राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ग्वालियर प्रवास के दौरान सिंधिया घराने के जय विलास पैलेस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवार के साथ दो घंटे तक रहीं। सिंधिया के निवास जय विलास पैलेस में उन्होंने न केवल खाना खाया बल्कि ऐतिहासिक संग्रहालय को देखा, जनजातीय समुदाय के लोगों द्वारा उनके समक्ष आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे और बेटा महाआर्यन भी पूरे समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ महल में उन्हें अपने पूर्वजों की यादों और उनके बारे में बताते रहे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पूरे समय मौजूद रहे।
