Category Archives: देश

सुदर्शन चक्र कोर द्वारा द्रोणाचल में थल सेना दिवस मनाया गया

15 जनवरी 2020 को भोपाल स्थित एतिहासिक दर्शनीय स्थान द्रोणाचल में सुदर्शन चक्र कोर द्वारा थल सेना दिवस (आर्मी डे) बड़ी संख्या में उपस्थित सेना तथा सिविलियन्स की मौजूदगी में बड़े धूम-धाम से मनाया गया।

दल्लीराजहरा में नपा परिषद अध्यक्ष शीबू नायर पदभार ग्रहण

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बुधवार को बालोद जिले के दल्लीराजहरा में नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीबू नायर को पदभार ग्रहण कराया। पूर्व अध्यक्ष व पार्षदों के विदाई समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में शामिल र्हुइं।

शहडोल सीएमएचओ-सिविल सर्जन को तत्काल हटाया

मुख्यमंत्री कमल नाथ के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट और शहडोल जिला प्रभारी आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने शहडोल पहुँचकर वहाँ जिला अस्पताल में 6 बच्चों की असामयिक मृत्यु के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जायसवाल द्वारा निविदाकारों को स्वीकृति सूचना-पत्र वितरित

खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश में नई रेत खनन नीति लागू होने के बाद अब रेत व्यापार में पारदर्शिता आएगी और अवैध रेत उत्खनन पर पूरी तरह से रोक लग सकेगी।

मुख्तार, अनस इब्राहिम, विजय श्रीवास्तव क जिला बदर


भोपाल कलेक्टर तरूण पिथोड़े द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क)(ख) के अंतर्गत विभिन्न अपराधों में संलिप्त तीन अपराधियों मुख्तार मलिक, अनस इब्राहिम, विजय श्रीवास्तव को भोपाल जिला एवं इसके समीपवर्ती जिलों की सीमाओं से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं । सभी के विरूद्ध जिले के थानों में गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं ।

ठग्स ऑफ गैंग का मास्टर माइंड पुलिस सिपाही

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जालसाज पकड़ाया है। भोपाल की स्टेशन बजरिया पुलिस ने पुलिस कांस्टेबल ठग्स ऑफ गैंग के मास्टर माइंड को पक़ड़ने में कामयाबी हासिल की है। गैंग का सरगना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का रीडर है मास्टर माइंड चार्ल्स शोभराज का साथी सरकारी दस्तावेज प्रिंट करने में माहिर है। करीब दो हजार लोगों को वह अपनी ठगी का शिकार बना चुका है।

रायपुर: कैंसर पीड़िता आम्रपाली ने हारमोनियम में जीता पुरस्कार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के हिरमी निवासी और पेशे से शिक्षक श्रीमती आम्रपाली बनर्जी कैंसर पीड़ित होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में हारमोनियम प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

माफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाएं

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कलेक्टरों से कहा है कि वे माफिया के विरूद्ध सख्त से सख्त कदम उठाएं लेकिन माफिया पर कार्रवाई करने के नाम पर नगर निगमों, नगर पालिकाओं के कानूनों का उल्लंघन करने वालों पर कानून के अनुसार सामान्य प्रक्रिया में कार्रवाई होने दें। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले संगठित माफिया नहीं है, माफिया में पैसा वसूलने वाले, संगठित होकर अपराध करने वाले आते है।

कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से की नगरीय निकाय चुनाव मतपत्र से कराने की मांग

नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम के स्थान पर मतपत्र से कराए जाने की मांग करते हुए कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त वीपी सिंह को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा।

18 वर्ष पुराना विमान बेचकर नया विमान खरीदने का निर्णय

राज्य सरकार ने शासकीय बेड़े में शामिल 18 वर्ष पुराने शासकीय विमान बी-200, वर्ष 2001 को बेचकर नया विमान खरीदने का निर्णय लिया है। मंत्रि-परिषद की सहमति से राज्य सरकार ने यूएसए की विमान निर्माता संस्था मेसर्स टेक्सट्रान एविएशन प्रा.लि. से नया विमान टर्बिन इंजिन 7+2 सीटर विमान मॉडल बी-200 जीटी (बीच क्रॉफ्ट किंग एयर 250) खरीदने के लिये विगत 15 नवम्बर, 2019 को एमओयू साइन किया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today