Category Archives: देश

गणतंत्र दिवस पर जेलों से 186 बंदी रिहा होंगे

राज्य शासन द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को प्रदेश की विभिन्न जेलों से आजीवन कारावास से दंडित 5 महिला बंदी सहित कुल 186 बंदी रिहा किए जाएंगे। जेल मंत्री बाला बच्चन ने रिहा होने वाले बंदियों से कहा है कि वह रिहाई बाद अपराध की दुनिया से नाता तोड़कर अपने परिवार की खुशहाली के लिये काम करें।

मताधिकार प्रयोग से सशक्त होगा लोकतंत्र

राज्यपाल लालजी टंडन ने 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मिंटो हॉल में आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में कहा कि जब देश का प्रत्येक नागरिक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा, तब ही हमारा लोकतंत्र सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिये कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के नागरिक हैं।

हार्टिकल्चर, आर्टिफिश्यिल इंटेलीजैंस और रोबोटिक्स क्षेत्र में निवेश लाने का प्रयास: कमलनाथ

दावोस की विदेश यात्रा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ सीधे इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान एकबार फिर साफ कर दिया कि पुलिस कमिश्नर सिस्टम सभी पक्षों की सहमति से लागू होगा। जो भी सिस्टम जनता के लिए अच्छा होगा, उससे काम लिया जाएगा।

रायपुर: बस्तर के समग्र विकास को सरकार वचनबद्ध : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार बस्तर के लोगों का समग्र विकास करने के लिये कटिबद्ध है और इस दिशा में हरसंभव कोशिश जारी रहेगी। उन्होंने बस्तर को मलेरिया से मुक्त करने सहित कुपोषण और एनीमिया को समूल समाप्त करने का संकल्प दोहराया।

लक्ष्मण सिंह अपने भैया दिग्विजय -भाभी अमृता के सारथी बने

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज और तीखे बयानों के चर्चित रहने वाले कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह शनिवार को अपने भैया तथा भाभी अमृता राय के सारथी बने। यह दृश्य बैरसिया का है। यहां दिग्विजय सिंह एक कार्यक्रम में पहुंचे थे और वहां लक्ष्मण सिंह भी पहुंच गए। दोनों भाई बैरसिया में न केवल मिले बल्कि जमकर ठहाके भी लगाए। दोनों भाइयों के बीच संवाद पर ग्रामीण नेताओं खूब मजे लिए।

कमलनाथ सरकार माफियाओं पर कहर बन टूटीः पीसी शर्मा

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार को विरासत में गुण्डा और माफिया राज मिला था। वो मध्य प्रदेश, जो कभी देश की कला और संस्कृति की राजधानी माना जाता था, उसे 15 सालों की भाजपा राज की सरपरस्ती में अपराधों और माफिया के गढ़ में तब्दील कर दिया गया था। समूचे प्रदेश में माफियाओं पर कहर बनकर कमलनाथ सरकार टूट पड़ी है और उन्हें सलाखों के पीछे डाला गया है ।

सज्जन सिंह ने ली पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक

मप्र के लोक निर्माण मंत्री एवं पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा आज रीवा जिले के प्रवास पर पहुंचे, वहां उन्होंने रीवा कलेक्टर सभागार में पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक ली, बैठक में विभाग के अधिकारियों से जिले में जारी कार्यों की समीक्षा की, साथ ही वर्मा ने पर्यावरण विभाग द्वारा बनाए गए विज़न 2020 की कार्ययोजना के बारे में अधिकारियों को निर्देशित किया, 

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस फायनल रिर्हसल हुई

गौरवशाली गणतंत्र की 70 वीं वर्षगाँठ मध्‍यप्रदेश में भी हर्षोल्‍लास,धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाई जाएगी। मुख्‍य समारोह 26 जनवरी को यहाँ लाल परेड मैदान में प्रदेश के राज्‍यपाल लालजी टंडन के मुख्‍य आतिथ्‍य में प्रात: 9 बजे आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली संयुक्‍त परेड एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्‍यास शुक्रवार को लाल परेड मैदान पर किया गया। पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने परेड एवं समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सीएपीटी को मिला आईएसओ अवार्ड

सेंट्रल एकेडमी ऑफ पुलिस ट्रेनिंग (सीएपीटी) को विजन केयर सर्टिफिकेशन द्वारा क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम और क्वालिटी इनवायरमेंट सिस्टम का आईएसओ अवार्ड किया गया है।

विजन केयर सर्टिफिकेशन के राहुल ठाकुर द्वारा सीएपीटी के डायरेक्टर पवन श्रीवास्तव को आईएसओ सर्टिफिकेट सौंपे गए। इस अवसर सीएपीटी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

सोनिया-राहुल से छग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर-सभापति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण, छत्तीसगढ़ की नगर निगमों के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति तथा नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today