Category Archives: देश

राजनीतिक तिकड़मबाजी में बनाए इंदौर शहर अध्यक्ष का घंटेभर रहा कार्यकाल, ऐसे चला घटनाक्रम

मध्य प्रदेश कांग्रेस में चुनावी वर्ष के दौरान कार्यकारिणी के गठन और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में राजनीतिक तिकड़मबाजी भी चली जिसके चलते इंदौर के शहर अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति विवाद में उलझ गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने जल्दबाजी में आज कार्यभार लिया लेकिन घंटेभर भी उनका कार्यकाल नहीं रहा और पार्टी के प्रदेश प्रभारी का एक आदेश पहुंच गया। आपको बता रहे हैं कैसे चला घटनाक्रम।

भारतीय क्रिकेट टीम महाकाल की शरण में, भस्म आरती में शामिल

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला में अभी भारत 2-0 अविजित बढ़त बनाए है और उसे मगंलवार को क्लीन स्वीप करने का मौका है। न्यूजीलैंड को चारों खाने चित करने के लिए भारतीय टीम के 25 सदस्य आज सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। आपको बता रहे हैं कौन-कौन भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे।

कांग्रेस कहीं मां-बेटे की पार्टी है तो कहीं पिता-पुत्र की, PCC कार्यकारिणी पर CM शिवराज का तंज

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की रविवार की रात को घोषणा के बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोला। उन्होंने राजनीतिक मामलों के लिए बनाई गई कमेटी में कमलनाथ के साथ नकुलनाथ को शामिल किए जाने पर कहा कि कांग्रेस कहीं मां-बेटे की पार्टी है तो कहीं पिता-पुत्र की। आईए आपको बताएं सीएम की पीसीसी की कार्यकारिणी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों को लेकर दी गई प्रतिक्रिया क्या है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, धर्मांतरण और उसका विरोध, धार्मिक नहीं, केवल राजनीति

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि धर्मांतरण कराने वाले लोग किसी को धार्मिक रूप से ऊपर उठाने के लिए नहीं कराते हैं और न ही धर्मांतरण का विरोध करने वाले उसे रोकने के लिए करते हैं। यह सब क्यों होता है, जानिये शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के विचार।

बुरे फंसे बागेश्वर सरकार: शंकराचार्य की चुनौती, चमत्कारी हैं तो जोशी मठ की दरारें जोड़ें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम सरकार के नाम से बहुचर्चित हो चुके धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर में कथित रूप से दो दिन पहले अपने दरबार को समेटने से बुरी तरह फंस चुके हैं। उनके तथाकथित चमत्कारों को लेकर अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उन्हें चुनौती देकर कहा है कि अगर उनके पास कोई चमत्कार है तो जोशी मठ की दरारों को जोड़ दें। शंकराचार्य की इस चुनौती में बागेश्वर धाम सरकार के चमत्कार को क्या कहा गया, आपको बता रहे हैं।

कमलनाथ कुंठित व्यक्ति, गली के नेता की तरह बर्ताव, CM शिवराज सिंह ने कहा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कुंठित व्यक्ति हैं। वे गली मोहल्ले के कार्यकर्ता की तरह बर्ताव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ के लिए यह बात कही है। सीएम चौहान ने और क्या कहा, पढ़िये।

स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड मेंबर की वन विभाग के साथ लाभ कमाने वाली कमर्शियल एक्टिविटी, अधिकारी मेहरबान

मध्य प्रदेश में वन विभाग के अधिकारी ऐसे एनजीओ पर मेहरबान हैं जिसकी प्रमुख एमपी स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की मेंबर होने के बाद भी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ लाभ कमाने वाली कमर्शियल एक्टिविटी कर रही है। वन अधिकारियों की यह मेहरबानी मुंबई की एक संस्था की प्रतिनिधि पर है जबकि वैधानिक रूप से वन विभाग के साथ आर्थिक लाभ वाली गतिविधियां चलाने वाले किसी भी व्यक्ति को स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड का मेंबर नहीं बनाया जा सकता। इसको लेकर अब आवाज उठी है। पढ़िये किसने उठाई यह आवाज।

शिवराज के मंत्री महेंद्र सिसौदिया ने अपने नेता को प्रभू बताते-बताते खुद को भगवान करार दिया, पढ़िये और सुनिये पूरा बयान

राजनीति में हर कार्यकर्ता-नेता का कोई न कोई आका होता है लेकिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लगभग अधिकांश समर्थक छोटा-बड़ा नेता उन्हें अपना नेता नहीं बल्कि ईश्वर मानता है। मंत्री भी इसी कड़ी में शामिल हैं और वे इसे सहर्ष स्वीकार भी करते हैं। सोशल मीडिया पर शिवराज सरकार के मंत्री महेंद्र सिसौदिया ने एकबार फिर सिंधिया को न केवल अपना ईष्ट बताया बल्कि खुद को भी भगवान करार दिया है। आपको बता रहे हैं सिसौदिया ने क्या कहा।

युवा कांग्रेस सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष का विरोध, पर्दे के पीछे पनप रही राजनीति

मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक समय युवा कांग्रेस के माध्यम से अगली पीढ़ी के नेता आते रहे हैं जिन्हें आगे लाने में तत्कालीन बड़े नेताओं की सकारात्मक भूमिका भी रही है। मगर अभी युवा कांग्रेस अध्यक्ष का साथ नहीं देने वालों पर कार्रवाई किए जाने के बाद सम्मेलन के दौरान जिस तरह विरोध दर्ज कराया गया, उसमें पर्दे के पीछे कोई और माना जा रहा है। इसमें कांग्रेस में दशकों से चली आ रही गुटीय राजनीति भी मानी जा रही है।

नकली इंपोर्टः 155 करोड़ की विदेशी मुद्रा फ्रॉड में भोपाल का भी नाम, जानिये सीबीआई का एक्शन

नकली व्यापारिक कागजातों के सहारे कुछ लोगों ने बैंक ऑफिसर्स के साथ मिलकर ऐसी धोखाधड़ी की जिससे उन्होंने 155 करोड़ रुपए की राशि को विदेशों में भेजा और विदेशी मुद्रा अर्जित कर ली। धोखाधड़ी करने वालों के साथ आठ राष्ट्रीयकृत बैंक के अधिकारी शामिल थे। इस खेल में जिन लोगों पर एक्शन हुआ उनका भोपाल से भी कनेक्शन सामने आने पर सीबीआई ने मुंबई के साथ भोपाल में 18 स्थानों पर छापे मारी की है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today