Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
मंत्रियों की सूची बनाने में जुटे सीएम

मंत्रियों की सूची बनाने में जुटे सीएम

मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने मंत्रिमंडल को लेकर इन दिनों व्यस्त हैं। वे मंगलवार सुबह और दोपहर बाद इसी कवायद मेें जुटे रहे। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया खेंमे की तरफ ज्यादा संख्या में मंत्रियों को शामिल करने के दबाव के चलते नाथ को फैसला लेने में समय लग रहा है। इस संबंध मे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी लगातार संपर्क में हैं।

गौरतलब है कि सिंधिया खेमे ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के पहले दो दिन तक दिल्ली में सिंधिया के बंगले पर धरना दिया था। इस बीच सिंधिया की राहुल गांधी से मुलाकात भी हुई और उन्होंने मुलाकात में मिले आश्वासन व विचार कर अपना फैसला बताने का आश्वासन देकर समर्थकों को वहां से प्रदेश भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today