Category Archives: मेरा मध्य प्रदेश

झोकरकर ने गायन की शुरुआत राग पुरिया धनाश्री से की

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा सुश्री कल्पना एवं अनुजा झोंकरकर, इंदौर द्वारा स्वर सरिता विषय एकाग्र व्याख्यान एवं गायन की प्रस्तुति दी गई | प्रस्तुति की शुरुआत सुश्री झोकरकर के व्याख्यान से हुई जिसमे उन्होंने कहा कि संगीत में शास्त्रीय, उपशास्त्रीय एवं सुगम संगीत यह तीनों विधाएं बहुत लोकप्रिय और प्रचलित हैं |

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये रेडक्रास का रोको टोको अभियान

कोविड 19 के तहत कोरोना के वापस बढते संक्रमण से रोकने और आमजन में जागरूकता लाने के लिये मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसाइटी ने माननीय राज्यपाल आदरणीय आनंदी बेन पटेल के जन्मदिन से “रोको टोको” अभियान की शुरुवात भोपाल शहर में की। इस दौरान स्थानीय सुभाष फाटक पर मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन आशुतोष पुरोहित और जनरल सेकेट्री डॉ. प्रार्थना जोशी की मौजूदगी में रेडक्रास की टीम ने निशुल्क मास्क और साबुन का वितरण किया गया।

उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व छठ पूजा का पारण किया गया

“उग उगहो सुरुजदेवा भइल अरग के वेल”, “कांच ही बास के बहंगीया, बहँगी लचकत जाय”, “केरवा के पात तर उगलेन सूरूज देव” जैसे अनेक लोक गीतों के मधुरिम गुंजन के साथ बिहार सांस्कृतिक परिषद् द्वारा सरस्वती देवी मंदिर प्रांगण, बरखेडा, भेल भोपाल में सूर्य उपासना एवं आस्था का महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया। 

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 24-25 नवंबर से

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 24 और 25 नवंबर को नामांकन के साथ शुरू हो रहे हैं। 26 नवंबर को नामांकन की छानबीन होगी और 28 नवंबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। इसके बाद मतदान और मतगणना की तारीखें घोषित होने पर चुनाव की आगामी प्रक्रिया होगी। इन तारीखों की घोषणा जल्द होने की संभावना है।

Jheku ~ l aiknd th dh l sok esa 1⁄4jek’k adj

पीएस विधानसभा ने राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई दी

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने मध्यप्रदेश की राज्यपाल के जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दी. इस मौके पर सिंह ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात भी की।

सिर्फ गौ-कैबिनेट से गौवंश संरक्षण व संवर्धन नहीं होगा: कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कल 22 नवंबर को गोपाष्टमी के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा गठित गौकैबिनेट की पहली बैठक आगर मालवा जिले के सालरिया में बने देश के पहले गौ अभयारण्य में करने का पूर्व में निर्णय लेने व बाद में उसे निरस्त करने के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ गौकैबिनेट बनाने से ही गौवंश का संवर्धन व संरक्षण नहीं हो सकेगा। भाजपा सरकार में एक तरफ़ गौ अभयारण्य में गौमाताओं की रोज़ मौते हो रही है वही दूसरी तरफ़ शिवराज सरकार गौकेबिनेट के नाम पर जनता को गुमराह करने में लगी हुई है।

टैगोर अंतर राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव विश्वरंग 2020 आज से

हिंदी और भार की अऩ्य क्षेत्रीय भाषाओं में रचित साहित्य और कला को नई पहचान दिलाने के लिए रबींद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय औरआईसेक्टर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित किए जा रहे टैगोर अंतर राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव विश्वरंग 2020 आज से शुरू हो रहा है।

मसानी के निधन पर शोक व्यक्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्यामदास मसानी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

प्रशिक्षण से कार्यकर्ता वैचारिक तौर पर और मजबूत होंगेः विष्णु दत्त

प्रशिक्षण जीवन का अभिन्न अंग और सतत चलने वाली प्रक्रिया है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता होता है, प्रशिक्षण से ही वह अपनी योग्यता को निखारता है। समाज में हमारी भूमिका क्या हो, हम भारतीय जनता पार्टी से क्यों जुड़ें। जिस विचार को लेकर हम समाज में काम कर रहे है उसका विस्तार कैसे हो, इन सभी बातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण आयोजित करती है। आने वाले दिनों में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित होंगे, जिसमें हजारों कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे।

शब्द ब्रह्म है और शब्द की अधिष्ठात्री सरस्वती है: गिरेन्द्र सिंह भदोरिया

एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत आज साहित्य अकादमी द्वारा श्री गिरेन्द्र सिंह भदोरिया का ‘हिंदी कविता का सौंदर्य भाव’एकाग्र व्याख्यान एवं श्री आदित्य सिंह गौर, भोपाल द्वारा ‘गायन’ की प्रस्तुति दी गई | प्रस्तुति की शुरुआत श्री भदोरिया के व्याख्यान से हुई, जिसमे उन्होंने कहा- पंडित राज जगन्नाथ ने रसगंगाधर में काव्य का लक्षण बताते हुए लिखा है “रमणीयार्थ प्रतिपादक: शब्द: काव्यम्। “अर्थात् रमणीय अर्थ को देने वाले शब्द को ही काव्य कहते हैं। उक्त लक्षण पर विचार करते हुए मेरा मन शब्द की रुचि भरी सार्थकता पर केन्द्रित रहा है। शब्द ब्रह्म है और शब्द की अधिष्ठात्री सरस्वती है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today