Category Archives: धर्म व संस्कृति

पंजाबी समाज के परिचय सम्मेलन में 193 पंजीयन

भोपाल पंजाबी समाज द्वारा 22 व 23 दिसम्बर 2018 को परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। हमीदिया रोड स्थित गुरूनानक सर गुरूद्वारा में अायोजित परिचयन सम्मेलन में 193 लोगों का पंजीयन हुआ है। इसमें देशभर के कई हिस्सों से पंजाबी समाज के लोग शामिल हुए।

बजरंग वली तोड़ ऐसे लोगों की नलीः दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर भाजपा नेताओं द्वारा भगवान हनुमान को लेकर की जा रही बयान बाजी पर तंज कसा है कि जय बजरंग वली तोड़ एेसे लोगों की नली।

मंत्रियों की सूची बनाने में जुटे सीएम

मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने मंत्रिमंडल को लेकर इन दिनों व्यस्त हैं। वे मंगलवार सुबह और दोपहर बाद इसी कवायद मेें जुटे रहे। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया खेंमे की तरफ ज्यादा संख्या में मंत्रियों को शामिल करने के दबाव के चलते नाथ को फैसला लेने में समय लग रहा है। इस संबंध मे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी लगातार संपर्क में हैं।

शपथ ग्रहण के पहले कमलनाथ पहुंचे मंदिर

मप्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने शपथ ग्रहण के एक दिन पहले रविवार को भगवान के द्वार पर पहुंचे। नाथ अपने पुत्र बकुल नाथ और बहू के साथ लालघाटी के पास स्थित नेवरी मंदिर में भोलेनाथ की पूजा की। इसके साथ ही वहीं स्थित एक काल भैरव मंदिर में भी उनकी पूजा-अर्चना की। इस बीच मंदिर में एक नन्ही सी बच्ची ने कमलनाथ का तिलक कर स्वागत किया।

अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन 17-19 दिसंबर

भुक्ति और मुक्ति के साथ जागतिक समृद्धि और मोक्ष मार्ग बताने वाली शाक्त तंत्र और श्रीविद्या भारतीय एवं बौद्ध दर्शन की सर्वाधिक पुरानी परंपराओं में से एक है। सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में “शाक्त तंत्र एवं श्रीविद्या” पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 17-18-19 दिसंबर को हो रहा है। शाक्त तंत्र पर केंद्रित अपनी तरह के पहले आयोजन में विभिन्न देशों के 34 विदेशी विद्वान शामिल होंगे। लगभग 130 भारतीय विद्वान भी शाक्त तंत्र के विभिन्न विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।

आरबीआई गर्वनर उर्जित पटेल का इस्तीफा


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर उर्जित पटेल ने कार्यकाल पूरा होने से 9 महीने पहले इस्तीफा दे दिया है। पटेल ने निजी कारणों से इस्तीफा देेने की बात कही है लेकिन इसके पीछे आरबीआई और सरकार के बीच कई मुद्दों पर चल रहे मतभेद भी बताए जा रहे हैं।

जापान के एमेरिटस प्रो. रियोजुन सातो ने किया सांची विवि का भ्रमण

जापान की राजधानी टोक्यो के ताइशो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रियोजुन सातो ने आज सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का दौरा किया। 86 साल के प्रो. रियोजुन सातो एमेरिटस Emeritus (ससम्मान सेवानिवृत्त) प्रोफेसर हैं और वे टोक्यो जापान के रहने वाले हैं। उन्होंने 1959 में दिल्ली विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग के दूसरे बैच से पढ़ाई की है।

भाजपा सांसद सावित्री बाई ने कहा चुनाव के समय मंदिर याद आया

उत्तरप्रदेश से भाजपा की सांसद सावित्री बाई फुले ने भगवान राम, हनुमान और राम मंदिर को लेकर एक बयान देकर पार्टी को बैकफुट पर ला दिया है। चार साल मंदिर की याद नहीं आई, अब राम मंदिर याद आया है।

विवादास्पद राधे मां फिर महामंडलेश्वर बनी

पिछले साल जिन ढोंगी बाबाओं और संतों की सूची जारी की गई थी, उनमें शामिल राधे मां को फिर महामंडलेश्वर बना दिया गया है। उन्हें जूना अखाड़े में शामिल करते हुए यह पदवी दी गई है। जूना अखाड़े ने राधे मां को निलंबित कर दिया था जिसे अब रद्द कर दिया गया है। राधे मां को महामंडलेश्वर पद छठवीं बार दिया गया है, इसके पहले पांच बार निरस्त हो चुका है।

विधायक शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे भगवानदेव ईसरानी

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा सिंधी समाज के लिए की गई अभद्र टिप्पणी और गाली गलौच को लेकर सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष और मप्र विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवानदेव ईसरानी ने गुरुवार को बैरागढ़ थाने में पहुंचकर शिकायत की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today