Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
धर्म व संस्कृति | Page 2

Category Archives: धर्म व संस्कृति

पीएम मोदी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की 22 जनवरी, 2024 की तारीख को बताया नये कालचक्र का उद्गम

राम मंदिर के गर्भगृह में रामजी के राघव रूप की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की आज की तारीख 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र कैलेंडर की तारीख नहीं बल्कि इसे नये कालचक्र का उद्गम बताया है। मंदिर के निर्माण से देश के लोगों में विश्वास की भावना पैदा हो रही है। गुलामी की मानसिकता से उठकर देश खड़ा हो रहा है। पढ़िये मोदी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद दिए उदबोधन में क्या कहा।

राम की भक्ति में डूबा देश, नर्मदापुरम में राम नाम से स्कूल की अटैंड्स

इन दिनों पूरा देश राम की भक्ति में डूबा है और सरकारी दफ्तर हो या घर, राम नाम का जाप चल रहा है। ऐसे में स्कूलों के नन्हें-मुन्ने बच्चे भी ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल में अपनी उपस्थिति के दौरान राम नाम का जाप करते सुनाई देने लगे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

न्यू ईयर की पहली तारीख को आठ लाख से ज्यादा भक्तों ने महाकाल दर्शन किए

न्यू ईयर 2024 के पहले दिन मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आठ लाख दस हजार से ज्यादा भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। मन्दिर मे सुबह 6.00 बजे के पूर्व से ही श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु दर्शनार्थी गण कतारबद्ध हो गए थे।

दिवाली पर सोनी सब के कलाकारों के विचार

रोशनी का त्योहार दिवाली अंधेरे पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञानता पर ज्ञान की विजय को दर्शाता है। इस दिन, देश भर में लोग अपने घरों को रोशनी और दीयों से सजाते हैं, रंगोली बनाते हैं और उपहार लेते-देते हैं। सोनी सब के शो के लोकप्रिय कलाकारों ने अपने दिवाली समारोह, सेट पर अनुभवों और बहुत कुछ के बारे में खुलकर बात की।

भोपाल की तीन सीटों पर मुस्लिम वोट से बनेंगे समीकरण, उत्तर-मध्य के साथ नरेला विधानसभा सीट पर असर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की तीन सीटों पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा और अन्य प्रत्याशियों के समीकरणों पर मुस्लिम वोटर असर डालने की स्थिति में हैं। भोपाल उत्तर-मध्य के बाद नरेला विधानसभा सीट पर यह वोट सबसे ज्यादा प्रत्याशियों की हार-जीत पर असर डाल सकते हैं क्योंकि इस सीट पर भी करीब एक तिहाई वोटर मुस्लिम हैं। अकेले कांग्रेस में यह वोट नहीं जाने पर सबसे ज्यादा फायदे में भाजपा रहने वाली दिखाई दे रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

‘काव्या एक जज़्बा एक जुनून’ की सुम्बुल-अधिराज का ऑन और ऑफ स्क्रीन रोमांस, जानिये दिलचस्प बातें

टेलीविजन की दुनिया में, जहां ऑन-स्क्रीन ड्रामा अक्सर कश्मकश पैदा करते हैं, वहीं पर्दे के पीछे एक अनोखी कहानी मौजूद होती है जो यादें बनाती है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बहुचर्चित शो, “काव्या – एक जज़्बा, एक जुनून” में काव्या के रूप में प्रतिभाशाली एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान और अधिराज के रूप में मिश्कत वर्मा ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों में समान केमिस्ट्री दर्शाते हैं। शो की नवीनतम कहानी में, दर्शक एक मोड़ देख रहे हैं जहां अधिराज और काव्या के बीच गलतफहमियों के बादल छा रहे हैं, जो उन्हें अलग कर रहे हैं। अधिराज, अनजाने में, काव्या के बसंत खेड़ी अस्पताल की स्थापना के सपने में बाधा बन जाता है। मामले को और अधिक मुश्किल बनाने के लिए, अधिराज एक वायरल वीडियो प्रसारित करने का इल्ज़ाम लेता है, जिससे उनका समीकरण और अधिक उलझ जाता है। फिर भी, ऑफ-स्क्रीन यह जोड़ी एक असाधारण बंधन साझा करती है।

विधानसभा चुनाव के बीच उमा भारती का हिमालय कूच, कई अधूरे काम गिनाते हुए गृह गांव को निकलीं

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की दिग्विजय सरकार को 20 साल पहले उखाड़ फेंककर भाजपा को सत्ता में लाने वाली पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती 2023 के विधानसभा चुनाव के बीच हिमालय में ध्यान लगाने जा रही हैं। उन्होंने बिना किसी का जिक्र किए कहा है कि 20 साल बाद भी अभी तक गौसंवर्धन, गौरक्षण उपाय पूरे नहीं हुए तो धार की भोजशाला, रायसेन के सोमेश्वर महादेव तो विदिशा की विजयासेन देवी के पट अब तक बंद हैं जिस पर आत्मचिंतन की जरूरत है। पढ़िये रिपोर्ट।

स्टार और सिने 1 स्टुडियोज़ की थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी व हॉटस्टार पर होगी रिलीज़

स्टार स्टुडियोज़ और सिने1 स्टुडियोज़ की ज़बरदस्त धमाकेदार थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी और हॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही है। निर्देशक निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तारा सुतारिया, अभिषेक बैनर्जी और राजपाल यादव जैसे बेहतरीन कलाकार हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनकर इस वर्ष की चुनिंदा पावरफुल कहानियों में से एक को परदे पर दिखाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

कन्याभोज के बहाने आदिवासी की दो मासूम बच्चियों का अपहरण, CCTV कैमरों में कैद हुईं अपहरणकर्ता महिलाएं

भोपाल में पुराने शहर के व्यस्ततम इलाके सोमवारा के मंदिर के पास से कन्याभोज के बहाने दो बच्चियों को अपहरण कर लिया गया। नवरात्रि की सप्तमी के दिन शनिवार को लालघाटी के पास रहने वाले मुकेश आदिवासी की एक साल की काजल और आठ साल की दीपावली नाम की दो बच्चियों को कन्याभोज के लिए अपने साथ ले जाने के बहाने उसकी मां से दो युवतियां ले गईं। वे मां से दोनों बेटियों को लेकर चलीं और एक ईरिक्शे में बैठकर वहां से लापता हो गईं। पढ़िये रिपोर्ट।

शेमारू उमंग के इन मुख्य कलाकारों ने कुछ इस तरह मनाई साल 2023 की नवरात्रि, जानिए !

नवरात्र नौ रातों तक चलने वाला हिंदू त्योहार है जो देवी दुर्गा को समर्पित है, जो उनके विभिन्न रूपों और विशेषताओं को बयां करता है। इस दौरान लोग रंगीन पोशाक पहनते हैं और एकजुट होकर माँ की आराधना और पूजा करते हैं। इतना ही नहीं इस त्योहार में गरबा और डांडिया जैसे पारंपरिक नृत्य भी शामिल होते हैं। ऐसे में शेमारू उमंग के कुछ मुख्य कलाकार भी इस नवरात्रि के त्योहार को लेकर उत्साहित हैं, जिसमें आरती सिंह, अभिषेक पठानिया और पापिया सेनगुप्ता शामिल हैं जिन्होंने माँ दुर्गा से अपने जुड़ाव, अपनी तैयारियों को लेकर कई विशेष बातें बताई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today