Category Archives: देश

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सुकमा में गौठान का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय सुकमा के दौरे पर सुकमा के रामपुरम के पास गीदम में गौठान का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने तुमा और तरोई जैसी जैविक सब्जियां भेंट कर और खुमरी पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

रायपुर: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हजारों किसान 13 को दिल्ली रवाना होंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आगामी 13 नवम्बर को प्रदेश के हजारों किसान सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। केन्द्र सरकार से पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी केन्द्रीय पूल के लिए छत्तीसगढ़ से चावल का उपार्जन करने का करेंगे अनुरोध।

“जनगणना 2021” की राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति गठित

राज्य शासन ने मध्यप्रदेश राज्य जनगणना 2021 के राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सुचारू एवं सफल संचालन के दृष्टिगत जनगणना कार्य निदेशालय एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय एवं योजनाबद्ध रूप से कार्य करने के लिये राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन किया है।

जो बैंकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उन्हें नौकरी से बाहर करें

सहकारिता मंत्री डॉ गोविन्द सिंह ने कहा है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के जो अधिकारी- कर्मचारी बैंकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उन्हें नौकरी से बाहर करें तथा जो अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें पदोन्नत करें। साथ ही खाली पड़े पदों पर आयुक्त सहकारिता से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त कर नियमानुसार शीघ्र ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाए। वित्तीय गड़बड़ी करने वालों से राशि की वसूली जाए, उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।

पन्ना टाइगर रिजर्व में मना समारोह, बाघ पुन: स्थापना का सफल दशक पूर्ण

बाघ-शून्य हो चुके पन्ना टाइगर रिजर्व में नवम्बर-2009 में बाघ पुन: स्थापना के 10 सफलतम वर्ष पूरे हो रहे हैं। पन्ना ने न केवल प्रदेश, बल्कि देश का नाम भी वन्य-प्राणी जगत में नाम रोशन किया है। बाघ पुन: स्थापना की चुनौतियों, कठिनाइयों, सफलताओं आदि की स्मृतियों को ताजा करने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता में समारोह का आयोजन किया गया।

स्कूली वाहनों में ओव्हर-लोडिंग करने पर होगी सख्त कार्रवाई: राजपूत

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में ओव्हर-लोडिंग किए जाने अथवा नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। राजपूत ने यह निर्देश परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए दिया।

इन्दौर-दुबई फ्लाइट शुरू करने पर शीघ्र निर्णय होगा

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज दुबई में एमीरेट्स एयरलाइन समूह के चेयरमेन और सीईओ एच.एच. शेख अहमद बिन सईद अल मखदूम से भेंट कर इन्दौर-दुबई के लिये एमीरेट्स प्लाइट चालू करने पर चर्चा की।

रायपुर: मुख्यमंत्री 7 नवम्बर को सुकमा के दौरे पर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 नवंबर को जिला मुख्यालय सुकमा के दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सवेरे 10.30 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 11.10 बजे जगदलपुर और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 11.50 बजे सुकमा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुकमा के रामपुरम के पास गीदम में गौठान का अवलोकन करेंगे।

रायपुर: राज्योत्सव में समूह महिलाओं को 50 हजार से अधिक की आमदनी

छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को हैण्डीक्राफ्ट, आभूषण और लकड़ी के सजावटी सामानों की बिक्री से 50 हजार रूपये से अधिक की आमदनी हुई है।

सीबीआई ने बैंक फ्रॉड के 35 मामलों में 169 शहरों में छापे मारे

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक से फ्रॉड करने वाले लोगों और कंपनियों पर देशभर में 14 राज्यों के 169 शहरों में कार्रवाई की। मध्यप्रदेश में भोपाल व मुरैना में मारे गए छापों में करीब 1466 करोड़ से ज्यादा की बैंक धोखाधड़ी का मामला खुला। मुरैना में तो छापे में 65 लाख की नकद राशि मिली जिसे आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today