Category Archives: दुनिया

डिजिटल प्रेस क्लब 22 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित करेगा वर्कशॉप

वेब मीडिया में नवाचार और विकास के लिए गठित डिजिटल प्रेस क्लब द्वारा भोपाल के वेब पत्रकारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष राजेश भाटिया द्वारा की गई। क्लब के सचिव पत्रकार विनय द्विवेदी ने बैठक का संचालन किया।

गोपाल भार्गव के खिलाफ एफआईआर

झाबुआ उप चुनाव में चुनावी सभा में भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को पाकिस्तान का प्रतिनिधि कह देने पर चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

आईएसआई एजेंट संबंधी बयान पर दिग्विजय के खिलाफ 23 को सुनवाई

दिग्विजय सिंह के मामले में भिंड कोर्ट ने सुनवाई के लिए आगामी 23 अक्टूबर को होगी। भिंड अदालत ने बीजेपी, आरएसएस और बजरंग दल के विरुद्ध आईएसआई के एजेंट संबंधी बयान पर दायर य़ाचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।

राजा भोज के नाम पर मेट्रो रेल परियोजना: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज भोपाल में मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास करने के बाद परियोजना का नामकरण राजा भोज के नाम से ‘भोज मेट्रो रेल’ करने की घोषणा की। उन्होने कहा कि शहरों को सुरक्षित और सुंदर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उनका विस्तारीकरण बुनियादी सुविधाओं के साथ हो।

घाना अफ्रीका के सीमॉन-वूड विलियम को पंसद आया छत्तीसगढ़ी मुनगा

अतिथि देवों भवः घाना गणराज्य की पहचान है। पश्चिम अफ्रीका के अंतर्गत आने वाले इस देश में आने वाले अतिथियों की मेहमान नवाजी नृत्य और गीत के साथ कुछ इस पारम्परिक अंदाज में किया जाता है कि यहा आने वाले अतिथि अभिभूत होने के साथ इस देश को हमेशा याद रखते है। घाना से आये सीमॉन बोके और कैथ कोंलिंग वूड विलियम पहली बार छत्तीसगढ़ आये और उन्हें यहां के मुनगा इतने पसंद आए कि वे खुश हो गए।

बारिश का कहरः इंदिरा गांधी सागर बांध लबालब, गेट खोले जाने से लोग प्रभावित

प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। सामान्य से करीब 35 फीसदी से ज्यादा बारिश के बाद भी मालवा, ग्वालियर-चंबल व निमाड़ क्षेत्र में अभी भी अनवरत पानी बरस रहा है। मंदसौर क्षेत्र में एक पुल के बारिश में बह जाने की घटना भी सामने आई है जिसे बने हुए अभी दस साल भी नहीं हुए थे। प्रदेश का कोई भी ऐसा बांध नहीं है जो पानी से लबालब नहीं हो सका हो। इंदिरा गांधी सागर बांध के लबालब होने से उसका पानी छोड़ने पर निचली बस्तियों पर कहर ढाने की संभावनाएं हैं और वहां राहत व बचाव कार्य करने वालों को मुस्तैद कर दिया है। बांध को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का राज्य जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर ही सही स्थिति दी। बांध में आने वाले पानी की मात्रा कम होने से स्थिति में सुधार की बात कही है।

कैंम्ब्रिज विवि की कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे मंत्री पटवारी

उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी 16-17 सितम्बर को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (यूके) में कैम्ब्रिज एसेसमेंट समिट ऑफ एजुकेशन – एंटीसिपेटिंग द फ्यूचर ऑफ एसेसमेंट कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। सम्मेलन में पटवारी विभिन्न देशों के शिक्षाविदों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

कलेक्टर द्वारा रातभर प्रताड़ित करने की एसडीएम की शिकायत पर शासन ने मांगी रिपोर्ट

होशंगाबाद जिले में कलेक्टर शीलेंद्र सिंह द्वारा एक एसडीएम रवीश श्रीवास्तव को रातभर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। एसडीएम ने कई घंटे तक कलेक्टर शीलेंद्र सिंह द्वारा बंधक बनाकर अपने बंगले पर रखने और महत्वपूर्ण फाइलों को बिना औपचारिकता के लेकर दूसरे अधिकारी को दे दीजिए जाने के आरोप लगाए गए हैं। राज्य शासन ने मीडिया में ऐसी खबरें सामने आने पर कमिश्नर नर्मदापुरम रवींद्र कुमार मिश्रा से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

संस्कार वैली की नौवीं की छात्रा गुमी, इंदौर से लौटते समय आष्टा में मिली

संस्काार वैली स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा दिशा यादव बुधवार शाम को अचानक घर से गुम हो गई। परिजनों ने तलाश करने के बाद कोलार थाने में सूचना दी लेकिन कुछ घंटे बाद उसके इंदौर में होने की सूचना मिली। जब तक पुलिस इंदौर पहुंचती इसके पहले ही वह भोपाल लौटते समय आष्टा के पास पुलिस को मिल गई।

336 स्थानों पर छापा, 470 करोड़ के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामले पकड़े

जीएसटी सतर्कता महानिदेशालय और राजस्व खुफिया महानिदेशालय ने पूरे देश में एकसाथ 336 स्थानों पर छापा मारकर निर्यातकों द्वारा लगातार फर्जी तरीके से आईजीएसटी रिफंड के लिए किये जा रहे दावों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की। बताया जाता है कि इसमें करीब 470 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट और इसके आधार पर 450 करोड़ रुपये के आईजीएसटी रिफंड के दावों किए गए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today