गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस फायनल रिर्हसल हुई

गौरवशाली गणतंत्र की 70 वीं वर्षगाँठ मध्‍यप्रदेश में भी हर्षोल्‍लास,धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाई जाएगी। मुख्‍य समारोह 26 जनवरी को यहाँ लाल परेड मैदान में प्रदेश के राज्‍यपाल लालजी टंडन के मुख्‍य आतिथ्‍य में प्रात: 9 बजे आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली संयुक्‍त परेड एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्‍यास शुक्रवार को लाल परेड मैदान पर किया गया। पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने परेड एवं समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सातवीं बटालियन के प्रधान आरक्षक रामचन्‍द्र सिंह कुशवाहा ने प्र‍तीक स्‍वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण कर संयुक्‍त परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्‍य अतिथि ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। हर्ष फायर के बीच पुलिस बैण्ड ने उपनिरीक्षक श्री सुनील कटारे के निर्देशन में ‘‘जन गण मन‘‘ की धुन बजाई। मुख्‍य अतिथि के संदेश का प्रतीक स्‍वरूप वाचन भी किया गया। साथ ही राष्‍ट्रपति के सम्‍मान में जयकारे लगाए गए। हर्ष फायर के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुन के बीच आर्कषक संयुक्‍त परेड निकली। परेड का नेतृत्‍व भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2016 बैच के अधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित तोलानी ने किया। परेड टू-आई सी. का दायित्‍व उप पुलिस अधीक्षक ग्‍वालियर श्री प्रशांत भदौरिया ने निभाया। संयुक्‍त परेड में गुजरात रिजर्व पुलिस बल व श्‍वान दस्‍ता समेत 19 टुकडि़याँ शामिल थीं।

                       संयुक्‍त परेड में शामिल मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल की टुकड़ी का नेतृत्‍व  7 वी वाहिनी एसएएफ के निरीक्षक श्री प्रदीप पाण्‍डेय ने किया। इसी तरह एस.टी.एफ टुकड़ी का नेतृत्‍वनिरीक्षक श्री अजय पाराशर, जिला पुलिस बल एवं शासकीय रेल पुलिस (पुरूष) टुकड़ी का निरीक्षक श्री जहीर खान, हॉक फोर्स टुकड़ी का निरीक्षक श्री विजय मेहरा, विशेष सशस्‍त्र बल, जिला बल व शासकीय रेल पुलिस की संयुक्‍त महिला टुकड़ी का सुश्री रीना सिंह ठाकुर, मध्यप्रदेश होमगार्ड टुकड़ी का कपंनी कमांडर श्री शरद चंद्र राय, जेल विभाग टुकड़ी का सुश्री हिमानी मनवारे, गुजरात रिजर्व पुलिस बल टुकड़ी का निरीक्षक श्री एम.ए.मकरानी, भूतपूर्व सैनिकों टुकड़ी का सेवानिवृत्‍त कर्नल श्री कपिल भामा, वन विभाग टुकड़ी का रेंज ऑफीसर श्री सुनील वर्मा, एन.सी.सी. आर्मी विंग (बॉयज) टुकड़ी का सीनियर अंडर ऑफीसर श्री गजेन्‍द्र सिंह, एन.सी.सी नेवल विंग टुकड़ी का कैडेट कैप्‍टन श्री योगेश विश्‍वकर्मा, एन.सी.सी.एयर विंग टुकड़ी का सीनियर अंडर ऑफीसर श्री विकास साहू,  सीनियर डिवीजन एन.सी.सी. आर्मी विंग गर्ल्स टुकड़ी का सीनियर अंडर ऑफीसर सुश्री सृष्टि बिहारे,स्काउट्स(बॉयज) टुकड़ी का कमांडर श्री कार्तिकेय नुन्‍हरिया, गाइड (गर्ल्स) टुकड़ी का कमांडर सुश्री रूमेजा जेहरा, शौर्य दल टुकड़ी का कमांडर सुश्री शिवानी साहू, पुलिस बैंड का उपनिरीक्षक श्री सुनील कटारे एवं श्वान दल का नेतृत्‍व उपनिरीक्षक श्री उग्रभान सिंह बघेल ने किया।

सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की फायनल रिहर्सल भी हुई

                संयुक्‍त परेड के पश्चात् विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं संस्‍कृति विभाग के रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्‍यास भी किया गया। सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय कन्‍या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय गोविंदपुरा, देहली पब्लिक स्‍कूल नीलबड़ एवं सात स्‍कूलों के संयुक्‍त दल द्वारा कार्यक्रम प्रस्‍तुत किए गए। साथ ही धूलिया एवं गौंड जनजाति के सुप्रसिद्ध लोकनृत्‍यों का अभ्‍यास भी किया गया।

इनकी रही मौजदगी

                फुलड्रेस अभ्यास परेड के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार सिंह सहित संभाग आयुक्‍त श्रीमती कल्‍पना श्रीवास्‍तव, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक भोपाल जोन श्री आदर्श कटियार,पुलिस महानिरीक्षक एस.ए.एफ.श्री एस.के.सक्‍सैना व पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल शहर श्री इरशाद वली एवं कलेक्टर श्री तरूण पिथोड़े सहित अन्‍य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today