Category Archives: देश

सभी घाट का पानी पीने के बाद अब नारायण त्रिपाठी का विंध्य के नाम पर नया दांव, ऐसे करेंगे दो-दो हाथ

कभी समाजवादी पार्टी तो कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा से चुनाव लड़कर विधानसभा में पहुंचे नारायण त्रिपाठी का नया दांव विंध्य प्रदेश का है। वे मौजूदा सात जिलों को अलग कर विंध्य प्रदेश बनाने के लिए अब राजनीति में दो-दो हाथ करने की तैयारी कर रहे हैं। आज उन्होंने खबर सबकी से चर्चा की तो अपना प्लान शेयर किया। आपको बता रहे हैं त्रिपाठी का आगे के राजनीतिक सफर की प्लानिंग।

कमलनाथ का बड़ा सवाल, सिंधिया तोप थे तो ग्वालियर-मुरैना नगर निगम चुनाव क्यों हारे

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा हमला बोला और सवाल किया कि वे बड़ी तोप हैं तो फिर ग्वालियर और मुरैना नगर निगम के चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी क्यों हार गए। इसी तरह सिंधिया समर्थक शिवराज सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया की बुलडोजर चलने की चेतावनी पर भी कमलनाथ ने जवाब दिया कि विधानसभा चुनाव 2023 में बुलडोजर का मुंह किस तरफ होगा, सबको पता चल जाएगा।

मध्य प्रदेश चुनाव मैदान में 20 साल में बढ़ीं 79 पार्टियां, अब और बढ़ने के संकेत

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं जिसके लिए राजनीति में किस्मत आजमाने वाले एकसमान विचारधारा वाले लोगों के समूह दलों के रूप में फिर सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। एमपी में 2003 में सत्ता परिवर्तन से लेकर आज तक चार विधानसभा चुनाव हुए हैं जिनमें चुनावी दंगल में किस्मत आजमाने वाले राजनीतिक दलों की संख्या 40 से बढ़कर 119 पहुंच गई है और अब 2023 में कई लोगों के समूह चुनाव में उतरने का मूड बना रहे हैं। आईए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि 2003 से 2018 तक किस तरह राजनीतिक दलों की सख्या घटी-बढ़ी और उसका राष्ट्रीय राजनीतिक दलों पर किस तरह असर पड़ा।

इस बार उमा भारती खनन पर हुई नाराज, चंबल नदी के पुल से निकली तो देखे रेत से भरे ट्रकों के काफिले

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती इस बार चंबल नदी में हो रहे अवैध रेत खनन को लेकर नाराज हुई हैं. भारती ने नदी के पुल से गुजरते समय रेत से भरे ट्रकों के काफिले को देखा तो उनकी नाराजगी सोशल मीडिया पर दिखाई दी. आइए आपको बताते हैं उमा भारती ने सोशल मीडिया पर कैसे दिखाई नाराजगी.

कांग्रेस का CM चेहरा, JP के दो टूक जवाब के बाद अबकी बार कमलनाथ सरकार का नारा खटास में

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है लेकिन इसमें कांग्रेस की तरफ से सीएम चेहरे को लेकर कमलनाथ समर्थकों द्वारा लगाए गए अबकी बार कमलनाथ सरकार के पोस्टर-होर्डिंग पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल ने पार्टी के फैसलों के तरीकों पर साफगोई के साथ जो टिप्पणी की है, उससे इन पोस्टर-होर्डिंग पर सवाल खड़े हो सकते हैं। देखना यह है कि आने वाले समय में कांग्रेस में संगठन और सरकार के लिए एक या दो नेताओं के विकल्पों में से किसे चुना जाता है।

बैठक कर-करके कमलनाथ ने कांग्रेस बैठा दी, भाजपा का हमला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भाजपा फील्ड में सक्रियता को लेकर जमकर हमले बोल रही है। इस बार गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे क्षेत्र में जाते नहीं हैं। उन्होंने तंज कसा है कि कमलनाथ ने बैठक कर-करके कांग्रेस को बैठा दिया है। अब वह खड़े होने की स्थिति में बची नहीं है।

केयर एज रिपोर्ट से कांग्रेस का शिवराज सरकार पर हमला, 17 राज्यों में 13वां स्थान

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयर एज की रिपोर्ट को लेकर अब कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर हमला बोल दिया है। केयर की रिपोर्ट में स्टेट रैकिंग में मध्य प्रदेश को 17 राज्यों में से 13वां स्थान बताए जाने पर कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति चौपट हो गई है।

जश्न ए उर्दूः बैत बाजी मुकाबले से आरंभ, अब मुशायरा-कव्वाली

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी ने तीन दिन के जश्न ए उर्दू का आयोजन किया है जिसका प्रारंभ बैत बाजी मुकाबले के साथ हुआ। दूसरे दिन इसकी शाम मुशायरे व कव्वाली से रोशन होगी। बैत बाजी मुकाबले में ताज भोपाली टीम ने बाजी मारी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः तिरंगा लाइट शो, महाकाल-नर्मदा नदी पर विशेष प्रस्तुति से होगा उद्घाटन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 30 जनवरी को मध्य प्रदेश में आयोजन होने जा रहा है जिसका 30 जनवरी को तिरंगा लाइट शो, महाकाल-नर्मदा नदी पर विशेष प्रस्तुति से उद्घाटन होगा। भोपाल के टीटीनगर स्टेडियम में केंद्रीय खेल व युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, महेश्वर, बालाघाट में आयोजन होंगे।

चुनाव मोड में BJP-कांग्रेस, कमियों से भरे संगठनों से जूझते दल, चुनौती-संघर्ष-जोश में तालमेल बैठाने की कवायद

मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब महज कुछ महीने का समय बचा है तो सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस दोनों ही चुनाव मोड में आ गए हैं। भाजपा संगठन और सरकार नेता-कार्यकर्ता से लेकर मंत्री-अफसरों को टास्क दिए जा रहे हैं तो कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए बैठकें करने की रणनीति पर चल रही है। मगर दोनों प्रमुख दलों के संगठन में कमजोरी पार्टी नेतृत्व भांप रहा है और इसमें बदलाव की हवा बीच-बीच में बहने लगती है। आईए आपको बताएं इन दलों की चुनावी रणनीति के बारे में।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today