Category Archives: धर्म व संस्कृति

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने चुनाव एजेंडे में इसको शामिल किया था और अब वे साल भर में एक लाख सनातनी सदस्यों को समिति में जोड़ने का दावा कर रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज का प्रथम चरण 15 मार्च तक

किसानों के कल्याण, स्वाभिमान और समृद्धि के लिए संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा एक अभिनव और ऐतिहासिक पहल की है। वर्ष 2026 को किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाते हुए लोक और जनजातीय कलाओं के बहुरंगी उत्सव के साथ एक विशाल राज्य स्तरीय इनामी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का प्रथम चरण 15 मार्च तक चलेगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को लगभग 6.50 करोड राशि के ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल, ई स्कूटर एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। पढ़िए रिपोर्ट।

Agrwal महिला महासभा का Basant पंचमी पर हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम

बसंत पंचमी के अवसर पर अग्रवाल महिला महासभा ने भोपाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महिलाएं पीले वस्त्रों से सजधज कर शामिल हुईं। कार्यक्रम में हल्दी कुमकुम के गिफ्ट भी प्रदान किए गए।

MP में नेताओं की शामत आई, Minister के बाद Mayor नेम प्लेट पर कालिख पोती गई, गौ हत्या मामले में हनुमान चालीसा पाठ

मध्य प्रदेश में अब नेताओं की शामत आ गई है। सत्ताधारी दल भाजपा के मंत्री विजय शाह के बंगले पर कांग्रेस नेताओं के कालिख पोते जाने की घटना के बाद अब राजधानी भोपाल की महापौर के बंगले पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हंगामा की घटना हुई जिन्होंने नेम प्लेट पर कालिख पोती और गौ हत्या मामले में महापौर की सदबुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। पढ़िये रिपोर्ट।

साहित्य में अनुवाद परंपरा सेमीनार में वक्ताओं ने रखे विचारः संतों के दिल में सबके लिए है बराबरी

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में उर्दू एवं अन्य भाषाओं का अन्तर्सम्बन्ध के अंतर्गत “साहित्य में अनुवाद परम्परा” विषय पर आधारित सेमिनार एवं काव्यांजलि का गुरुवार, 27 नवम्बर 2025 को आयोजन किया गया। वक्ताओं ने संत कबीर, हाशिम रजा जलालपुरी की रचनाओं का पाठ किया गया। पढ़िये रिपोर्ट।

प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी

देश के प्रतिष्ठित वीआईटी ग्रुप के भोपाल के पास सीहोर जिले में एक संस्थान है जहां संस्थान के कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए छात्रों ने बीती रात जमकर हंगामा किया। संस्थान में न केवल तोड़फोड़ की गई बल्कि कई गाड़ियों को जला दिया गया। प्रबंधन ने देर रात को अवकाशों की घोषणा कर दी तो वहीं निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने एक जांच कमेटी बना दी है। मगर छात्रों का आरोप है कि कुप्रबंधन की शिकायतों पर उन्हें धमकाया जाता है। पढ़िये रिपोर्ट।

IAS संतोष वर्मा के ब्राह्मणों पर विवादित बयान का Hindu उत्सव समिति अध्यक्ष का पलटवार, उन्हें Dog कहा

मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति-जनजाति के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के संगठन के अध्यक्ष व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मणों पर विवादित बयान दिए जाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। भोपाल की हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि अपनी पत्नी को ब्राह्मणों के यहां भेजने की बात कही है तो कुछ अन्य ब्राह्मणों ने चेतावनी देते हुए वर्मा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। वहीं, वर्मा ने उनके भाषण को कांटछांट कर वायरल करने की बात कहते हुए कहा है कि अगर उनकी बातों से किसी को आघात पहुंचा तो वे माफी मांगते हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

AJAKS नवनिर्वाचित अध्यक्ष के बयान पर बवालः बेटी-रोटी का व्यवहार होने तक Reservation की पात्रता मिलती रहेगी

मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ यानी अजाक्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने अपने पहले ही भाषण में ऐसा बयान दे दिया है जिससे बवाल मच गया है। वर्मा ने आरक्षण की वकालत करते हुए सवर्ण समाज को एक तरह से चेतावनी दे दी है कि आरक्षण की तब तक पात्रता रहेगी जब तक की सवर्ण समाज के साथ बेटी-रोटी का व्यवहार शुरू नहीं हो जाता। पढ़िये रिपोर्ट।

Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार

सांची में इंडियन सोसायटी फॉर बुद्धिस्ट स्टडीज के रजत जयंती समारोह में शोधार्थियों ने अपने शोधपत्रों में सांची स्तूप से लेकर बौद्ध स्थापत्य कला को लेकर अपने विचार रखे। इनमें बौद्ध स्थापत्य कला को लेकर कहा गया कि इसमें डर और साहस दोनों के दर्शन हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

बौद्ध विद्वानों का Sanchi में जमघट, वक्ताओं ने कहा internet हमसे जानकारी लेकर AI के जरिये हमें जानकारी परोस रहा

सांची के सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वानों ने कहा कि इंटरनेट हमसे ही जानकारी लेकर एआई के जरिये हमें ही जानकारी परोस रहा है। इसलिए एआई का सावधानी से उपयोग करना चाहिए और तर्क को आधार बनाकर अध्ययन करना चाहिए। पढ़िये सम्मेलन पर रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today