Category Archives: देश

जेलों और न्यायालयों में लगे वीडियो कान्फ्रेंसिंग उपकरण

प्रदेश की सभी जेलों और न्यायालयों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग उपकरण लगाये गये हैं। इससे परिरूद्ध बंदियों की पेशी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आसानी से कराई जा सकेगी। पिछले एक वर्ष में मध्यप्रदेश की 37 जेलों में ई-प्रिजन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें बंदियों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।

दवाई लिखने तक ही सीमित न रहें चिकित्सक : परशुराम

डाक्टर दवाई लिखने तक ही सीमित नहीं रहें। डाक्टरों को अपने क्षेत्र में मैनेजर और लीडर भी बनना चाहिए। अटल विहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के महानिदेशक आर. परशुराम ने चिकित्सा अधिकारियों के लिये लोक स्वास्थ्य प्रबंधन पर सर्टिफिकेट कोर्स के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। यह 90 दिन का कोर्स इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ (पीएचएफआई) के सहयोग से चलाया जा रहा है।

हर्ष यादव द्वारा खादी उत्सव का शुभारंभ

कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री हर्ष यादव ने गौहर महल में खादी उत्सव-2020 का शुभारंभ किया। यादव ने कहा कि आमजन को इस खादी उत्सव में आने के लिये प्रेरित करें। उत्सव के माध्यम से लोगों को खादी के विभिन्न उत्पादों की उपलब्धता, उपयोगिता और महत्व की जानकारी दी जाये। इससे खादी को लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी।

नौरादेही में पहली बार 3 शावकों के साथ कैमरे में ट्रेप हुई बाघिन

सागर जिले के नौरादेही अभयारण्य ने भी पन्ना टाइगर पार्क की तरह बाघ पुनर्स्थापना में सफलता हासिल की है। बाघ शून्य हो चुके इस जंगल में अप्रैल-2018 में बाँधवगढ़ से बाघ और पेंच टाइगर रिजर्व से बाघिन को लाया गया था। बाघ को एन-2 और बाघिन को एन-1 नाम दिया गया। बाघिन एन-1 ने कुछ माह पूर्व ही 3 शावकों को जन्म दिया, जो गत दिवस अपनी माँ के साथ कैमरे में पहली बार ट्रेप हुए। इसी साल 526 बाघों के साथ टाइगर स्टेट बने मध्यप्रदेश के लिये यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

परिवहन माफिया के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही: मंत्री

परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने परिवहन अधिकारियों से कहा है कि वह बिना किसी डर के परिवहन माफिया के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें। श्री राजपूत आज प्रशासन अकादमी में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों, निरीक्षकों और फ्लाईंग स्क्वाड की बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे।

कोल समुदाय का पलायन रोकने रोजगार देगी सरकार

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि कोल समाज को शिक्षित करने और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार विशेष प्रयास करेगी। श्री कमल नाथ ने मंत्रालय में कोल समाज के प्रतिनिधि-मंडल से मुलाकात के दौरान यह बात कही।

आरजीपीवी-एपीएस विवि के बीच डिजाइन डेव्लपमेंट एण्ड ऑपरेशन्स ऑफ इन्टीग्रेटेड यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम का एमओयू

राज्यपाल लालजी टंडन के समक्ष राजभवन में राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल और अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के बीच डिजाइन डेव्लपमेंट एण्ड ऑपरेशन्स ऑफ इन्टीग्रेटेड यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम पर एमओयू पर आज हस्ताक्षर हुए। आरजीपीवी के कुलपति, प्रो. सुनील कुमार और एपीएस रीवा के कुलपति प्रो.पीयूष रंजन अग्रवाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।

राजभवन में शास्त्रार्थ सभा 13 जनवरी को

राज्यपाल लालजी टंडन की अध्यक्षता में राजभवन में 13 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे शास्त्रार्थ सभा का आयोजन किया जाएगा। आमजन इस सभा में शामिल होने के लिए ऑनलाईन पंजीयन करवाकर प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। राजभवन की वेबसाईट पर पंजीयन शुरू कर दिया गया है।

रायपुर: संत महात्माओं का संदेश-विचार पूरे मानव समाज के लिए: मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा है कि भारत देश संत महात्माओं का देश है। संत महात्माओं के विचारों और उपदेशों में परोपकार की भावना होती है। संत महात्माओं के संदेश और विचार किसी एक समाज के लिए नहीं होते, यह पूरे मानव समाज के लिए होते हैं।

रायपुर: मुख्यमंत्री पहुंचे धान खरीदी केंद्र सेलूद, देखी धान की गुणवत्ता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के अंतर्गत पाटन क्षेत्र में भ्रमण के दौरान धान खरीदी केंद्र सेलूद के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने यहां धान बेचने आये किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि धान में मौसम की वजह से थोड़ी नमी आ गई है। किसानों ने बताया कि अभी-अभी सभी किसानों के धान की तौलाई हुई। सभी धान खरीदी से पूरी तरह संतुष्ट हैं। जिस तिथि पर टोकन जारी हुए, उसी तिथि में खरीदी हुई। सभी किसान इस बार खरीदी से संतुष्ट हैं। उन्होंने हमालों से भी बातचीत की। हमालों ने बताया कि वो कोंडागांव से आये हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today