Category Archives: देश

संतरा उत्पादकों को नहीं आएगी दिक्कत: नकुल नाथ

कोरोना वायरस के चलते पांढुर्ना और सौंसर के संतरा उत्पादकों की चिंता बढ़ गई है। फसल तैयार है, मगर लॉकडाउन के चलते उनकी फसल बेकार पड़ी है। संतरा उत्पादकों की चिंता को देखते हुए सांसद नकुल नाथ ने कलेक्टर से चर्चा की और नागपुर मंडी तक संतरा पहुंचाने के लिए स्पेशल परमिट देने की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और जिला प्रशासन ने स्पेशल परमिट किसानों का प्रदान किया है जिससे उनका संतरा अब नागपुर मंडी पहुंचने लगा है।

विधानसभा सत्र का हुआ अवसान

मध्यप्रदेश की पन्द्रहवीं विधान सभा के 24 मार्च से 27 मार्च तक आहूत किये गए षष्ठम सत्र के अवसान संबंधी अधिसूचना आज यहां जारी कर दी गई। अब राज्य सरकार लेखानुदान के माध्यम से जो धन का इंतजाम करने वाली थी, अध्यादेश द्वारा उसकी व्यवस्था की जाएगी।

कोरोना प्रभावितों को राहत पैकेज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन अग्रिम भुगतान, मजदूरों को 1000 की सहायता

कोरोना प्रभावितों के लिए शिवराज सरकार ने कई राहत पैकेजों की घोषणा की है जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दो महीने के अग्रिम भुगतान तता मजदूरों को प्रति मजदूर 1000 रुपए के भुगतान के ब़ड़े फैसले लिए गए हैं। यह फैसले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लेते हुए तुरंत सभी आयुक्तों, आई.जी., जिला कलेक्टरों, एस.पी., सीएमएचओ, नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिका, सीएमओ को अमल करने के निर्देश दिए गए। कोरोना वायरस की रोकथाम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21 दिन के देशव्यापी लॉक डाउन के आह्वान के संबंध में चर्चा की ।

यात्री रेलगाड़ियों 14 अप्रैल तक नहीं चलेंगी

भारतीय रेलवे बोर्ड और रेल मुख्यालय ने बुधवार को फैसला किया है कि भारतीय रेलों का परिचालन 14 अप्रैल तक के लिए बंद किया जाएगा। अब 14 अप्रैल की रात 12 बजे तक भारतीय रेलें नहीं चलेंगी।

पत्रकार के के सक्सेना का कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव आया

लंदन से आई जिस युवती को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था, उसके पिता तथा पत्रकार केके सक्सेना को भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार डेहरिया ने भी की है।

कोरोना वायरस से मध्यप्रदेश में पहली मौत

कोरोना वायरस संक्रमण से मध्यप्रदेश में पहली मौत उज्जैन की रशीदा बी की हुई है। उसे कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद इंदौर में इलाज के लिए भेजा गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई। देश में कोरोना वायरस से अब तक की 12वीं मौत है।

देवड़ा प्रोटेम स्पीकर बनाए गए

राज्यपाल ने प्रोटेम स्पीकार के रूप में भारतीय जनता पार्टी के विधायक जगदीश देवड़ा की नियुक्ति की है। देवड़ा छठवीं बार के विधायक हैं। वे मंदसौर के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों को बताया देश में 21 दिन का लॉक डाउन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए 21 दिन के लॉक डाउन का बताया। उन्होंने कहा कि घर के बाहर लक्ष्मण रेखा खींच लें और उसके बाहर नहीं जाएं। अगर 21 दिन के लॉक डाउन का पालन नहीं किया तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा। उन्होंने 15 हजार करोड़ के पैकेज की व्यवस्था की जानकारी दी और सभी राज्यों को अभी केवल और केवल स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च पर ध्यान देने को कहा है। चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ बारबाडोस से लौटी भोपाल की छात्रा, 70 भारतीय फंसे

अमेरिका के कैबियन आईलैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ बारबाडोस से भोपाल की एक छात्रा वापस लौटी है। वहां 17 कोरोना वायरस संक्रमित लोग मिले हैं जिससे बचकर भोपाल की छात्रा लौटी है। आज भी वहां 70 भारतीय फंसे होने की जानकारी है। सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्टों के मुताबिक भोपाल लौटी छात्रा का कहना है कि वहां फंसे लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मदद के लिए पत्र लिखा है। वहां खाने-पीने की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है।

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शिवपुरी जिले में भी कर्फ्यू घोषित

कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने पर जबलपुर और भोपाल में लगे कर्फ्यू के बाद अब शिवपुरी में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहां विदेश से आया एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today