Category Archives: देश

मप्र में 31 मार्च “बंद” रहेंगे सरकारी दफ्तर

राज्य सरकार ने भोपाल में एक युवती में कोरोना के लक्षण मिलमे के बाद 31 मार्च तक सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को दफ्तर बंद कर दिये। अपर मुख्य सचिव के.के. सिंह सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये।

छोटे व्यवसायियों व रोज कमाकर जीवन यापन करने वालों को राहत पेकेज का इंतज़ाम अगली सरकार करे

कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि नोवल कोरोना वायरस से बचाव व सुरक्षा के लिये एहतियातन कई क़दम उठाये जा रहे है व कई निर्णय लिये जा रहे है। जिसमें बाज़ार बंद , जनता कर्फ़्यू , व्यावसायिक क्षेत्र बंद , कार्यालय बंद , जनता द्वारा ख़ुद को लॉक डाउन , आयोजन बंद , समारोह बंद जैसे निर्णय सावधानी बतौर लिये जा रहे है। इन निर्णयों से बड़े व्यवसायी तो एक बार ख़ुद को इस संकट से उबार लेंगे लेकिन वो ग़रीब खुदरा -छोटे व्यवसायी और वो व्यवसायी जो प्रतिदिन कमाकर अपना जीवन यापन करते है , घर चलाते है , उनको होने वाली आर्थिक क्षति को लेकर मैं बेहद चिंतित हूँ।

पुलिस महानिदेशक ने की जनता कर्फ्यू में सहयोग की अपील

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बताईं गईं सावधानियां एव जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने प्रदेशवासियों से की है। उन्होंने कहा है मध्यप्रदेश पुलिस आप सबके सहयोग के लिए 24 घण्टे मुस्तैद है।

बागी कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता और भोपाल में फोटो खिंचवाया

मध्यप्रदेश में राजनीतिक उठापटक कर सत्तारूढ़ कांग्रेस को सबक सिखाने वाले 22 कांग्रेस विधायकों ने शनिवार को दिल्ली पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली। वहां ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान के साथ सामूहिक फोटो उतरवाई। इसके बाद चार्टर प्लेन से भोपाल की उड़ान भरी और रात को जब वे राजा भोज विमानतल पर उतरे से मीडिया ने घेर लिया।

शरद कौल के इस्तीफे पर घमासान, भाजपा राजभवन पहुंची

भाजपा विधायक शरद कौल के इस्तीफे को लेकर दूसरे दिन भी गफलत बनी रही। विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति द्वारा इस्तीफा स्वीकार कर लिए जाने तथा इसके बाद कौल द्वारा विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह के सामने उपस्थित होकर दबाव में इस्तीफा लिखवाए जाने का पत्र सौंपे जाने से मामला अधर में लटक गया था।

कोरोना वायरस पर वीडी शर्मा ने कार्यकर्ता से वीडियो कांफ्रेंस, संक्रमण रोकने पर संवाद

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कोरोना वायरस संक्ररण रोकने के लिए कार्यकर्ताओं से ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने को लेकर उन्होंने संवादा किया। बीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओ को निर्देश दिए कि वे सार्वजनिक बैठक न करे।

बागी कांग्रेस पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक दिल्ली पहुंचेंगे

मध्यप्रदेश की राजनीतिक में तूफान लाने वाले कांग्रेस के बागी पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक शनिवार को दिल्ली पहुंच रहे। वे सुबह बंगलुरू से रवाना होने की तैयारी में थे। बागी नेताओं में बर्खास्त मंत्री व विधायक हैंं जिनके विधानसभा अध्यक्ष ने इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। अब उन्हें उप चुनाव में उतरना होगा।

सीएम हाउस में शिवराज पहुंचे कमल नाथ से मिलने

कमल नाथ द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनसे मिलने के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। चौहान का कमल नाथ ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। शिवराज सिंह के साथ उनके स्टाफ के लोग भी थे।

9वीं और 11वीं के विद्यार्थी घर से देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

प्रदेश मेंकक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रारंभ की गई है। संचालक लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत द्वारा सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपना लॉगइन आईडी से विमर्श पोर्टल पर 23 मार्च तक परीक्षा परिणाम अपलोड करें। नोवल कोरोना वायरस एवं उससे जनित बीमारी से बचाव के लिये सभी विद्यालयों में 31 मार्च तक अवकाश घोषित किया गया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर मुख्य सचिव रेड्डी ने वीडियो कांफ्रेंस की

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार की शाम को जारी संदेश में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की बात कही। उस दिन ट्रेनें, बस और परिवहन के साधन बंद रहेंगे। साथ ही व्यापारियों से अपने धंधे बंद रखने की सलाह दी है। वहीं, मंत्रालय में भी कोरोना वायरस को लेकर मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला कलेक्टर आदि को निर्देश जारी किए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today