Category Archives: दुनिया

ह्यूस्‍टन विश्‍वविद्यालय में पढ़ रहे दो सौ भारतीय छात्र पानी में घिर गये हैं

अमरीका में आये हार्वे तूफान से ह्यूस्‍टन विश्‍वविद्यालय में पढ़ रहे दो सौ भारतीय छात्र पानी में घिर गये हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने ट्वीट में बताया कि भारत ने उनके लिए भोजन सामग्री भेजने का प्रयास किया

बाबा राम रहीम को 20 साल की सजा, 15 -15 लाख का जुर्माना

बाबा राम रहीम को दो रेप केसेस में अलग अलग 10 साल यानि 20 साल की सजा हुई है। 15 -15 लाख का जुर्माना अलग है। हत्या का मामला पेंडिंग है। 

डोकलाम से दोनों देश आर्मी हटाएंगे: भारत

भारत और चीन डोकलाम से अपने-अपने जवानों को पीछे हटाने पर राजी हो गए हैं। विदेश मंत्रालय के सोमवार को सामने आए बयान से यही संकेत मिले। बयान के मुताबिक, हाल ही के हफ्तों में भारत-चीन ने डोकलाम मुद्दे पर डिप्लोमैटिक कम्युनिकेशन बनाए रखा। इस दौरान दोनों देशों ने एकदूसरे की चिंताओं और आपसी हितों की बात की। इसी बुनियाद पर डोकलाम से जवानों का ‘डिसइंगेजमेंट’ करने पर रजामंदी बनी। यह प्रॉसेस जारी है। दोनों देशों के बीच डोकलाम में जून से विवाद था।

भारतीय थ्रोबाल टीम में मध्य प्रदेश के 8 खिलाड़ियों का चयन

भारतीय थ्रोबाल टीम में मध्य प्रदेश के 8 खिलाड़ियों का चयन किया है। मलेशिया में होने वाले इंटरनेशनल थ्रोबाल चैंपियनशिप में भोपाल के यह 8 खिलाड़ी प्रतीक तिवारी , कोपल दीक्षित , कीर्ति राजपूत, हेमलता छतवानी , कोएना दीक्षित, उदय , रिया टंडकन सिद्धि छतवानी  है।

मीट व्यापारी मोईन कुरैशी गिरफ्तार

यूपी का बड़ा मीट व्यापारी मोईन कुरैशी दिल्ली में गिरफ्तारी हुई। केंद्रीय एजेंसियों के राडार पर था। हवाला का भी बड़ा कारोबार करता था। सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा वाले मामले में राडार पर  था।

डेरा सच्चा के कारण सिरसा आश्रम को सेना ने खाली कराया, उप महाधिवक्ता को हटाया

डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम-रहीम के सिरसा स्थित मुख्यालय में अनुयायियों को बाहर निकालने के लिए सेना और अर्द्ध सैनिक बलों े फ्लैग मार्च किया। आश्रम को सील कर दिया गया।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। अमित शाह पहली बार राज्यसभा सांसद बने हैं।

राम रहीम दुष्कृत्य के आरोपी करार, हिंसा फैली, 30 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दुष्कृत्य का दोषी करार दिए जाने और सोमवार को सजा तय किए जाने के फैसले के बाद पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में हिंसा फैल गई। इसमें दो रेलवे स्टेशन जला दिए गए, दो बोगियों में आग लगा, दर्जन बसों-चार पहिया गाड़ियों को फूंक दिया। हिंसा में करीब 30 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। पुलिस ने सैकड़ों हिंसा के आरोपियों को हिरासत में लिया है।

गुजरात में BJP की साख बचाने का जिम्मा जेटली पर, जावड़ेकर बनाए कर्नाटक के चुनाव प्रभारी

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत अभी से ही लगा दी है। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को जहां राज्य का चुनाव प्रभारी बनाया है, वहीं उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों को भी लगाया है।

सुषमा स्वराज के पोस्टर का मामला ,भाजपाई उतरे मैदान में

विदिशा सांसद सुषमा स्वराज के गुमशुदा के पोस्टर चिपकाए जाने के मामले ने तूल पकड़ा । बीजेपी कार्यकर्ताओं नेविरोध किया, सुषमा स्वराज के गुमशुदा संबधी पोस्टरो को फाडा। जमकर नारेबाजी भी की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नीमताल चौराहे पर सुषमा स्वराज के पोस्टर लगाये थे ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today