Category Archives: देश

वेब मीडिया में रोजगार की असीम संभावनाएं: कर्णिक

वेब मीडिया के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में युवा पत्रकार एक उद्यमी के रूप में अपना करियर बना सकते हैं। कोरोना संकट ने वेब मीडिया के महत्व को और अधिक प्रतिपादित कर दिया है। पत्रकारिता में अब ‘वर्क फ्रॉम होम’ की संस्कृति विकसित हो रही है।

जावद एसडीएम के निलंबन को लेकर पूरे प्रदेश में विरोध

नीमच जिले के जावद में कोरोना महामारी के बढ़ते मामले को लेकर निलंबित किए गए जावद एसडीएम के पक्ष में राजपत्रित अधिकारी संघ ने विरोध का बिगुल बजा दिया है।

होटल, लॉज, धर्मशाला एवं मैरिज गार्डन अधिग्रहण मुक्त

कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी तरुण कुमार पिथोड़े के निर्देश पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सतीश कुमार एस ने आज आदेश जारी कर पूर्व में अधिग्रहित किये गए होटल, लॉज, धर्मशाला और मैरिज गार्डन को अधिग्रहण से मुक्त कर दिया हैं।

प्रेमचंद गुड्डू की कांग्रेस में वापसी

कांग्रेस से 19 महीने पहले भाजपा में जाने वाले पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कांग्रेस में वापसी की है। गुड्डू के साथ उनके पुत्र अजीत बौरासी भी कांग्रेस में लौट आए हैं। पिता-पुत्र ने विधानसभा चुनाव 2018 के कुछ महीने पहले टिकट वितरण से नाराज होकर कांग्रेस को छोड़ा था।

आज जब वे लौटे हैं तो भाजपा में घुटन होने की बातें कह रहे हैं और सिंधिया व उनके परिवार के खिलाफ सामंतवाद का आरोप लगा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि सिंधिया के कारण ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी।

एक करोड़ 22 लाख मीट्रिक टन से अधिक का रिकॉर्ड उपार्जन

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति,सहकारिता एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि 31 मई तक प्रदेश में एक करोड 22 लाख 28 हजार 379 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। किसानों को समर्थन मूल्य के रूप में 17 हजार 430 करोड़ 51 लाख 78 हजार 323 रूपये का भुगतान किया गया।

कोविड-19 की चुनौतियाँ और एकात्मबोध पर व्याख्यान

संस्कृति विभाग के आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, द्वारा रविवार को ‘कोविड 19 की चुनौतियां और एकात्मबोध’ पर ऑनलाइन शंकर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इसमें आर्ष विद्या मंदिर, राजकोट के संस्थापक आचार्य और स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु स्वामी परमात्मानंद सरस्वती का उद्बोधन हुआ।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें) 

एक जून से बिजली कनेक्शन की नई व्यवस्था

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में अब बिजली उपभोक्ताओं से चेक़ के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान एवं ऑफलाइन माध्यम से नये कनेक्शन  के आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। यदि किसी व्यक्ति को बिजली का नया कनेक्शन लेना है तो उसे  बिजली कंपनी के portal.mpcz.in/UPAY App पर जाकर नए कनेक्शन का आवेदन ऑनलाइन करना होगा। यह व्यवस्था एक जून से लागू हो गई है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मैन ऑफ आइडियाज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी मैन ऑफ आइडियाज है। अद्भुत नेता है। उनकी प्रेरणा हमें काम करने के लिए नया उत्साह देती है। लोक कल्याण की भावना उनकी वाणी से प्रकट होती है। उन्होंने देश में कोरोना संकट की गंभीरता को समय रहते पहचाना, हमें उससे परिचित कराया तथा आगाह किया। उनके कुशल नेतृत्व में हमने कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण पाया है।

पाँचवे चरण का लॉकडाउन, अनलॉक 1.0 का चरण होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश में कहा है कि देश के हमारे वैश्विक नेता दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संघर्ष में हमें नई राह बतायी, देश का कुशल नेतृत्व किया, जिसके चलते हमने कोरोना पर काफी हद तक विजय पा ली है। हमारे कोरोना योद्धाओं के निरंतर परिश्रम एवं जनता के सहयोग से आज हम प्रदेश में भी कोरोना को ठीक ढंग से नियंत्रित कर पाए हैं। परंतु अभी निरंतर सतर्क एवं सावधान रहने की आवश्यकता है। हमें कोरोना से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए मंत्र दो गज की दूरी (फिजिकल डिस्टेंसिंग), फेस कवर (मास्क लगाना), बार-बार हाथ धोना, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकना का सख्ती से पालन करना होगा। तभी हम देश एवं प्रदेश से कोरोना को पूरी तरह भगा पाएंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today