Category Archives: देश

पीसी शर्मा पर हो साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा के विरूद्ध साइबर अपराध के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किए जाने मांग की। चुनाव आयोग से शिकायत में कहा है कि कांग्रेस के नेता 28 विधानसभाओं के चुनाव में दिखती हार से बौखलाकर लगातार कूटरचित कार्य कर रहे हैं।

कमल नाथ-कांग्रेस घर को संभाले, हम पर आरोप नहीं लगाएं: विष्णुदत्त

कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी और हम पर आरोप लगा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि भाजपा के लोग हमारे विधायकों को तोड़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अपना घर ही नहीं संभाल पा रही है और हम पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। कांग्रेस के विधायक भाजपा में अपने क्षेत्र के विकास के लिए शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस में रहते हुए उनका जनता से सामना करना मुश्किल हो गया है। वे चाहते हैं कि उनके क्षेत्रों का विकास हो। कमलनाथ ने चुनाव जीतने के लिए वचन तो कई दे दिए, लेकिन उनको पूरा करने में उन्हें पसीना आ गया।

गद्दारी करने वाले कमल नाथ को सबक सिखाएं : सिंधिया

कांग्रेस के लोग यह कहते घूम रहे हैं कि सिंधिया और उनके साथी गद्दार हैं। मैं कहना चाहता हूं कि कमलनाथ जी सुन लो गद्दार तो आप हैं,  जो विकास का वादा करके सत्ता में आए थे। कहा था सभी किसानों के कर्जे माफ करेंगे, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे। आपने प्रदेश की जनता से झूठ बोला, वादाखिलाफी की। आप सभी से मेरा आग्रह है कि तीन नवम्बर को होने वाले चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत के साथ जिताकर गद्दार कहने वाले इन कांग्रेसियों को जबाव दें और शिवराज सरकार को मजबूत करें।

भाजपा की सरकार को स्थायित्व देने का चुनाव हैः नरेंद्र सिंह तोमर

प्रदेश में 28 विधानसभाओं में हो रहे उपचुनाव मुख्यमंत्री या सरकार बनाने के लिए नहीं हैं। ये चुनाव एक विकासशील, संवेदनशील, गांव, गरीब और किसानों के लिए समर्पित सरकार और उसके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्थायित्व देने के लिए हैं। यह बात केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को मुरैना और अंबाह में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री बनना या कुर्सी हासिल करना मेरा लक्ष्य नहीं रहाः कमल नाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री बनना ,कुर्सी व पद का लक्ष्य मेरा कभी नहीं रहा है। भाजपा तो प्रदेश में ऐसी राजनीति चाहती है कि न पंचायत चुनाव की आवश्यकता पड़े और ना पार्षद चुनाव की आवश्यकता पड़े ,बोली बोलो और पार्षद -सरपंच चुन लो।

सिंधिया और उनके पीएस पाराशर ने कांग्रेस में रहते बेचे टिकटः मिश्रा

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) के.के. मिश्रा ने आज ग्वालियर में 6.33 मिनट का एक वीडियो जारी कर भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके निज सचिव पुरूषोत्तम पाराशर पर आरोप लगाते हुये कहा कि उन्होंने कांग्रेस में रहते हुये अपने समर्थकों से टिकट दिलवाने के एवज में बडी धनराशि वसूली। मिश्रा ने कहा कि वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद सिंधिया-पाराशर पर आर्थिक भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज होना चाहिये.

सीएम हाउस में कन्या भोज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में कन्या भोज का आयोजन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक कन्याओं को भोजन कराया और उनके चरणों के धोकर जल पिया।

कमल नाथ-कांग्रेस ने आतंक- अत्याचार का राज कायम किया: शिवराज

प्रदेश में 15 माह तक विकास कार्य पूरी तरह ठप्प रहे, भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं पर ताला लगा दिया। वल्लभ भवन में अधिकारियों से सौदेबाजी होती रही, बड़े अधिकारियों की पोस्टों को नीलाम किया गया। कमलनाथ-कांग्रेस ने वल्लभ भवन को दलालों की मंडी बना दिया। उन्होंने प्रदेश में आतंक और अत्याचार का राज कायम किया है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।

28 विधानसभाओं में संकल्प-पत्र जारी

उपचुनाव को लेकर गठित भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, चुनाव प्रबंध समिति की संयोजक एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

कांग्रेस के पूर्व विधायक राहुल लोधी ने ली भाजपा की सदस्यता

कमलनाथ जी को आत्मचिंतन करने की जरूरत है कि कांग्रेस की यह दुर्गति क्यों हो रही है? मुझे गाली देने से काम नहीं चलेगा। मुझे तो कांग्रेस के लोग इतने विशेषण दे रहे हैं, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता। कोई कहता है ये ट्रक भरकर नारियल लेकर चलता है, कोई कहता है भूखा-नंगा है। लेकिन मैंने कमलनाथ जी से उद्योगति कहा, तो बुरा मान गए। कह रहे हैं मैं उद्योगपति नहीं हूं। कमलनाथ जी की इस बात से एक सवाल मेरे मन में आया है कि अगर कमलनाथ जी उद्योगपति नहीं हैं, तो फिर ये अरबों की संपत्ति कहां से आई, जिसकी उन्होंने घोषणा की है? बिना उद्योग-धंधे के कमाई का अगर कोई तरीका है, तो कमलनाथ जी को उसे प्रदेश की जनता को भी बताना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक राहुल लोधी के सदस्यताग्रहण समारोह में  कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं पूर्व विधायक श्री राहुल लोधी ने भी संबोधित किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today