Category Archives: देश

शारीरिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास में सहायक है योग : डॉ. चौधरी

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी युवा दिवस पर सुभाष उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय, शिवाजी नगर में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ. चौधरी ने विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।

भारतीय संस्कृति, कला और इतिहास से संबंधित पुस्तकों की माँग पूरे विश्व में है

भारतीय संस्कृति, कला और इतिहास से संबंधित पुस्तकों की माँग पूरे विश्व में है। इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश को लीड लेना चाहिये क्योंकि मध्यप्रदेश में संस्कृति और कला की विविधता व्यापक रूप में विद्यमान है। चम्बल, निमाड़, महाकौशल और विंध्य क्षेत्र में संस्कृति और कला की विविधता व्यापक रूप से देखने को मिलती है।

रायपुर: मुख्यमंत्री ने एंकर की चुनौती स्वीकारी, हथेली पर चलाया भौंरा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां एनडीटीव्ही द्वारा आयोजित ’देश का नया विश्वास छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में पहुंचे थे। राज्य सरकार के काम-काज, सरकार के विजन और राष्ट्रीय परिदृश्य पर विचार-विमर्श के दौरान टीव्ही एंकर ने अचानक मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या वे भौंरा चलाकर दिखा सकते हैं।

रायपुर: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री गेड़ी चढ़े

राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज 12 जनवरी से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के शुभारंभ  के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अतिथियों के साथ मंच के नीचे उतरे और वहां गेड़ी पर चढ़े। युवाओं की तालियों से मैदान गूंज उठा।

राजेश कुमार सिंह को अशोक नगर एसपी का अतिरिक्त प्रभार

सांसद केपी यादव के ओबीसी क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र के मामले में एफआईआर लिखने में देरी की वजह से हटाए एसपी पंकज कुमावत का प्रभार अब 26 बटालियन गुना के कमाडेंट राजेश कुमार सिंह को दिया गया है। वे कमाडेंट और एसपी अशोक नगर का प्रभार साथ-साथ देखेंगे।

डॉ. पल्लवी तिवारी ने अमेरिका में की कैंसर के उपचार की खोज

इंदौर की बिटिया डॉ. पल्लवी तिवारी ने अमेरिका में कैंसर जैसी घातक बीमारी के निदान के लिए ऐसे उपचार की खोज की है, जो मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस खोज को लेकर अमेरिका में क्लिनिकल ट्रायल्स भी शुरू हो रहे हैं।

कमल नाथ द्वारा हृदय दृश्यम म्यूजिक फेस्टिवल 2020 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि संगीत परस्पर जोड़ता है। उन्होंने संगीत विरासत को आगे बढ़ाने के प्रयास करने की जरूरत बताई। वे आज यहाँ मिंटो हाल में हृदय दृश्यम म्यूजिक फेस्टिवल 2020 की चौथी श्रृंखला का शुभारंभ कर रहे थे।

अपेक्स बैंक के ग्राहकों को मिलेगी मोबाइल बैंकिंग सुविधा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) में पहली बार व्यावसायिक एवं राष्ट्रीय बैंकों के समान मोबाइल बैंकिंग सुविधा का मंत्रालय में लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर अपेक्स बैंक की वर्ष 2020 की डायरी और कैलेंडर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने सहकारी बैंकों के ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाने की सराहना की।

एक लाख से अधिक स्कूलों में हुई पालक-शिक्षक बैठक

राज्य शासन के निर्देशानुसार आज एक लाख से भी अधिक शासकीय स्कूलों में पालक-शिक्षक बैठक हुई। लगभग 68 लाख विद्यार्थियों के अभिभावकों ने स्कूल पहुँचकर बैठक में अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति एवं अन्य गतिविधियों के बारे में शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की।

मॉडल स्कूल में हाईटेक बायो लेब का शुभारंभ

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मॉडल हाई स्कूल, तुलसी नगर में हाईटेक बायो लेब का शुभारंभ किया और केयर फेयर में शामिल हुए। 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today