Category Archives: देश

राम मंदिर निर्माण कार्य में सरकार से कोई अनुदान नहीं लेंगे

राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने ग्वालियर में कहा कि राम मंदिर का निर्माण जनता से एकत्रित किए गए पैसों से किया जायेगा। ट्रस्ट, सरकार से कोई भी अनुदान नहीं लेगा। साथ ही उन्होंने देश के सभी राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को राम मंदिर निर्माण कार्य में सम्मलित होने के लिए आमंत्रित किया।

बीमारी छुपाने से नहीं इलाज से ठीक होती हैः भूपेंद्र गुप्ता

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा भोपाल में बजट पर एलआईसी जैसी संस्थाओं के निजी करण को लेकर दिए गए वक्तव्य को भ्रामक बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सवाल किया है कि सिन्हा किस आधार पर कह रहे हैं कि पॉलिसी होल्डर अब शेयर होल्डर हो जाएगा । जो पालिसी होल्डर की देनदारियां हैं क्या वे निजीकरण के बाद भी पूरी होगी और उसके भुगतान के लिए कौन फैसले करेगा? सिन्हा को यह बताना चाहिए की क्या सरकार ने बीमा कानून बदल दिया है या पॉलिसी होल्डर को शेयर होल्डर मानने की वैधानिक व्यवस्था कर दी गई है ?

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व मंत्री स्व. श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को दी श्रद्धांजलि :


मुख्यमंत्री बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्व. श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन को अपूरणीय क्षति कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सौम्य छवि की कुशल एवं दूरदर्शी नेता थीं। 
इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह, लुण्ड्रा के विधायक डॉ. प्रीतम राम, रामानुजगंज विधायक श्री वृहस्पत सिंह, बिलासपुर के विधायक श्री शैलेष पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य विशिष्टजन मौजूद थे।

0000

0000

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने महाशिवरात्रि पर पातालेश्वर धाम में किया अभिषेक

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को छिंदवाड़ा में भगवान शंकर के मंदिर पातालेश्वर धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

चिकित्साकर्मी अपनी सोच और रवैये में परिवर्तन लाएं : कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि चिकित्सक और चिकित्सा सेवा से जुड़े कर्मचारी अपनी सोच और रवैये में परिवर्तन लायें, जिससे चिकित्सा की नई तकनीकों और संसाधनों का मानव हित में बेहतर उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा को व्यवसाय नहीं बल्कि समाज सेवा की भावना से किया जाना चाहिए। कमल नाथ छिन्दवाड़ा में जिला चिकित्सालय परिसर में 42 करोड़ 36 लाख रूपये लागत के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों और अस्पतालों के स्टॉफ क्वाटर्स के 80 निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण कर चिकित्साकर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

निजी क्षेत्र के सहयोग से लिखेंगे पर्यटन विकास की नई इबारत: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिन्दवाड़ा जिले के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालकोट के समीप तामिया में सेरेन्डिटीपिटी लेक्स एंड रिसॉर्ट का शुभारंभ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में निजी क्षेत्र के सहयोग से पर्यटन विकास की नई इबारत लिखेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में निवेशकों को प्रोत्साहित किया जायेगा।

वयोवृद्ध बारासिंघा की स्वाभाविक मृत्यु

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में वयोवृद्ध बारसिंघा 20 फरवरी को देर शाम मृत पाया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में कान्हा टाईगर रिजर्व से सात बारासिंघा वन विहार लाये गये थे, जिनकी संख्या सात से बढ़कर सत्रह हो गई थी। उक्त मादा बारासिंघा की मृत्यु उपरांत वर्तमान में वन विहार में सोलह बारासिंघा मौजूद है।

मंत्री शर्मा ने शिवालयों में किया जलाभिषेक

जनसम्पर्क एवं आध्यात्म मंत्री पीसी शर्मा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सपत्निक शिवालयों में शिव का अभिषेक किया और प्रदेश की समृद्धि तथा खुशहाली की प्रार्थना की। शर्मा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में शिवभक्तों के साथ शिव बारात और अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

रायपुर : साल दर साल भव्य रूप ले रहा पाली महोत्सव

मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम कंवर ने आज कोरबा जिले के पाली में पाली महोत्सव 2020 का रंगारंग शुभारंभ किया। कंवर ने इस अवसर पर कहा कि लगातार पांचवें वर्ष मनाये जा रहे इस महोत्सव को साल दर साल भव्य रुप ले रहा है। कंवर ने द्वीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

सचिन अतुलकर के जूते पहनकर शिवलिंग को पैर लगाने का वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश के आईपीएस अधिकारियों की मीट में उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर विवादों में घिर गए हैं। अतुलकर ने एक नृत्य नाटिका में हिस्सा लिया है जिसमें वे शिवलिंग की आराधना करते दिखाई दे रहे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today