Category Archives: धर्म व संस्कृति

‘गर्वी गुजरात’ भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन गुजरात के प्रमुख आध्यात्मिक-विरासत स्थलों पर जाएगी, एक अक्टूबर को दिल्ली से चलेगी

आईआरसीटीसी द्वारा “गर्वी गुजरात” भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गर्वी गुजरात भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 1 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से रवाना की जाएगी। यह ट्रेन पर्यटकों को गुजरात के प्रमुख आध्यात्मिक और विरासत स्थलों पर ले जाएगी। पहली बार इस ट्रेन के रूट में गुजरात के वडनगर को भी शामिल किया गया है।

राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलायी

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के 28वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव भी मौजूद थे.

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजन अर्चन किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किये। उन्होंने बाबा महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजन, अर्चन एवं आरती की। उन्होंने देश एवं प्रदेश की उन्नति, जनता के कल्याण और विश्व-शान्ति के लिये बाबा महाकाल से प्रार्थना की। श्रीमती मुर्मु ने नन्दी हॉल में बाबा महाकालेश्वर का ध्यान भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे।

राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंची, राज्यपाल-सीएम ने स्वागत किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को दो दिन के प्रवास पर मध्य प्रदेश पहुंची। इंदौर पहुंचने पर उनका राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया। वे गुरूवार को उज्जैन जाएंगी। पढ़िये रिपोर्ट।

सुभाष नगर श्री विश्राम घाट कमेटी 28 दिवंगतों की अस्थियों को नर्मदा में विसर्जित करेगी, आयोजन का चौथा साल

भोपाल के सुभाष नगर श्री विश्राम घाट से संस्कार सेवा समिति द्वारा चौथे साल दिवंगतों की अस्थियों को श्राद्ध पक्ष में नर्मदा नदी में विसर्जित करने जा रही है। बुधवार को श्राद्ध पक्ष के पहले दिन विश्राम घाट से अस्थियों को ले जाया जाएगा।

राजस्थान के बूंदी में खाटू श्याम जा रहे MP के छह धर्मालुओं की एक्सीडेंट में मौत, CM यादव ने दुख जताया

राजस्थान के खाटू श्याम धार्मिकस्थल पर दर्शन के लिए जा रहे मध्य प्रदेश के देवास जिले के लोगों की कार बूंदी में सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया और कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारजन को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक देगी व घायलों का समुचित इलाज उपलब्ध कराएगी।

पितृपक्ष में गया जाने वाले धर्मालुजनों के लिए चलाई गईं विशेष ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच लगेंगे

पितृपक्ष में दिवंगत अपने परिवारजनों के श्राद्ध के लिए बिहार के गया जाने वाले धर्मालुजनों की ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची के आधार पर रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया गया है। इन ट्रेनों में 16 सितंबर से यह सुविधा शुरू की जा रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

महेश्वर में होगी मंत्रि-परिषद की बैठक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म शताब्दी वर्ष में उनके प्रति सम्मान के प्रकटीकरण के लिए मंत्रि-परिषद की बैठक महेश्वर में आयोजित की जाएगी। देवी अहिल्या की न्यायप्रियता, शासन-प्रशासन में नवाचार, लोक कल्याण सहित उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व व कृतित्व पर शोध केलिए देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर में शोध पीठ स्थापित की जाएगी। देवी अहिल्या से जुड़ी ऐतिहासिक सामग्री के संकलन के लिए अभियान चलाया जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिस की बटालियन का नाम भी देवी अहिल्याबाई पर रखा जाएगा।

राजा भोज की स्मृति में होगा भोज महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोक कल्याण, अभियांत्रिकी, लेखन और शौर्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले राजा भोज के कृतित्व और व्यक्तित्व से जनसामान्य को परिचित करवाया जाएगा। राजा भोज की स्मृति में भोपाल में तीन दिवसीय भोज देव महोत्सव भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज इस महोत्सव की रूपरेखा के संबंध में मंत्रीगण की उपस्थिति में संस्कृति और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

सिख समाज का इंदौर में “राहुल गांधी होश में आओ” के नारो के साथ प्रदर्शन

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका के वर्जीनिया में सिख समाज को लेकर दिए गए बयान कि “भारत में इस बात की लड़ाई चल रही है कि सिख व्यक्ति को गुरुद्वारे में जाने की अनुमति कब मिलेगी , सिख व्यक्ति को पगड़ी पहनने की अनुमति कब मिलेगी , सिख व्यक्ति को कड़ा पहनने की अनुमति कब मिलेगी ” के विरोध स्वरूप इंदौर में सिख समाज द्वारा इंदौर के संभागायुक्त कार्यालय पर राहुल गांधी होश में आओ , राहुल गांधी माफी मांगो , राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारों के साथ प्रदर्शन किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today