाशाह है, अगर वैश्य समाज स्वार्थी होता तो भामाशाह अपना खजाना वीर महाराणा प्रताप के लिए नहीं खोलते। गहोई समाज की एक साख है, एक पहचान है, उस साख और पहचान को बनाए रखना है। आप समाज के व्यापारी बंधु गली-गली में फैल जाएं और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाईये।

”यादें संजीव की” कार्यक्रम में श्रद्धांजलि

पुलिस आफिसर्स मेस में शनिवार अपरान्‍ह को 1987 बैच के आईपीएस अधिकारियों, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्‍य सचिव श्री मनोज श्रीवास्‍तव तथा स्‍व. श्री सिंह के संपर्क में रहे पत्रकारों ने ”यादें संजीव की” कार्यक्रम में उनके साथ के संस्‍मरणों को सुनाते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिग्विजय की सीईओ से चुनाव गडबडियो की शिकायतों पर कार्यवाही न होने पर नाराजगी

प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं प्रभारी चुनाव आयोग कार्य जे.पी.धनोपिया द्वारा मुख्य निर्वाचन पदधिकारी श्रीमती बीरा राणा से शिकायत कर चुनाव में हो रही अनियमितताओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे 28 विधानसभा क्षेत्रों में कई पुलिस थानों के प्रभारी और कई प्रशासनिक अधिकारी खुलकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य कर रहे है जिनकी लगातार शिकायतें की गई है। लेकिन शिकायतों के संबंध में कोई भी संतोषजनक निर्णय चुनाव आयोग द्वारा नहीं लिया गया है।

नोटों के लिए वोट का सौदा करने वाले प्रजातन्त्र के रावण हैं: अजय

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक बयान में नागरिकों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन सेवा की झूठी बातें करने वाले और पैसों के लिए जनता के वोट गिरवी रखने वाले रावण से कम नहीं है। ऐसे रावणों का वध अब जनता ही करेगी। जनता असली रावणों को पहचानती है। जनता सच्चाई जानती है। उसे सच का साथ देने से कोई नहीं रोक सकता।

कांग्रेस ने अजा को केवल वोट बैंक मानकर शोषण किया: लाल सिंह

कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को डरा कर, झूठ बोलकर, भ्रम में रखकर वोट लेने का काम किया। इस वर्ग के उत्थान का कार्य नही किया। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक माना और हमारा शोषण ही किया है। कांग्रेस लगातार हमारी माता बहनों का अपमान कर रही है।

कमलनाथ मायावी हैं, इनकी माया से दूर रहना है: शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस मायावी हैं। इन्होंने विधानसभा चुनाव 2018 में किसानों की कर्जमाफी का मायाजाल बूना। ये इस बार भी कोई नया मायाजाल बिछाएंगे, लेकिन इनकी माया और मायाजाल से दूर ही रहना है। मायावी रावण भी था और उसने माता सीता का हरण करने के लिए कैसी माया रची? उस मायावी के चक्कर में माता सीता आ गईं थी और उनका हरण हो गया था, इसलिए इस बार कांग्रेसियों के कहने में नहीं आना है। हम अब युवाओं के लिए सरकारी भर्तियां निकाल रहे हैं तो कमलनाथ ट्वीट करके कह रहे हैं कि यह सब हमारे वचन पत्र में था और सरकार में रहते तो हम भी भर्तियां करते, लेकिन जब मुख्यमंत्री थे तब तो कुछ किया नहीं और अब कह रहे हैं कि हम भी करते। कभी वल्लभ भवन से बाहर नहीं निकले, कभी जनता का दुख-दर्द नहीं देखा और अब चुनाव में वोट मांगने के लिए जगह-जगह जा रहे हैं।

कांग्रेस के लोग फिर झूठ बोलेंगे, भ्रम फैलाएंगे, लेकिन फंसना नहीं है: शर्मा

झूठ बोलना कांग्रेस के लोगों की आदत है। इन्होंने कर्जमाफी का झूठ बोला। अब चुनाव आ रहा है, इसलिए ये फिर आएंगे। ये जाति का चक्कर चलाएंगे, झूठ बोलेंगे, भ्रम फैलाएंगे। लेकिन आपको उसमें फंसना नहीं है। अपने क्षेत्र के विकास के लिए, मध्यप्रदेश के विकास के लिए और मध्यप्रदेश को बचाने के लिए आप भारतीय जनता पार्टी को जिताने का संकल्प लें।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today