Category Archives: देश

छपाक देखने पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल व उनके मंत्री

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुचर्चित विवादों में घिरी बॉलीवुड फिल्म छपाक देखी। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के साथियों के साथ रायपुर के बुढ़ापारा स्थित श्याम टॉकीज में फिल्म को देखा। इस दौरान टॉकीज में अन्य दर्शक भी मौजूद थे।

‘आकार’ माटी के खिलौने पर एकाग्र शिल्प शिविर

आदिवासी लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद,भोपाल द्वारा जनजातीय संग्रहालय में आकार माटी के खिलौने पर एकाग्र शिल्प शिविर में आज सभी कलाकारों ने अलग—अलग प्रदेशों के शिल्पकारों ने अपने प्रदेश के पारंपरिक खिलौनों का सृजन किया ।  इस शिविर में शिल्पकारों ने अपनी कला कौशल से सुन्दर खिलौनों का निर्माण किया।

रायपुर: लोगों की क्रय शक्ति बढ़ने से व्यापार-व्यसाय में भी आयी तेजी: भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स ऐशोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित ‘व्यापार छत्तीसगढ़-ब्रेकिंग बेरियर‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल को रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स ऐशोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख रूपए की धनराशि का चेक भेंट किया गया। यह राशि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में उपयोग के लिए प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के यातायात जागरूकता संदेश का वाचन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया ने की।

अमित शाह बनकर राज्यपाल से सिफारिश, विंग कमांडर व डेंटल डॉक्टर गिरफ्तार

एक रिटायर्ड पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शुक्ला के बेटे डेंटल सर्जन डॉ. चंद्रेश कुमार शुक्ला ने अपने विंग कमांडर मित्र कुलदीप वाघेला के साथ मिलकर राज्यपाल लालजी टंडन से कुलपति बनाने के लिए राज्यपाल को फोन किया। दोनों युवकों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।

भारत-भवन के समीप कला-ग्राम बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री

भारत-भवन से लगी भूमि पर कला-ग्राम बनाया जाएगा। साथ ही कस्बा-आधारित फिल्म निर्माण परियोजना में पातालकोट के जनजीवन पर फिल्म तैयार की जाएगी, जिससे पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित हो सके। मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई भारत भवन प्रबंधन की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बच्चन ने बड़वानी में किया शासकीय गौ-शाला का लोकार्पण

गृह मंत्री बाला बच्चन ने बड़वानी जिले की पहली शासकीय गौ-शाला का ग्राम बिलवानी में लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि जिले में प्रथम चरण में 5 शासकीय गौ-शाला का निर्माण करवाया जा रहा है। प्रत्येक गौ-शाला में 100-100 पशुओं के रहने, खाने-पीने, चिकित्सा की सभी सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। इन गौ-शालाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिये इनका संचालन, गौ-शाला संचालन समिति का गठन कर उसे सौपा जायेगा। 

नई शराब दुकानें नहीं खुलेंगी; शराब माफिया पर नियंत्रण होगा

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि राज्य सरकार माताओं और बहनों की सुरक्षा, नागरिकों के स्वास्थ्य और युवाओं के अच्छे भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। यह कहना आधारहीन हैकि नई आबकारी नीति में उप-दुकान खोलने के प्रावधान से नई शराब की दुकानें खुल रही हैं। यह जनता के बीच में भ्रम फैलाने की घृणास्पद राजनीति है।

साँची बौद्ध विश्वविद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाएँ : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने साँची बौद्ध विश्वविद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने और वहां संभावनाओं वाले पाठ्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिये हैं। नाथ मंत्रालय में साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में संचालित गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ बैठक में उपस्थित थीं।

टंडन से मिले काउंसलेट जनरल ऑफ यूएस रैज़

राज्यपाल लालजी टंडन से राजभवन में यूएस काउंसलेट जनरल ‍श्री डेविड रैज़  ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश में व्यापार और निवेश की संभावनाओं के संबंध में चर्चा हुई।

रायपुर: बिलासपुर को बनाएंगे सुन्दर शहर – भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बिलासपुर शहर का समुचित विकास किया जाएगा। यहां मूलभूत सुविधाओं के सभी कार्य होंगे, इन कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। वे आज नगर निगम बिलासपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया एवं विधायक मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today