Category Archives: देश

जबलपुर में कांग्रेस पार्षद की गोली मारकर हत्या

जबलपुर शहर में कांग्रेस नेता और पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस नेता का नाम धर्मेंद्र सोनकर है और अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर गोली मारी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची, इलाज के दौरान पार्षद की निजी अस्पताल मृत्यु हो गई।

शिवपुरी में एक कोरोना वायरस संक्रमित मिला, शिवपुरी में दूसरा मामला

शिवपुरी जिले के खनियाधाना में हैदराबाद से आया एक और व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। उपरोक्त व्यक्ति 15 मार्च को अपने पिता के साथ हैदराबाद से आया था। इसके पहले शिवपुरी में एक और व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया था जिनके परिवारजन के सेम्पल लिए गए थे। परिवार वाले संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

बसपा विधायक का मोदी राग, विधानसभा क्षेत्र के लोगों को घर नहीं निकलने की सलाह

मध्यप्रदेश की बहुजन समाज पार्टी की दमोह जिले के पथरिया की विधायक रामबाई एक बार फिर चर्चा में हैं। वे इस बार कमल नाथ नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राग अलाप रही हैं। राम बाई ने कोरोना वायरस संक्रमण पर यह राग अलाप है।

माशिमं की परीक्षाएं व उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम स्थगित

मध्यप्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल, हायर सेकंडरी की परीक्षा 2020 और उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के काम को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पहले इस संबंध में 31 मार्च तक के स्थगित किए जाने के आदेश दिए गए थे।

ताजुल मसाजिद में जुमे की नमाज नहीं होगी

भोपाल की ताजुल मसाजिद में जुमे की नमाज नहीं होगी। इस संबंधी में सोशल मीडिया पर एक अपील की तस्वीर वायरल हुई है जिसमें ताजुल मसाजिद के सामने लिखित सूचना दिखाई जा रही है। अपील में सभी मुस्लिम भाइयों से अपील की गई है कि वे अपने घर में अगली सूचना तक पूरी नमाज पढ़े।

दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित, 800 संदिग्ध

दिल्ली के मौजपुरा मोहल्ला क्लीनिक में एक चिकित्सक कोरोना संक्रमित पाया गया है और उसके परिवार में पत्नी व एक बच्चे को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। चिकित्सक के पास 12 मार्च को सउदी अरब से एक मरीज इलाज के लिए आया था जिसे कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया था।

मध्यप्रदेश में कोरोना का एक और संदिग्ध की मौत, जांच रिपोर्ट बाकी

इंदौर में कोरोना का एक और संदिग्ध की मौत हो गई है लेकिन अभी इसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। बताया जाता है कि यह युवक भी उज्जैन का है जिसे इलाज के लिए इंदौर लाया गया था। इलाज के दौरान उसे भी संदिग्ध कोरोना वायरस संक्रमित बताया गया था जिसके सेम्पल जांच के लिए भेजे गए। मगर रिपोर्ट आने के पहले ही उसकी मौत हो गई।

गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ का राहत पैकेज, खाते में डाले जाएंगे पैसे

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए 21 दिन के लॉक डाउन के बाद केंद्र सरकार ने गरीब और रोज कमाने खाने वाले परिवारों के लिए राहत पैकेज का एेलान किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत एक लाख 70 हजार करोड़ रुपए का राहत पैकेज की घोषणा की गई है। साथ ही तीन महीने तक राशन के लिए भी पैकेज का ऐलान किया गया है।

आयोगों के बाद सहकारिता विभाग की राजनीतिक नियुक्तियां भी निरस्त

कमल नाथ सरकार द्वारा अपने अंतिम समय के करीब एक सप्ताह के कार्यकाल में आयोगों कई नियुक्तियां की थीं। इसके पूर्व सहकारिता विभाग में कई नियुक्तियां की गई थीं जिनमें अपेक्स बैंक, जिला सहकारी बैंक की नियुक्तियां शामिल थीं। शिवराज सरकार ने दो दिन में सभी राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है।

कोरोना के खिलाफ जंग के लिए विधायक कश्यप ने दिए 21 लाख

रतलाम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चेतन कश्यप ने आज पीड़ित मानवता की सेवा में एक सराहनीय पहल की।उन्होंने रतलाम जिला प्रशासन को कोरोना महामारी के दौरान गरीबों की सहायता करने के लिए 21 लाख रुपए का दान किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today