Category Archives: दुनिया

भारत पहला वन डे मैच जीतते जीतते हारा

कानपुर में आज दक्षिण अफ्रीका से एकबार फिर भारतीय क्रिकेट टीम अंतिम क्षणों में हार गई। जीता हुआ मैच कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जल्दबाजी से हार गए। अंतिम ओवर में जीत के लिए 10 चाहिए थे लेकिन धोनी और स्टुअर्ट बिन्नी ने अपने विकेट गंवाकर जीत को हार में बदल दिया।
भारत को दक्षिण अफ्रीका ने 303 रन का लक्ष्य दिया था। एबी डिवीलियर्डस की शानदार शतकीय पारी के बाद भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 133 गेंदों में 150 रन बनाकर भारतीय टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था लेकिन उनके ही साथियों ने उसे हार में तब्दील कर दिया। अंतिम ओवर में केवल दस रन की जरूरत थी लेकिन चौथी गेंद पर धोनी ने गेंदबाज रबाड़ा को सीधे हाथ में कैच थमा दिया। इसके बाद स्टुअर्ट बिन्नी भी अगली गेंद पर जेपी डुमनी को कैच थमा बैठे। जबकि 46 ओवर समाप्त होने तक रोहित शर्मा की वजह से भारतीय जीत आसान लग रही थी।

तुर्की में दो विस्‍फोटों में 86 लोगों की मौत हो गयी

तुर्की की राजधानी अंकारा में एक शांति सभा के दौरान हुए दो विस्‍फोटों में कम से कम 86 लोगों की मौत हो गयी और 186 लोग घायल हो गये। टेलीविजन पर जारी तस्‍वीरों में, घटनास्‍थल पर मची भगदड़ और लोगों को खून से लथपथ दिखाया गया है। इन तस्‍वीरों में विरोध के बैनर भी शामिल हैं। ये विस्‍फोट राजधानी के केन्‍द्रीय रेल स्‍टेशन के पास हुएजहां वामपंथी गुटों की रैली में हिस्‍सा लेने के लिए लोग जमा हुए थे। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि यह एक आतंकवादी हमला था और एक विस्‍फोट आत्‍मघाती बम हमलावर ने किया।   

 

विख्‍यात संगीतकार पद्मश्री रवींद्र जैन का मुंबई में निधन

मशहूर संगीतकार रवींद्र जैन का मुंबई में 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. बीते 24 घंटो से वो वेंटिलेटर पर थे.
रवींद्र जैन का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में लंबे समय से चल रहा था और आज शाम 4 बजे के आसपास उन्होनें अपनी आखिरी सांस ली.

रवींद्र जैन ने चोर मचाए शोर, गीत गाता चल, चितचोर और अखियों के झरोखों से जैसी सुपरहिट फ़िल्मों का संगीत दिया था.
रवींद्र जैन को इसी साल भारत सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कार दिया गया था.
साल 1985 में फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली के संगीत के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का फ़िल्मफ़ेयर भी मिला था.

श्रद्धांजलि

संस्‍कृति विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्‍तव एवं आयुक्‍त अजातशत्रु श्रीवास्‍तव ने विख्‍यात कलाकार, संगीतकार, गीतकार एवं गायक स्‍व रवीन्‍द्र जैन के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। जैन के निधन से सिने संगीत जगत को बड़ी गहरी क्षति हुई है जिसकी भरपायी असम्‍भव है। स्‍व रवीन्‍द्र जैन ने विगत चार दशकों में हिन्‍दी सिनेमा में अपनी बहुआयामी सांगीतिक और माधुर्यपूर्ण सक्रियता के माध्‍यम से देश दुनिया में प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त की थी। वे मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा स्‍थापित प्रतिष्ठित राष्‍ट्रीय लता मंगेशकर सम्‍मान से वर्ष 2002-03 में विभूषित भी हुए थे। मनोज श्रीवास्‍तव एवं अजातशत्रु श्रीवास्‍तव ने उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्‍त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की ईश्‍वर से प्रार्थना की है।

मध्यप्रदेश में निवेश के लिए तैयार जापानी-कोरियाई कई कंपनियाँ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपनी जापान और दक्षिण कोरिया की विदेशी निवेश आमंत्रित करने के लिए की गई यात्रा की समाप्ति के बाद प्रदेश की राजधानी भोपाल लौटे। उनका स्टेट हैंगर पर जबरदस्त स्वागत किया गया। यहां मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि दोनों देशों की कई कंपनियां मध्यप्रदेश में निवेश के लिए तैयार हैं। वे जल्द ही यहां अपनी कंपनियों की स्थापना की संभावनाओं को तलाशने के लिए आने वाली हैं।
मध्यप्रदेश में विदेशी पूँजी निवेश को बढ़ावा देने की दृष्टि से जापान और कोरिया को मध्यप्रदेश सरकार सफल यात्रा करार दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधोसंरचना निर्माण, मेट्रो रेल परियोजना, मध्यप्रदेश में जापानी औद्योगिक बस्ती की स्थापना, वैज्ञानिक भण्डारण, अक्षय ऊर्जा विकास, निर्माण उद्योग, इलेक्ट्रानिक विकास और निर्माण, स्मार्ट शहरों के विकास में निवेश करने में जापानी निवेशक कंपनियों ने इच्छा दिखाई। जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश में जापानी औद्योगिक टाउनशिप बसाने की परियोजना पर एमओयू साइन किया है।
मुख्यमंत्री की दस दिवसीय यात्रा से दक्षिण-पूर्व एशियाई कंपनियाँ मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर उत्साहित हैं। कई कंपनियों और निवेशकों ने मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश की योजनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
जापान ने बुनियादी ढाँचे में सुधार के लिये 15,000 करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव दिया जिसमें मुख्य रूप से भोपाल-इंदौर के लिये मेट्रो रेल, ऊर्जा क्षेत्र में विद्युत पारेषण सुधार और ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं के प्रस्ताव शामिल हैं। जापान की जायका कंपनी भोपाल-इंदौर की मेट्रो परियोजना के लिए 12 हजार करोड़ का दीर्घकालिक ऋण देने को तैयार है। इसी तरह जायका ने मध्यप्रदेश-ट्रांस मिशन सिस्टम ऑर्गेनाइजेशन परियोजना के लिये 1038 करोड़ की ऋण सहायता स्वीकृत की है। इनके लिए कंपनी एक दल भेजेगी।
सॉफ्ट बैंक के सीईओ मासायोशी सोन मध्यप्रदेश की कुल अक्षय ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य का 40 प्रतिशत तक पूरा करने में सहयोग के लिए रुचि दिखाई। जापान का व्यापार और उद्योग मंत्रालय इंदौर के पास पीथमपुर में जापान औद्योगिक टाउनशिप बढ़ावा देने के लिए सहमत हुआ। फुरूकावा इलेक्ट्रिक ने मध्य प्रदेश में संयुक्त रूप से केबल उत्पादन की संभावनाओं के अध्ययन की योजना के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने मिजुहो बैंक को मध्य प्रदेश में अपनी शाखा खोलने के लिए आमंत्रित किया।
पैनासोनिक कॉर्पोरेशन द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन एवं विकास में 250 मिलियन अमरीकी डालर का निवेश करने की योजना से इस क्षेत्र में गति आयेगी। श्री चौहान ने अक्षय ऊर्जा के दोहन के लिए निवेश की योजना के बारे में पैनासोनिक कार्पोरेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष याशीहिको यामादा के साथ विचार-विमर्श किया। । उन्होंने बताया कि कंपनी अगले दो साल में इस क्षेत्र में निवेश करेगी
दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया की सैमसंग कम्पनी ने मध्यप्रदेश के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर कार्य करने की रूचि दिखाई। निवेश संबंधी व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए दक्षिण कोरिया की कंपनियों और निवेशकों के लिये विशेष प्रकोष्ठ बनाने पर सहमति हुई। सिसको के प्रबंधन ने उज्जैन में होने वाले महाकुंभ सिंहस्थ के आयोजन में मध्यप्रदेश को सहयोग की पेशकश की। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लाभ बतलाये और निवेश के लिए जरूरी नीतिगत सुधारों की भी जानकारी दी।
सैमसंग के उपाध्यक्ष श्री सियन हूयन से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में सैमसंग का शोध एवं विकास केन्द्र स्थापित करने का सुझाव दिया। कोरिया के इंचिआन स्मार्ट सिटी सोंगडो और सिसको मुख्यालय का भ्रमण कर कहा कि फ्री इकॉनामिक जोन में मूलभूत नगरीय सुविधाओं की संरचना के सतत विकास की उल्लेखनीय प्रक्रियात्मक व्यवस्थाएँ हैं। इंचियोन फ्री जोन की अनेक विशिष्टता को मध्यप्रदेश में बनने वाली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया जायेगा।
ट्रायफेक मध्यप्रदेश ने इण्डियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स इन कोरिया और स्माल एण्ड मीडियम बिजनेस कार्पोरेशन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये।

बजाज कैपीटल के चेयरमेन, एमडी सहित चार धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का अपराध दर्ज

राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह ने बजाज कैपीटल के चेयरमेन केके बजाज, एमपी राजीव बजाज, कंपनी की एमपी नगर स्थित शाखा के मैनेजर ललित नारायण मिश्रा और माइक्रो टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड के प्रमोद कणी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला पंजीबद्ध कराया है।
पत्रकार सिंह ने दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया है कि उन्होंने 2012-13 में बजाज कैपीटल में 9.90 लाख रुपए की एफडीआर कराई थी। जब वे अपनी राशि वापस लेने पहुंचे तो कंपनी ने धोखे से एफडीआर के मूल दस्तावेज उनसे ले लिए। 26 मार्च 2014 को उनसे अथॉरिटी लेटर ले लिया कि कंपनी उनकी तरफ से राशि लेने के लिए अधिकृत है। इसके बाद से आज तक उन्हें मूल राशि वापस नहीं मिली है।

पाकिस्‍तान आतंकवाद को बढ़ावा और मदद दे रहा है।

भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में कल पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बयान पर  जवाब देते हुए आज पाकिस्‍तान पर आतंकवाद को बढ़ावा और मदद देने का आरोप लगाया। जवाब में कहा गया है कि पाकिस्‍तान के साथ बातचीत आगे नहीं बढ़ी हैक्‍योंकि उसने शिमला समझौते और हाल ही में हुए ऊफा समझौते का सम्‍मान नहीं किया। जवाब में कहा गया है कि भारत आतंकवाद और हिंसामुक्‍त वातावरण में सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है।

रूस द्वारा इस्‍लामिक स्‍टेट के ठिकानों पर हवाई हमले

रूस ने सीरिया में इस्‍लामिक स्‍टेट के आंतकवादियों के प्रमुख ठिकानों पर हमले शुरू कर दिये हैं। रूस रेडियो के अनुसार युद्धक विमान इस्‍लामिक स्‍टेट के सैन्‍य उपकरणोंसंचार केंद्रोंमोटर वाहनों और गोलीबारूद

शाह ने यात्रियों की सुरक्षा की समीक्षा का आदेश दिया।

सउदी अरब में पवित्र शहर मक्‍का के निकट मिना में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 14 भारतीयों की मौत हुई है।विदेशमंत्री सुषमा स्‍वराज ने अपने ट्विटर संदेश में बताया कि जेदाह में भारतीय वाणिज्‍य दूतावास के अनुसार 13 घायल भारतीय नागरिक अस्‍पताल में भर्ती हैं। उन्‍होंने बताया कि सउदी अधिकारियों की पुष्टि के बाद ही हताहतों की सही संख्‍या के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

मक्‍का के बाहर भगदड़ मचने से कम से कम डेढ सौ लोगों की मौत

हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम एक सौ पचास लोगों की मृत्‍यु हो गई है। करीब चार सौ यात्री घायल हुए हैं। यह घटना मक्‍का के बाहर हुई। बचाव कार्य जारीहै।

इराक में विस्‍फोटों में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई

इराक में मध्‍य बगदाद के शिया बहुल इलाकों में आज तीन बम विस्‍फोटों में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई  और 68 अन्‍य घायल हो गये। बब अलशारगी के एक वाणिज्‍यक जिले में हुए दो आत्‍मघाती

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today