Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश 73 मेडल के साथ पदक तालिका में तीसरे नंबर

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश 73 मेडल के साथ पदक तालिका में तीसरे नंबर

मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 11वें दिन पदक तालिका में महाराष्ट्र 133 पदों के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है तो मध्य प्रदेश 73 पदकों के साथ हरियाणा के बाद तीसरे नंबर है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश की महिला और पुरुष दोनों टीमों का फाइनल मुकाबला है जिसमें गोल्ड या सिल्वर में से कोई मेडल पक्का मध्य प्रदेश की झोली में आने वाला है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आज मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही तारीफ के काबिल रहा। आज उनके बेहतरीन प्रदर्शन से राज्य को दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल सात पदक हासिल हुए। मोनिका भदौरिया ने सिंगल स्कल में स्वर्ण पदक जीता। रोइंग में हरियाणा ने भी शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक के साथ मध्यप्रदेश को जोरदार टक्कर दी। वहीं महिला वर्ग में केरल का दबदबा रहा।
सिंगल स्कल में मोनिका को गोल्ड
भोपाल की बड़ी झील में बालिका वर्ग के सिंगल स्कल में मध्यप्रदेश की मोनिका भदौरिया ने स्वर्ण पदक जीता, तेलंगाना की बी हेमलता ने रजत और महाराष्ट्र की अक्षदा निगल ने कांस्य पदक जीता। बालिका डबल स्कल में हरियाणा की जोड़ी सुमन देवी व सविता ने स्वर्ण पदक जीता। मध्यप्रदेश की संतोष यादव और जिज्ञासा रेगर ने रजत एवं ओडिशा की गुरशरण सिंह और अनुप्रीत कौर की जोड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका कॉक्लेस फोर में केरल ने स्वर्ण, तमिलनाडु ने रजत तथा ओडिशा ने कांस्य पदक जीता। बालिका कॉक्लेस पेयर में पंजाब ने स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु ने रजत तथा तेलंगाना कांस्य पदक जीता।
सिंगल स्कल में बालकों ने रजत जीता
बालक वर्ग के सिंगल स्कल में उत्तराखंड के गौरव कुमार ने स्वर्ण, मध्यप्रदेश के प्रभाकर रजावत ने रजत और हरियाणा के लक्ष्य ने कांस्य पदक जीता। डबल स्कल में हरियाणा के रोहित और अजय की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। मध्यप्रदेश के अंकित सेधव और हरिओम ठाकुर ने रजत पदक जीता। कॉक्लेस पेयर में ओडिशा के सुमित एवं रवि ने स्वर्ण, मध्यप्रदेश के गोपाल ठाकुर और योगेश ठाकुर ने रजत एवं हरियाणा के अंकित व विशाल की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। कॉक्लेस फोर में केरल ने स्वर्ण एवं हरियाणा ने रजत एवं मध्यप्रदेश ने कांस्य पदक जीता। मध्यप्रदेश की टीम में छोटूनाथ, बंटी सेंधव, वेदांश और धीरज वर्मा शामिल थे।
शुक्रवार को हॉकी के फाइनल
मध्यप्रदेश की पुरुष और महिला हॉकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले जाने वाले फाइलन मैच में लड़कियों का सामना झारखंड से और लड़कों का मुकाबला ओडिशा से होगा। गुरुवार को खेले गए हाकी मैच में हरियाणा के विरुद्ध सेमीफाइनल में भूमिक्षा साहू के 2 गोल ने मध्यप्रदेश को 2-0 से जीत दिला कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि लड़कों ने पंजाब को 5-1 से हराया। लड़कों में मोहम्मद जैद खान ने एमपी टीम के लिए पाँचवें मिनट में पहला गोल दागा । 13वें मिनट के बाद अली अहमद ने मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। एमपी के लिए तीसरा गोल मोहम्मद जैद खान ने 28वें मिनट में किया। मोहम्मद कोनैन डैड ने अपनी टीम के लिए आखिरी दो गोल किए। 37वें मिनट में मनमीत सिंह की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक मात्र गोल करने में सफल रहने वाली पंजाब की टीम अब कांस्य पदक मैच में झारखंड से भिड़ेगी। मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम ने हरियाणा के खिलाफ सेमीफाइनल मैच एक कड़ा मुकाबला खेला और 2-0 से जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल मैच के लिए जगह पक्की की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today