Category Archives: देश

सांसद राकेश सिंह ने सिंधिया से मुलाकात की

राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से गुरुवार को दिल्ली में भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्य़क्ष राकेश सिंह ने मुलाकात की। दोनों नेताओं ने चाय के दौरान प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की और आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव पर संवाद किया। गौरतलब है कि ग्वालियर अंचल में सबसे ज्यादा 16 सीटों पर उपचुनाव होना है और भाजपा में जाने के बाद सिंधिया के लिए बड़ी चुनौती है।

सुरेश पचौरी के भाई का निधन

पूर्व केंद्रीय़ मंत्री सुरेश पचौरी के बड़े भाई रमेश पचौरी का गुरुवार को निधन हो गया। वे 80 साल के थे। रमेश पचौरी अध्यापक थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका भोपाल के एम्स में इलाज चल रहा था। बुधवार-गुरुवार की रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका ओबेदुल्लागंज के गृह क्षेत्र में अंतिम संस्कार किया गया।

चुनौतियाँ न रहें तो कला निर्जीव: राजीव वर्मा

संस्कृति संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा- मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में आयोजित कला विविधताओं के प्रदर्शन ‘गमक’ के तीसरे दिवस राजीव वर्मा द्वारा ‘कलावार्ता’ के अंतर्गत सिनेमा और रंगमंच: समकालीन चुनौती विषय पर चर्चा करते हुए वर्मा ने कहा कि कलाकारों के समक्ष चुनौतियाँ हमेशा रहती हैं, चुनौतियाँ न रहें तो कला निर्जीव हो जाती है|

कांग्रेस की जीत से देश में सरकार गिराने-बनाने में सौदेबाजी के खिलाफ संदेश जायेगा: अजयसिंह

विधानसभा उपचुनाव की तारीखें आने के साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर कांग्रेस प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा मतों से जिताने के लिए जुट जाने का आग्रह किया है| उन्होंने लिखा है कि अब भाजपा को सबक सिखाने का समय आ गया है| मध्यप्रदेश से पूरे देश में यह संदेश जाना चाहिए कि लोभी विधायकों द्वारा दलबदल कर जबरन उपचुनाव थोपने की परिपाटी को जनता ने सिरे से नकार दिया है| जैसा मध्यप्रदेश में हुआ वैसा पूरे देश में दोबारा न हो, वरना सरकार गिराने का खेल और सौदेबाजी की राजनीति पूरे देश को बर्बाद कर देगी|

चुनाव के बाद हम दीपावली साथ में मनायेंगे: कमलनाथ

मै प्रदेश की जनता से अपील करता हूं प्रदेश में लोकतंत्र,प्रजातंत्र व संविधान की रक्षा के लिए आगे आये।आप प्रदेश का कैसा भविष्य चाहते है, वोट से बनी सरकार या नोट से बनी सरकार, यह आपको तय करना है।इनका बस चलेगा तो पंचायत का चुनाव भी नहीं करायेंगे, बोली लगाकर आपके सरपंच का चुनाव भी हो जाएगा। क्या आप प्रदेश का ऐसा भविष्य चाहते हैं , क्या आप ऐसा लोकतंत्र चाहते हैं ? नहीं तो प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए आप आगे आए “

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत

हमारे राष्ट्रीय संगठन ने प्रदेश के जिन चार रत्नों पर विश्वास जताया है, वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। प्रदेश के चार कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालना हमारे लिये गौरव की बात है और इन चारों पदाधिकारियों की नियुक्ति ने एक बार फिर इस बात को साबित किया है कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा संगठन है, जिसके पास प्रतिभा और कार्यक्षमता की पहचान है और जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता भी शिखर तक पहुंच सकता है।

अभय मानके व साथी कलाकारों की ‘गीत रामायण’ की प्रस्तुति

संस्कृति संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा- मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में 29 सितम्बर से 11 अक्टूबर, 2020 तक आयोजित कला विविधताओं के प्रदर्शन ‘गमक’ के दूसरे दिवसमराठी अकादमी द्वारा अभय मानके और साथी कलाकारों की ‘गीत रामायण’ की प्रस्तुति का संयोजन किया गया|

पुरुषोत्तम शर्मा के जवाब से गृह विभाग संतुष्ट नहीं, माना घरेलू हिंसा का मामला

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा के पत्नी के साथ मारपीट के वायरल वीडियो से प्रशासनिक गलियारों में मचे हंगामे के बाद गृह विभाग ने शर्मा से मंगलवार तक जवाब मांगा था लेकिन विभाग ने उनसे मिले उत्तर को संतोषजनक नहीं माना है। गृह विभाग ने उनके मामले को घरेलू हिंसा का मानते हुए कार्रवाई है और निलंबित कर दिया है।

मध्यप्रदेश के उपचुनाव 3 नवंबर को मतदान

मध्यप्रदेश विधानसभा के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है जिसके तहत तीन नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को मतगणना की जाएगी। उपचुनाव की अधिसूचना नौ अक्टूबर को जारी की जाएगी तथा 16 अक्टूबर तक नामांकन पर्चे दाखिल किए जा सकेंगे।

हमारी सरकार आने पर बचे किसानो का भी क़र्ज़ माफ़ होगा: कमलनाथ

“ हर चुनाव में जेब में एक नारियल लेकर चलने वाले शिवराज इन उपचुनावों में दो-दो नारियल लेकर चल रहे है रोज़ झूठ , झूठी घोषणाएँ इनकी आदत बन चुका है। कुछ लोग बिकाऊ हो सकते है लेकिन प्रदेश के मतदाताओं को बिकाऊ समझने की भूल ना करे भाजपा व शिवराज “ उक्त सम्बोधन आज अपने रायसेन दौरे पर एक विशाल जनसभा में देते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज यहां उपस्थित भारी जनसैलाब को देखते उन्हें बल व शक्ति मिल रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today