Category Archives: देश

घर घर पोस्टर चुपकाने की शुरुआत आज से आरिफ मसूद ने की

सविधान बचाएंगे हम कागज नहीं दिखाएंगे” NO NRC, NO CAA, NO NPR इस स्लोगन को घर-घर चुपकाने ने की शुरुआत आज विधायक आरिफ मसूद ने की दलित बस्ती बापू कालोनी राजधानी पेट्रोल पम्प के सामने जिंसी रोड जहागीरा बाद से शुरुआत हुई.

रामबाई आरोपों का खंडन करें, वर्ना मानहानि का दावा करूंगा: गोविन्द सिंह

सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा है कि ”पथरिया की बसपा विधायक रामबाई ने मेरे विरूद्ध जो बयान दिया है वह पूर्ण रूप से असत्य, तथ्यहीन एवं अमर्यादित है। या तो वे अपने इस बयान का खंडन करें अन्यथा मैं उनके विरूद्ध मानहानि का प्रकरण दर्ज कराऊंगा।”

महंत रामदास पर हुआ बलात्कार का मामला दर्ज

छतरपुर के जानेमाने संकट मोचन मंदिर के महंत रामदास पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। एक महिला की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर में आरोपी महंत रामदास उर्फ गुंडा बाबा फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

मोटर बोट-क्रूज पर झील में पुलिस अफसरों के परिवारों ने की मस्ती

बड़ी झील में पुलिस अधिकारियों के परिवारों ने मोटरबोट-पैडल बोट और क्रूज पर मस्ती की। झील के पानी पर बोट में लाइफ जैकेट पहनकर पुलिस अधिकारियों के परिवार जनों ने उठती लहरों के बीच नाव चलाई। सेल्फी ली।

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन 26 मई को

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिये फोटोयुक्त मतदाता-सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदाता-सूची का पुनरीक्षण एक जनवरी, 2020 की संदर्भ तारीख के आधार पर किया जायेगा। फोटोयुक्त मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन 26 मई, 2020 को होगा।

मंत्री तोमर ने किया ग्रामीण राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण

खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रायसेन जिले के ग्रामीण अंचल में पहुँचे। उन्होंने राशन दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। ग्रामीणों से मिलकर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री तोमर ने ग्राम बनगंवा में राशन वितरण में लापरवाही पाये जाने पर दुकान को निलंबित करने तथा संबंधित दो कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों और एक नापतौल निरीक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये।

हर पंचायत मुख्यालय में खुलेंगी गौ-शालाएं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि गौ-वंश के संरक्षण के साथ ही गौ-शालाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आय वृद्धि का साधन बनें, सरकार इस लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हर पंचायत मुख्यालय में गौ-शालाओं का निर्माण किया जा रहा है। सरकार बनते ही हमने वचन-पत्र के इस वादे को पूरा किया है। कमल नाथ आज छिंदवाड़ा जिले के ग्राम उमरहर में 30 लाख रुपये लागत की आदर्श गौ-शाला का लोकार्पण कर रहे थे।

सामाजिक मूल्यों की रक्षा का दायित्व निभाएं बेटियां : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने छिंदवाड़ा में राजमाता सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में कहा कि मध्यप्रदेश के विकास की जवाबदारी मेरी है। उन्होंने बेटियों का आव्हान किया कि सामाजिक मूल्यों की रक्षा का दायित्व निभाएं। आने वाली पीढ़ी को भी सामाजिक मूल्यों से जोड़ने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष की जोड़ने की संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का सम्मान की सबसे बड़ी शक्ति है। इस संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना बेटियों की जिम्मेदारी है।

बच्चों को स्वस्थ्य रखने के लिये गुणवत्तापूर्ण स्वच्छ भोजन जरूरी – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने छिंदवाड़ा जिले के भरतादेव चंदनगाँव में प्रदेश के पहले केन्द्रीयकृत रसोई घर ‘अक्षय पात्र मेगा किचन’ का भूमि-पूजन करते हुए कहा कि बच्चों को स्वस्थ्य रखने के लिये गुणवत्तापूर्ण स्वच्छ भोजन पहली आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा देश में लगभग 19 लाख बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा से इस व्यवस्था की शुरूआत हुई है। कमल नाथ ने कहा कि दूसरे अक्षय पात्र मेगा किचन की आधारशिला भोपाल में रखी जाएगी।

रायपुर: राष्ट्रीय कृषि मेले में न्यूमैटिक प्लांटर का होगा प्रदर्शन

रायपुर के तुलसी बाराडेरा में शुरू हो रहे 23 फरवरी से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेले में आधुनिक तकनीक पर आधारित बीज बुवाई उपकरण न्यूमैटिक प्लांटर का प्रदर्शन किया जाएगा। एयर सक्शन आधार पर कार्य करने वाले इस प्लांटर से पौधे से पौधे एवं कतार से कतार की दूरी को सटीकता के साथ समान रखा जा सकता है और बीज की समुचित गहराई पर बुवाई की जा सकती है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today