Category Archives: दुनिया

पाकिस्‍तान ने रमजान पर 113 भारतीय मछुआरों को रिहा किया।

रमजान का पवित्र महीना कल से शुरू हो रहा है। इस दौरान अकीदतमंद दिन भर रोजा रखेंगे और अल्‍लाह की इबादत करेंगे।

बांग्‍लादेश में सुप्रीमकोर्ट की अपील पीठ ने जमात-ए- इस्‍लामी नेता मुजाहिद की मौत की सजा कायम रखी है।

बांग्‍लादेश में सुप्रीमकोर्ट की अपील पीठ ने जमात-ए- इस्‍लामी नेता अली अहसान मोहम्‍मद मुजाहिद की मौत की सजा कायम रखी है। उन्‍हें 1971 के मुक्ति संग्राम में युद्ध अपराधों का दोषी पाया गया है।

दोनों देश आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने पर सहमत।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और बांग्‍लादेश, आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्‍होंने ढाका में बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ अलग से बातचीत के बाद संयुक्‍त बयान में ये बात कही। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देश इतिहास , धर्म, संस्‍कृति, भाषा और क्रिकेट के सूत्र में बंधे हैं। दोनों देशों का एक जैसा संघर्ष और बलिदान का भावनात्‍मक रिश्‍ता है, जो उन्‍हें सम्‍प्रभुता और बराबरी के रूप में जोड़ता है। श्री मोदी ने कहा कि आज दो बस सेवाएं शुरू की गईं उनसे दोनों देशों के लोगों के बीच सम्‍पर्क बढ़ सकेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे भारत के पूर्वोत्‍तर से नया आर्थिक द्वार खुलेगा जिससे दोनों देशों को दक्षिण एशिया से और प्रभावशाली पूर्व से जुड़ने में मदद मिलेगी।

एक घंटे में 49 हजार 672 पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

भूटान में 100 स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के एक दल ने एक घंटे में 49 हजार 672 पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस दल ने एक घंटे में लगभग दस हजार पेड़ ज्यादा लगाकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ा जो तीन वर्ष पूर्व एक भारतीय दल ने बनाया था।

चीन में चार सौ से अधिक लोगों को ले जा रहा जहाज, यांगत्‍से नदी में डूबा

चीन में तूफान की चपेट में आने से जहाज ईस्‍टर्न स्‍टार यांगत्‍से नदी में डूब गया है। चीन की सरकारी मीडिया ने ख़बर दी है कि जहाज पर कम से कम चार सौ यात्री और चालक दल के बयालीस सदस्‍य थे।

अमरीका में भारतीय मूल के राहुल गुप्‍ता को हत्‍या करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा

अमरीका की एक अदालत ने 25 वर्ष के भारतीय मूल के राहुल गुप्‍ता को अपने मित्र मार्क वॉ की छुरा घोंपकर हत्‍या करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट ने सीरिया के प्राचीन रोमन थियेटर में बीस लोगों को मार डाला है।

आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट ने सीरिया के ऐतिहासिक शहर पलमायरा (Palmyra) के प्राचीन रोमन थियेटर में बीस लोगों को मार डाला है। ब्रिटेन स्थित सीरियन आब्जरवेटरी फॉर हयूमन राईटस ने बताया है

इस्लामी आतंकवादी संगठन अंसारूल्ला बंगला टीम पर प्रतिबंध

बंगलादेश सरकार ने हाल के महीनों में तीन धर्म-निरपेक्ष ब्लॉगर्स की जघन्य हत्या के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले इस्लामी आतंकवादी संगठन अंसारूल्ला बंगला टीम पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सऊदी अरब में एक शिया मस्जिद पर हुए बम हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई

सऊदी अरब में कल एक शिया मस्जिद पर जुमे की नमाज़ के दौरान हुए बम हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और लगभग 70 घायल हो गए। सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में हुए इस हमले की पहली बार ज़िम्मेदारी

आतंकवाद के साथ-साथ ग्‍लोबल वार्मिंग देश के लिए चुनौती बन गई है

अमरीकी राष्‍ट्रपति बाराक ओबामा ने आशंका व्‍यक्‍त की है कि आतंकवाद के साथ-साथ ग्‍लोबल वार्मिंग देश के लिए चुनौती बन गई है और इसे सुरक्षा की उच्‍च प्राथमिकता की तरह देखा जाना चाहिए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today