Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
28 विधानसभाओं में संकल्प-पत्र जारी

28 विधानसभाओं में संकल्प-पत्र जारी

उपचुनाव को लेकर गठित भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, चुनाव प्रबंध समिति की संयोजक एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में तय किया गया कि पार्टी उपचुनाव वाली 28 विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ पर 26 अक्टूबर विजयादशमी से 1 नवम्बर तक विजय जनसंपर्क अभियान चलाएगी। 26 अक्टूबर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा सांची विधानसभा के रायसेन से बूथ संपर्क कर अभियान की शुरूआत करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने उपचुनाव को लेकर चल रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए कहा कि 28 विधानसभाओं के उपचुनाव की दृष्टि से चुनाव प्रबंध समिति लगातार अपने काम में लगी है। चुनाव प्रबंध समिति ने बेहतर काम करते हुए बूथ, मंडल और सेक्टर सम्मेलनों के माध्यम से चुनाव अभियान को जमीन पर उतारने का काम किया है। बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ता सक्रियता के साथ चुनाव में लगे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ के मंत्र के साथ चुनावी रण में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर 26 अक्टूबर विजयादशमी से 1 नवम्बर तक विजय जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस अभियान में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक पहुंचकर विजय संपर्क अभियान में शामिल होंगे।
26 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा प्रातः 11 बजे रायसेन के गंज बाजार में कन्या पूजन के पश्चात् विजय जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेतागण अपने प्रभार वाली विधानसभा वाले बूथों पर विजय जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को 28 विधानसभाओं में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण विधानसभा के संकल्प-पत्र जारी करेंगे।  
बैठक में चुनाव प्रबंध समिति के सह संयोजक एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, डॉ हितेश वाजपेयी, श्री शैलेन्द्र शर्मा, श्री विकास विरानी, श्री नरेन्द्र पटेल, श्री अभयप्रताप सिंह, श्री मनोरंजन मिश्रा, श्री राजेन्द्र गुरू, श्री रविन्द यति, श्री अनुराग प्यासी, श्री वैभव राज से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today